साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अक्टूबर: इन 4 राशियों के लिए यह सप्ताह रहेगा भाग्यशाली

आने वाले सात दिन आपके जीवन में कौन कौन से परिवर्तन लेकर आएंगे, यह जानने के लिए आप पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अवसरों को भुनाने की जरूरत है। इसके अलावा आपको काफी कड़ी मेहनत करनी होगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप इस अवधि में कोई लापरवाही न करें अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। आप अपने पारिवारिक जीवन का सुख नहीं उठा पाएंगे। घर के कुछ सदस्य आपके विरुद्ध खड़े हो सकते हैं। घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको कुछ समझौते भी करने पड़ सकते हैं। अधिक तनाव के कारण इस अवधि में जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ खर्चीला रहेगा। अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर कर लें। आपको भविष्य के लिए पैसे जोड़ने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको काफी धन खर्च करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान पैसों को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे और भविष्य को लेकर आप कुछ रणनीतियां भी बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें। आपका एक गलत कदम भारी नुकसान की वजह बन सकता है। अगर आप थोक का व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सफल रहेगी और इससे आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। संतान पक्ष की संगति पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपको उनका मार्गदर्शन करने की जरूरत है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी लेकिन आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने के आसार हैं। इस दौरान आप अपना हर काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे। इसके अलावा आप अपने क्षेत्र के कुछ महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित लोगों से भी जुड़ सकते हैं। अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं तो इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन के साथ आपकी आमदनी में भी इजाफा हो सकता है। बड़े व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आपको कोई बड़ा मौका मिल सकता है जिससे आपका व्यापार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है। इस हफ्ते आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। घर का वातावरण प्रसन्नचित रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए आप अपनी ओर से कड़ी मेहनत और प्रयास करेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल भी मिलेगा। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में यदि छोटी सी भी समस्या हो तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: लाल

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को भी मिल सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें और कोई ऐसा काम न करें जिससे आप खुद का ही नुकसान करा बैठें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में अविश्वास आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ा रहा है। अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो एक दूसरे को एक बार फिर से समझने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर स्थिति प्रतिकूल रहेंगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों और बॉस के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। वाद-विवाद से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है इस दौरान आपको सफलता नहीं मिल पाएगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 27

शुभ दिन: गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस दौरान जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसले आपको परेशानी में डाल सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं और हाल ही में आपने कहीं साक्षात्कार दिया है तो इस दौरान आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका करियर आगे बढ़ेगा और आप खूब मेहनत करेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने की कोशिश करें। अपने उच्च अधिकारियों को शिकायत का कोई मौका न दें। छोटे व्यापारियों को इस अवधि में सरकार की ओर से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में स्थिति थोड़ी नकारात्मक है। आप पर कोई बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको कई नई चीजें सीखने को मिलेंगी। आप मन लगाकर पढ़ाई भी कर पाएंगे। साथ ही समय-समय पर आपके गुरुजन भी आपका मार्गदर्शन करते रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सात दिन उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे। इस दौरान काम का बोझ बढ़ सकता है। अगर आप पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे तो करियर में उन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं। इस दौरान आपको कोई बड़ा लाभ नहीं मिल पाएगा और न ही आपका कुछ नुकसान होगा। पारिवारिक जीवन में इस दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर कलह हो सकती है। यदि आप खुद को शांत रखते हैं तो आने वाली परेशानियों से आप बच सकते हैं। उग्र होने से आप अपनी मानसिक शांति खो सकते हैं। सही समय पर सब कुछ अपने आप ही सामान्य हो जाएगा। आर्थिक तौर पर यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। इस अवधि में पैसों की आवक बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थितियों का सामना भी आप आसानी से कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक परेशानियां दूर होगी जिससे आपकी अटकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। कुलमिलाकर यह सप्ताह आपके लिए कड़ी मेहनत की ओर इशारा कर रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मधुर होगा। इस हफ्ते आप अपने जीवनसाथी के साथ छोटी सी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इससे आपके सारे तनाव दूर हो जाएंगे और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। सप्ताह के अंत में पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो यूरिन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आप साफ सफाई का ध्यान रखें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शनिवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस अवधि में आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कामकाज का बोझ कम रहेगा और आपका तनाव भी कम होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते समय से पहले ही आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे। आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा। अगर आप लोहे या सोना चांदी का व्यापार करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपके पास कुछ अच्छे विकल्प होंगे। हालांकि आपको अपना फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। इस दौरान घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छा फल मिलेगा। यदि आपने कर्ज लिया है और काफी समय से आप अपनी किस्त नहीं चुका पा रहे हैं तो इस दौरान आपको किस्त भरने की शुरुआत कर देनी चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का खाना या जंक फूड खाने से बचें। अपने भोजन में हरी सब्जियों और ताजे फलों की मात्रा बढ़ाएं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: सोमवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी शुभ रहेगी। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे जिसका आप भरपूर लाभ उठा पाएंगे। अपने कार्यों के प्रति सजगता बनाए रखें और कोशिश करें कि आपसे कोई भी गलती न हो। व्यापारियों के लिए लाभ की बहुत संभावनाएं हैं इसलिए आप मेहनत करते रहें। अगर आप किसी कानूनी दांवपेच में फंसे हैं तो इस दौरान आपको राहत मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान कुछ समय के लिए आपको अपने जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है। आपको अपने प्रिय की कमी काफी महसूस होगी लेकिन याद रहे यह दूरियां आपकी रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगी। आप महसूस करेंगे कि आपके साथी आपके लिए कितने मायने रखते हैं। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, साथ ही आप ज्यादा बचत भी कर पाएंगे। अगर आप अपनी सेहत को लेकर परेशान चल रहे हैं तो इस दौरान आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए इसलिए आप अपना पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 33

शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस दौरान आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। लंबे समय से उलझे हुए मुद्दों को सुलझाने की आप अपनी ओर से भरपूर कोशिश करेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि घर की खुशियां आपके इस फैसले पर निर्भर है। अगर आप शादीशुदा हैं और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपको अपनी ओर से पहल करनी चाहिए। हो सकता है आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाए। इस अवधि में आपके निवास स्थान में भी परिवर्तन संभव है। पैसों के मामले में इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो इस सप्ताह आप खूब मेहनत करेंगे। अगर आप उचित सलाह लेकर अपना कदम आगे बढ़ाएंगे तो आपका करियर सही दिशा में मुड़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस हफ्ते आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है जिसका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस हफ्ते आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे जिससे आपको राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार कम रहेगा और इस दौरान आपकी रफ्तार भी काफी अच्छी रहेगी। वहीं व्यापारियों को भी इस हफ्ते अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस अवधि में अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं या कोई नया निवेश करते हैं तो आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। भाई, बहनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और माता पिता का भी समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहसबाजी करने से बचें। आपको अपने फैसले उन पर थोपने नहीं चाहिए बल्कि उनकी पसंद नापसंद का भी ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, लेकिन न चाहते हुए भी आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस हफ्ते आपकी व्यस्तता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आप अपने इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो हफ्ते के अंत में तरक्की की खुशखबरी आपको मिल सकती है। ऐसे में आप मन लगाकर काम करें और अपने उच्च अधिकारियों का दिल जीतने की पूरी कोशिश करें। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। कर्मचारियों को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान व्यापार में कुछ खास लाभ आपको नहीं मिल पाएगा। निजी जीवन की बात करें तो इस हफ्ते घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा और मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। हालांकि आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहेगा। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: रविवार

Desktop Bottom Promotion