साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 सितंबर: इस 4 राशियों के लिए रहेगा यह सप्ताह बहुत लकी

अपने पूरे हफ्ते की जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। इसके आपको कई फायदे मिलेंगे। आप हफ्तेभर की योजना पहले ही बनाकर जल्दबाजी और हड़बहट से बच सकते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। यदि आप किसी तरह की उलझन में हैं तो आपका पूरा परिवार इस दौरान आपके लिए खड़ा रहेगा। आपके अपने आपकी मदद करेंगे और आपकी समस्या का हल ढूंढने में हर संभव प्रयास करेंगे। बेहतर होगा आप उनकी बात और सलाह अनुसार ही चलें। इस दौरान आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आप जहां भी जाएंगे लोग आपसे आकर्षित होंगे, आप सबका ध्यान अपनी ओर खींचेंगे। इस समय आपकी मुलाकात किसी खास शख्स से हो सकती है और आप एक नजर में अपना दिल खो बैठेंगे लेकिन कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर ना ही लें तो आपके लिए अच्छा होगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह समय बढ़िया रहेगा। आपके जीवनसाथी का मिजाज इस दौरान कुछ ज्यादा ही रोमांटिक हो सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है क्योंकि इस समय आपको आमदनी का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको काफी संघर्ष करना पड़ेगा। इस हफ्ते सेहत का मामला सामान्य रहने के आसार हैं। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। हो सकता है उनकी सेहत इस समय कुछ कमजोर रहे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस हफ्ते आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। इस समय आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो मुमकिन है आप अपनी नौकरी बदलने का मन बनाएं। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापारियों को अपने व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि काम से जुड़ी छोटी छोटी कई यात्राएं इस समय आपको करनी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर रिश्तेदारों के साथ बिजनेस में किसी भी तरह की साझेदारी से आपको बचना होगा। इस दौरान घर का माहौल बढ़िया रहेगा। आपके रिश्ते मजबूत होंगे और सबका समर्थन आपको मिलेगा। यदि आप किसी बात को लेकर अपने माता पिता की सहमति चाहते हैं तो इस समय आप उनका भरोसा जीत सकते हैं, वे आपके पक्ष को समझेंगे। वैवाहिक जीवन की उलझने सुलझने से जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा। आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी प्रगति होगी। इस दौरान उनका स्वास्थ्य भी एकदम बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको प्रेमी/प्रेमिका से मुलाकात के कई मौके इस दौरान मिलेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ बेहतर रहेगा। अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। इस सप्ताह सेहत में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। ज्यादा काम और कड़ी मेहनत के कारण थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 43

शुभ दिन: सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप अपने आपको फिट रखने के लिए ना सिर्फ व्यायाम का सहारा लेंगे बल्कि अपने खाने पीने की आदतों में भी बड़े बदलाव लाएंगे। आपके लव लाइफ की बात करें तो यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। छोटी छोटी बातों पर आप दोनों की नोकझोंक चलती रहेगी जिससे आपका रिश्ता कमजोर होता नजर आ रहा है। इसके अलावा अपने पार्टनर पर शक करके आप अपनी दूरियां और बढ़ा रहे हैं। बेहतर होगा आप उनसे खुलकर बातचीत करें ताकि आपके बीच की गलतफहमी दूर हो सके। विवाहित जातकों के लिए यह समय बढ़िया रहने वाला है। आपका गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहने से घर परिवार से जुड़े मामलों को सुलझाने में आपको काफी मदद मिलेगी। इस दौरान आपकी माता की सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा जिससे आपकी चिंता भी कम होगी। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह ठीक ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है हालांकि आप सोच समझकर ही फैसला लें। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहना होगा। अगर आप किसी नए व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो पहले छोटे स्तर पर निवेश करना आपके लिए बेहतर होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यह हफ्ता आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप अपने बेहतर भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। कामकाज को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। मुमकिन है इन दिनों में आप कुछ जरूरी बदलाव लेकर आएं जिसका आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की पूरी संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है क्योंकि अचानक काम का बोझ आप पर बढ़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो कुछ समय से आपका खराब दौर चल रहा था और लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी लेकिन इस हफ्ते आपको बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है क्योंकि ग्रहों की स्थिति शुभ रहने के कारण पैसों को लेकर आपकी समस्या का समाधान होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी बड़ा उछाल संभव है। पारिवारिक जीवन में इस समय आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। आपके हर फैसले में परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सभी के साथ आपके रिश्ते की मधुरता भी बनी रहेगी। शादीशुदा जोड़ों के दांपत्य जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है जिससे आपका प्रेम और भी गहरा हो जाएगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। हो सकता है आपके परिजनों को आपका यह रिश्ता मंजूर ना हो जिससे आपकी परेशानियां बढ़ जाएं। इस दौरान सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कामकाज की टेंशन में आप अपनी फिटनेस पर ध्यान देना ना भूलें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 45

शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस हफ्ते आप स्वयं को मानसिक रूप से काफी मजबूत पाएंगे। आपके अधिकांश प्रयास इस दौरान सफल हो सकते हैं। आप अपना हर काम योजना के अनुसार ही करेंगे जिससे सभी काम सही तरीके और समय पर पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह साझेदारी बेहद फायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन में जो समस्या चल रही थी, इस दौरान वो समाप्त हो सकती है और आपके संबंधों में मजबूती आएगी। इस समय आप अपने काम से थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं ताकि आप अपने प्रिय के साथ कुछ समय बिता सकें। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों को लेकर अगर किसी से आपका विवाद चल रहा है तो इस हफ्ते मामला सुलझ सकता है जिससे आपका अटका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। इस घटना से आपको सबक लेने की जरूरत है, दोबारा वित्तीय लेन देन में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। सप्ताह के अंत में लंबी यात्रा का योग बन रहा है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 18

शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपके वैवाहिक जीवन की मुश्किलें इस समय बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट रहेगी। एक दूसरे के प्रति आप दोनों का भावनात्मक लगाव भी कम हो सकता है। आप दोनों के बीच की समस्या को लेकर घर के अन्य सदस्य भी काफी चिंतित रह सकते हैं। आपके माता पिता का तनाव इस समय बढ़ जाएगा। आपके शादीशुदा जीवन में खुशहाली और शांति लाने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के पक्ष को समझने की जरूरत है। प्रेमी जोड़ों को भी इस दौरान संभलकर रहना होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपके प्रयासों में तेजी आएगी। दफ्तर में आपके वरिष्ठ आपके काम पर अपनी नजर बनाकर रख सकते हैं। इस दौरान आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा। समय की बर्बादी का अर्थ सुनहरे अवसर गवाना हो सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह अशुभ रहेगा। खर्चों में वृद्धि के साथ गंभीर वित्तीय संकट आ सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने या आर्थिक योजना बनाने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपकी समस्या को बढ़ा देगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ दिन: बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी लेकिन धीरे धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। यदि हाल ही में आपकी कोई कीमती वस्तु खो गई थी तो इस समय वो आपको अचानक मिल सकती है जिससे आपको राहत और प्रसन्नता दोनों मिलेगी। हो सकता है यह आपके किसी खास द्वारा दिया हुआ प्यारा सा तोहफा हो या फिर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। मुमकिन है इस दौरान आप दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला लें। शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता और लगाव बढ़ेगा। आप अपने छोटे बड़े हर फैसले में उनकी राय लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह ज्यादा लाभदायक नहीं है। आपकी होने वाली तरक्की में और विलंब हो सकता है। आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है जिससे आप परेशान रहेंगे। सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी और आपको बेहतर महसूस होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस हफ्ते आपका ज्यादा ध्यान आपके निजी जीवन पर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में परिजनों से आपकी अनबन रहेगी। घरेलू तनाव आपके दिमाग पर छाया रहेगा। अगर आप अपनी मानसिक शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपनों से संबंधों को सुधारने का प्रयास करना होगा। साथ ही अपने बर्ताव में भी कुछ परिवर्तन लाना होगा। आपकी तुनकमिजाजी इस तरह के मामलों की जड़ है। इस दौरान माता की सेहत कमजोर रह सकती है। आपको उनका खास ध्यान रखना होगा। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। उनका सहयोग मिलने से आपकी मुश्किलें और आसान हो जाएगी। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस हफ्ते आपको कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस समय आय से ज्यादा खर्च हो सकता है। इस दौरान आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को इच्छित फल की प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस हफ्ते कोई बड़ा मुनाफा नहीं मिल पाएगा। हालांकि अगर आप सोच समझकर अपनी योजना के अनुसार चलेंगे तो सप्ताह के अंत तक चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सप्ताह के आरंभ में आपको काफी संभलकर रहना होगा। झगड़े झंझट से दूर रहने में ही आपकी भलाई है, नहीं तो आप कानूनी दांव पेंच में फंसकर रह जाएंगे और यह मामला लंबे समय तक आपको परेशान कर सकता है। पैसे के मामले में यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। अचानक बड़ा लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आप नया घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। काम का बोझ बढ़ने से आपको झुंझलाहट रहेगी। आपके वरिष्ठ और सहकर्मियों की मदद से धीरे धीरे परिस्थिति सामान्य हो जाएगी। वैसे भी प्रमोशन प्राप्ति के लिए इस समय आपको कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। सप्ताह के अंत में आपका अधिकांश समय बेवजह के कामों में ही जाएगा। व्यापारियों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों के मामले में ज्यादा दखलंदाजी ना करें, साथ ही दोतरफा बातें करने से भी बचें। अपने विचार खुलकर सबके सामने रखें अन्यथा गलतफहमियां हो सकती हैं। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही ना करें और समय पर डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। इस हफ्ते आप कुछ कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं और उसमें कोई समस्या आ रही है तो इस दौरान उसके दूर होने के भी आसार हैं। इस समय आप जो भी काम करेंगे उससे आप स्वयं काफी संतुष्ट रहेंगे। आपके द्वारा लिए हुए कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी सही साबित होंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को जिस सुनहरे मौके का इंतजार था वो इस दौरान मिल सकता है जिससे आपके करियर को एक नई दिशा मिल सकती है। इस समय आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। हो सकता है आपको कुछ अच्छे विकल्प प्राप्त हो लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में आकर ना लें बल्कि सोच समझकर और अपनों से राय लेकर ही निर्णय लेने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान कुछ बड़ा करने का मौका मिल सकता है जिससे आपका व्यापार आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का प्रेम और साथ मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा और आपको भी मानसिक शांति की अनुभूति होगी। सप्ताह के अंत में किसी अटकी हुई योजना पर फिर से काम शुरू कर सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यह सप्ताह कुछ मामलों में आपके लिए शुभ रहेगा लेकिन इस दौरान आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की, आपकी जी तोड़ मेहनत और लगातार कोशिशें इस हफ्ते आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम दे सकती हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपका काम काफी तेजी से आगे बढ़ेगा और समय पर हाथ में लिए हुए काम भी पूरे होंगे। इसके अलावा कुछ नए काम भी आपको मिलेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते छोटी छोटी कई यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं जिस कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे। घरेलू जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। हालांकि व्यस्त रहने के कारण आप परिजनों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे लेकिन उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ इस हफ्ते आपकी कुछ अनबन हो सकती है लेकिन आप उनकी सभी शिकायतें दूर करने में कामयाब रहेंगे। वहीं रोमांटिक लाइफ में आपके पार्टनर आपको भावनात्मक रूप से चोट पहुंचा सकते हैं। अगर बात पैसों की करें तो यह हफ्ता आपको मिलाजुला परिणाम दे सकता है। पैसा आपके पास आएगा लेकिन कुछ नकारात्मक चीजों पर खर्च हो सकता है। इस हफ्ते सेहत में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस हफ्ते आपकी रचनात्मक प्रतिभा निखरकर सबके सामने आएगी और आपको काफी सराहा भी जाएगा। इस दौरान आप कुछ लोगों की मदद करने भी आगे आएंगे और निस्वार्थ भाव से आप उन्हें मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकालेंगे। आपके मित्र आपसे मदद की उम्मीद कर सकते हैं। कामकाज में कोई समस्या आती भी है तो आप पूरी हिम्मत से उसका सामना करेंगे। इस समय आपकी प्रोफेशनल लाइफ से आप काफी संतुष्ट रहेंगे। हालांकि आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहे। आप एक अच्छे टीम लीडर हैं, यह बात इस दौरान आप साबित कर देंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आप कुछ जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यदि आप किसी के सामने अपना प्रेम प्रस्ताव रखने वाले हैं तो पहले उस इंसान के दिल की बात जानने का प्रयास करें, बिना सोचे समझे अपने दिल बात उनके सामने ना ही करें तो बेहतर होगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह समय काफी रोमांटिक रहेगा। हो सकता है इस हफ्ते आप अपने जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा करें। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन रहेगा। आपके पार्टनर के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपमें उनकी दिलचस्पी कुछ कम हो रही है। स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा। इस दौरान आप काफी प्रसन्न रहेगा और आपका मन भी शांत रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 29

शुभ दिन: गुरुवार

Story first published: Sunday, September 22, 2019, 7:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion