For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 सितंबर: इस हफ्ते होगी शुभ फल की प्राप्ति, मिलेगी अपार सफलता

|

अपने साप्ताहिक राशिफल से यहां आप अपने आने वाले सात दिनों की हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं यह सप्ताह किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस दौरान आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। आपको अनावश्यक गुस्सा करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इससे आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। साथ ही आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो आपकी लापरवाही के कारण इस दौरान आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल भी मिल सकता है। साथ ही उच्च अधिकारियों से मार्ग दर्शन भी प्राप्त होगा। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। हालांकि आपको अधिक माल स्टोर करने से बचना होगा। इसके अलावा कोई भी नया काम जल्दबाजी में न करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काफी महंगी होगी। अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को समझने की जरूरत है। इस तरह उन्हें नजरअंदाज करके आप उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस अवधि में आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। उलझे हुए मसले सुलझ सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला हल हो सकता है। इसके अलावा परिजनों के साथ भी यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप अपने अच्छे प्रदर्शन से अपनी एक अलग छवि बनाने में सफल रहेंगे। यदि आप इसी तरह मन लगाकर और मेहनत से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस हफ्ते आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। भागदौड़ और अधिक परिश्रम के कारण परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

शुभ दिन: सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप चाहे तो इस समय को आप बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके निजी जीवन की तो इस दौरान घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। इस तरह की परिस्थितियों में आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेना होगा। लड़ाई झगड़े से केवल घर की शांति भंग होगी। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने से आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां एक बार फिर लौट आएगी। इस अवधि में आप एकदूसरे को और बेहतर तरीके से जानने लगेंगे। कामकाज के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। नौकरी करने वाले जातकों को अतिरिक्त काम करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस दौरान अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसले आपको परेशानी में डाल सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो इस दौरान आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने की कोशिश करें। टकराव या कहासुनी से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में सरकार की ओर से लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में स्थिति थोड़ी नकारात्मक है। आप पर कोई बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 43

शुभ दिन: शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

फुटकर व्यापारियों को इस हफ्ते अच्छा लाभ हो सकता है। इसके अलावा आप नई व्यवसायिक योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को भी इस अवधि में राहत मिल सकती है। कामकाज का बोझ कम रहने से आपका तनाव भी कम होगा। साथ ही सप्ताह के अंत तक आपके लंबित कार्य भी पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप सकारात्मक रहेंगे और मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। यदि घर में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो इस दौरान सब कुछ शांत हो जाएगा। हालांकि घर के कुछ सदस्यों की नाराजगी बनी रहेगी लेकिन समय के साथ वह भी दूर हो जाएगी। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप बचत पर काफी ध्यान देंगे और आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आंख या काम से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर इस हफ्ते कुछ तनाव संभव है। आपके लिए बेहतर होगा कि घर के सदस्यों के साथ मिलकर आप घरेलू मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए मुश्किलों से भरे रहेंगे। इस दौरान आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थिति आ सकती है जब न चाहते हुए भी आपको समझौता करना पड़ सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप जोश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। तेजी से आपके सभी काम पूरे होंगे। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बुलंदी पर होगा और आपको अपनी मेहनत का उचित फल भी मिलेगा। इस अवधि में आपके बॉस आपकी मेहनत पर भी गौर करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आपको किसी बड़े क्लाइंट के साथ बिज़नेस करने का मौका मिल सकता है। पैसों को लेकर इस दौरान आपकी चिंता बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर इस अवधि में सचेत रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस हफ्ते आपका मूड अधिकांश समय अच्छा रहेगा। छोटी छोटी बातें भी आपको खुशियां देगी। अपनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और मन शांत रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलेंगे तो जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। सप्ताह के अंत में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आपको मिलजुल कर काम करने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को सप्ताह की शुरुआत में अच्छा फायदा मिलेगा। इस अवधि में आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। अटका हुआ कोई मामला सुलझने के आसार हैं जिससे आपका कारोबार तेज गति से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा रहेगा। आप काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस हफ्ते आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे रहेंगे। इस अवधि में आपका कोई काम सरलता से पूरा हो जाएगा और आप काफी उत्साहित रहेंगे। निजी जीवन में आप अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है जिससे आपकी चिंता बढ़ जाएगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को सहकर्मियों से ज्यादा इधर उधर की बातें करने से बचना होगा अन्यथा आपके बॉस के सामने आपकी बनी बनाई छवि खराब हो सकती है। पैसों की बात करें तो इस अवधि में आप अपनी किसी जरूरतमंद मित्र की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। परिजनों के साथ यह समय शांति से गुजरेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी और आप दोनों के बीच का तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। बाहर का खाना खाने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान इस अवधि में हो सकता है। आपको आश्चर्यजनक रूप से धन की प्राप्ति होगी। आपके कुछ सोचे विचारे कार्य भी समय पर पूरे होंगे। निजी जीवन की बात करें तो घरवालों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके गलत रवैये से परिजन काफी नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप अपनों के विचारों को महत्व दें और उनका आदर करें। माता या पिता को इस दौरान स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कतें आ सकती हैं। इस अवधि में नौकरी में परिवर्तन संभव है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय राहत भरा रहेगा। इस दौरान आप फायदे का सौदा कर सकते हैं। अगर आप अपना काम आगे बढ़ाने के लिए बड़ा कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो समझदारी से अपना फैसला लें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप शराब, सिगरेट, गुटका का सेवन करते हैं तो आपको जल्द से जल्द इन आदतों को छोड़ना होगा। ग्रहों की स्थिति किसी गंभीर रोग की तरफ इशारा कर रही है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 35

शुभ दिन: सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी और बोझिल रहेगी। मन में कई चिंताएं रहेगी और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। दफ्तर में आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप हिम्मत से काम लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए यह समय प्रतिकूल रहेगा। काफी प्रयासों और कठिन संघर्ष के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। किसी नए व्यापार में निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने से आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर पाएंगे। घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान उनके प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। यदि इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी हो तो आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें। जरा सी भी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपके लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपकी तरक्की हो सकती है। मनचाहा ट्रांसफर या उच्च पद की प्राप्ति संभव है। इसके अलावा आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं और पैसों से जुड़ी समस्या आ रही है तो अचानक आपकी इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने मित्रों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप अपनी खुशियां परिजनों के साथ बाटेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस हफ्ते आपको जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप दोनों के बीच निकटता बढ़ेगी और आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको थायराइड की शिकायत है आपको अपना पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी करने वाले जातक इस दौरान यदि पूरी मेहनत और ध्यानपूर्वक अपने कार्य करेंगे तो जल्द ही उनकी बड़ी तरक्की हो सकती है। ग्रहों की स्थिति इस बात का संकेत दे रही है। इस अवधि में छोटे से छोटे काम के प्रति जरा भी लापरवाही न करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। छाई हुई मंदी दूर होगी और आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपके पार्टनर की समझदारी से आपको कुछ अच्छे और नए व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो पिता के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। अपनों के साथ तालमेल ठीक रखने की कोशिश करें ताकि घर में शांति बनी रहे। शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव संभव है। इस तरह बात बात पर एक दूसरे के साथ टकराव से आपको बचना होगा अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन की शांति भंग हो जाएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो इस इस वैश्विक महामारी के प्रति अधिक सावधान रहें और अपना पूरे परिवार का ख्याल रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: रविवार

English summary

Weekly Rashifal for September 13th to September 19th

Weekly Horoscope in Hindi - Read horoscope for September 13th to September 19th predictions for all twelve zodiac signs and know about love, finance, health, and career.
Desktop Bottom Promotion