For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope (October 30- November 5): धनु राशि वालों की बढ़ेगी इस हफ्ते मुश्किलें, इन राशियों को भी रहना

|

अगर आप अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत और किसके हाथ लगेगी असफलता।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपको एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके रुके हुए सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके प्रदर्शन की काफी सराहना होगी। उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मी भी आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आपको पुराने मित्रों से मुलाकात करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। आप दोस्तों के साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसे के मामले में यह सप्ताह के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम भी अटकने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारी भी आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपकी रोमांटिक लाइफ की शुरुआत हो सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का समर्थन मिलेगा।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ दिन: सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर नौकरी के लिए आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो इस अवधि में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है, इसलिए आप परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। पिता के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। खुले दिल से खर्च न करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस अवधि में आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके किस महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती है। हो सकता है आपके विरोधी आपका बनता हुआ काम बिगाड़ने का प्रयास करें। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट न करें। इस अवधि में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। जरा सी चूक आपकी तरक्की के सपने पर पानी फेर सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। संपत्ति से जुड़ा फायदा होने के आसार हैं। इस अवधि में आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है। अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

मानसिक रूप से इस अवधि में आप काफी परेशान रहेंगे। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी। आप स्वयं को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। इस अवधि में आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होने से आपकी परेशानियां और बढ़ सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे भविष्य में आपको पछतावा हो। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से वार्निंग मिल सकती है। इस अवधि में कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर इस दौरान आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। आपको बजरंगबली की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और इस दौरान आप घर पर पूजा पाठ, भजन कीर्तन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी धार्मिक यात्रा की भी योजना बना सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। यदि आप नया वाहन, प्रॉपर्टी आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए इस अवधि में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। मुमकिन है बॉस आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दें। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जल्दी ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। बिजनेस पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। कारोबार की धीमी गति आपको परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस अवधि में आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 18

शुभ दिन: रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

खर्चों में तेजी आएगी और इस अवधि में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। इस अवधि में आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा और आप अपने सभी काम पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर पाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय बेहद लाभदायक रहने वाला है। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ से रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। इस अवधि में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है। आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। जल्द ही आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। किसी बड़े नुकसान की भरपाई होने के आसार हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपको घर वालों के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है, विशेष रूप से आप माता पिता के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। इस दौरान आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और अपनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है और आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें अन्यथा आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। घर की मरम्मत बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। यदि आपको आर्थराइटिस की समस्या है तो आप सावधान रहें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 27

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि कुछ समय से आपके पारिवारिक जीवन में तनाव चल रहा है तो इस अवधि में आप अपने घर का माहौल अच्छा रखने का पूरा प्रयास करेंगे। हो सकता है आप परिवार के साथ घूमने फिरने की भी योजना बनाएं। इस अवधि में आपका पूरा ध्यान आपके पारिवारिक जीवन पर होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने के आसार है। बिना सोचे समझे अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। सप्ताह के मध्य में आपको कोई पुराना पारिवारिक कर्ज परेशान कर सकता है। कर्ज चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। नौकरी में स्थिति मजबूत हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का फल है। आप भविष्य में भी इसी तरह परिश्रम करते रहें। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिल सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। सेहत में सुधार आ आने की संभावना है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस अवधि में आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। बॉस आप से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। मुमकिन है आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी मौका मिले। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कागजी अर्चना रही है तो इस हफ्ते आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सप्ताह के अंत में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इस अवधि में आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। जहां बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ मुलाकात के कई मौके मिल सकते हैं। इस दौरान आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। हो सकता है आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे। आपके इन फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आप सोच समझकर अपना निर्णय लें। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहद चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। आप खुद पर विश्वास रखें, जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। लंबित कार्यों को लेकर बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी नौकरी भी जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि यह समय आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आपको लाभ कमाने का भी मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उचित रहने वाला है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: बुधवार

English summary

Weekly Rashifal For October 30 to November 5, 2022

What does your weekly horoscope October 30 to November 5,2022 have in store? Find out here.
Story first published: Sunday, October 30, 2022, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion