Saptahik Rashifal 8 Jan To 14 Jan :इन राशियों के जीवन में इस हफ्ते खुशियां देंगी दस्तक, मिलेगा म

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आपको अपने पूरे सात दिनों से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं। आइए देखते हैं इस हफ्ते क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होगी। रोजी रोजगार के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बेहद मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। इस दौरान घर के सदस्यों के साथ आपको बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक:8

शुभ दिन:बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि लंबे समय से आप पैसों को लेकर परेशान हैं तो इस अवधि में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। भविष्य में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सात दिन बयान महत्वपूर्ण आने वाले हैं। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। एक दूसरे पर आप अपना भरोसा मजबूत करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपको चोट लग सकती है। खासतौर पर वाहन का प्रयोग करते समय पूरी सतर्कता बरतें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:2

शुभ दिन:शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

हफ्ते के शुरुआती दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आप पर वर्क लोड अधिक रहेगा। हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जल्द मुनाफा कमाने के लिए कोई भी गलत रास्ता अपनाने से आपको बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बेहद खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च की लिस्ट बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। अपने प्रिय को नजरअंदाज न करें। सप्ताह के अंत में आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ दिन:सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो इस अवधि में आपके गुरुजनों और बड़ों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:18

शुभ दिन:मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कारोबार में गिरावट आने के कारण आपके चिंता बढ़ सकती है। साथ ही पार्टनर के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का भी दबाव आप पर बना रहेगा। ऐसे में आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपको एक दूसरे का सहयोग मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:29

शुभ दिन:शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। इस अवधि में पिता की ओर से लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:5

शुभ दिन:मंगलवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि लंबे समय से आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पा रहे हैं तो इस अवधि में आपकी दोबारा वापसी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। वहीं व्यापारियों के हाथ भी अच्छे अवसर लग सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। विशेष रूप से माता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:24

शुभ दिन:रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। साथ ही आपको पुरानी किसी कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो इस अवधि में आपको छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। सेहत में गिरावट आने के आसार है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:35

शुभ दिन:शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले से आपको छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान आप मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपना छोटा से छोटा काम भी आप मन लगाकर करें। गलतियां करने से आपको बचने की आवश्यकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप पर एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आपको पुराने सारे गिले-शिकवे दूर करने का भी मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:10

शुभ दिन:गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस दौरान आपके घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। पुराना कोई मुद्दा उभर सकता है जिसकी वजह से घर में वाद विवाद होने के आसार है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार है। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा। साथ ही आपको अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:15

शुभ दिन: शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

हफ्ते के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाले हैं। इस अवधि में आप पर काम का बहुत अधिक रहने के आसार हैं। हालांकि इसके बाद का समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। वर्क लोड कम होगा और आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। परिजनों के लिए आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप बढ़-चढ़कर किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:21

शुभ दिन:बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो इस अवधि में सब कुछ शांत हो सकता है। आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले जातकों को अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापारियों को नए कार्य की शुरुआत से बचने की जरूरत है। यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो इस दौरान आपको संभलकर रहना होगा।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:19

शुभ दिन:सोमवार

Desktop Bottom Promotion