For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साप्ताहिक राशिफल 27 सितंबर से 3 अक्टूबर: इन राशियों की मेहनत का इस हफ्ते मिलेगा सुखद परिणाम

|

आने वाले सात दिन किन राशियों के लिए लेकर आएंगे ढेर सारी खुशियां और किस पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़। यह जानने के लिए पढ़ें आप अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस हफ्ते आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की चाल कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रही है। इस दौरान आपको काफी आलास्य महसूस होगा और आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। जरूरत से ज्यादा आलस्य आपको मुश्किल में डाल सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। जल्दबाजी में लिए गए आपके इस फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिलने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आपका काम फाइनेंस से जुड़ा है तो इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने के लिए आप शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। वाणी में कटुता आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। इस हफ्ते सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 7

शुभ दिन: शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर इस हफ्ते आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको अपना छोटे से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी लापरवाही आपकी नौकरी खतरे में डाल सकती है। व्यापारियों को इस समय काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। काफी संघर्ष के बाद आपको लाभ हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। आवेश में आकर आप कोई गलत कदम न उठाएं तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवन के उतार-चढ़ाव में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। इतना ही नहीं, इस दौरान आपके प्रिय की मदद से आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। यदि आप नए वाहन या किसी अन्य कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

शुभ दिन: सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यवसायिक स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई ऐसा अवसर प्राप्त हो सकता है जिससे आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। अगर आप ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करते हैं तो इस हफ्ते आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई बड़ा निवेश किया है तो उसका अच्छा परिणाम इस दौरान आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इसके अलावा आपके प्रमोशन की भी प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। सोच समझकर ही आप अपने सारे महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस हफ्ते आपको परिजनों के साथ छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल काफी यादगार साबित होंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। इस दौरान आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी और वित्तीय मामलों में आप काफी संभलकर आगे बढ़ेंगे। आप खुद को विवादास्पद परिस्थितियों से दूर रखकर मानसिक रूप से मजबूत रह सकते हैं। इससे आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 37

शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह राहत भरा साबित होगा। लंबे समय से आपका कोई काम काफी प्रयासों के बाद भी नहीं बन पा रहा है तो इस दौरान बिना किसी बाधा के उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरी में यदि आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन ठीक-ठाक रहेंगे। इस दौरान आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। हालांकि इसके बाद का समय आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। अचानक आप पर काम का बोझ काफी बढ़ सकता है। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। हालांकि इस अवधि में आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह सात दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। घर में चल रहा कलह शांत होगा और परिजनों के बीच एक बार फिर प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका सानिध्य प्राप्त होगा। पैसों को लेकर चल रहे किसी प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप कुछ बड़े खर्च कर सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने खानपान में किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आपको गंभीर रोग हो सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन काफी अच्छे रहने वाले हैं। इस अवधि में अचानक आपके घर पर कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। आपके घर में हंसी और किलकारियां गूंजेगी। वहीं दूसरी ओर आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने से बचें, आपको समझना होगा कि मजबूत रिश्ते की नींव भरोसे पर ही टिकी होती है। आपका इस तरह का व्यवहार आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता से इस दौरान आपको मुक्ति मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सोच समझकर वित्तीय मामलों में अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है तभी आपको सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 28

शुभ दिन: गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस दौरान आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करनी होगी। उनके प्रति आदर भाव रखें क्योंकि इसमें आपका ही फायदा है। उच्च अधिकारियों की किसी भी बात को नजरअंदाज करने की गलती न करें। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। लोहे के व्यापारियों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ यह समय शांतिपूर्वक गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि आपके मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय के साथ उसे साझा करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन आपको फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा वर्क लोड लेने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर काम के दबाव और निजी जीवन की परेशानियों के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं तो यह समय खुद पर ध्यान देने का है। यदि आप इसी तरह चिंता में डूबे रहेंगे तो इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। अच्छे और सफल जीवन के लिए आपका सेहतमंद रहना बेहद जरूरी है। इस हफ्ते आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने उच्च अधिकारियों को शिकायत का कोई मौका न दें। दफ्तर में आपको मिलजुल कर काम करने की जरूरत है। खाने-पीने का व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। इस दौरान आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप शांत रहकर परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। पैसों के मामले में मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी आपकी अच्छी होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस अवधि में आप अपने परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आपके माता-पिता को आपकी जरूरत है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान उनकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि किसी भी तरह का वित्तीय लेन देन करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। नौकरीपेशा जातक अगर तरक्की की उम्मीद कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। सोना चांदी का कारोबार करने वाले जातकों को इस अवधि में घाटा हो सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी इसलिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान वाहन का प्रयोग आप काफी सावधानी से करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप कुछ नया सीखने या नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो इस तरह हाथ पर हाथ रखकर बैठने से या चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा। आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेंगे। इस दौरान आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप बैंक से जुड़े हैं तो सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। इस दौरान घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आप समझदारी का परिचय देते हुए मामले को सुलझाने में कामयाब रहेंगे लेकिन कुछ समय के लिए घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा और आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होगा। इस अवधि में पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम आप कर सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपके पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। साथी ही वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपकी मेहनत और ईमानदारी से वे काफी प्रभावित होंगे। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए यह समय अनुकूल है। छोटे व्यापारियों को इस अवधि में लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। घर के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी आप काफी एक्टिव रहेंगे। इस दौरान जीवनसाथी के स्वभाव में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में बातचीत के द्वारा आपको अपने प्रिय के मन की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी लेकिन आपका खर्चीला स्वभाव आपको मुश्किल में डाल सकता है। अगर आप सोच समझकर और अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 43

शुभ दिन: शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

काफी प्रयासों के बाद भी अगर आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप अपना मनोबल कमजोर न पड़ने दें। सकारात्मक रहें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कर्ज या उधार लेने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस दौरान आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नया या बड़ा करने से बचना चाहिए। अगर आप कोई बड़ा निवेश न करें तो अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह के मध्य में बड़े भाई की ओर से लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचने की आपको सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर आपकी अनबन आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। निजी और पेशेवर जीवन में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि घर और कार्यस्थल पर आप सभी के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने के आसार हैं। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इस अवधि में आपका काम सुचारु रुप से आगे बढ़ेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आपकी बातों से बॉस भी सहमत रहेंगे। इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आर्थिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और किसी बड़े विदेशी कंपनी से आप जुड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ इस अवधि में आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और आपकी आपसी समझ में भी वृद्धि होगी। आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा सर्दी जुकाम या कफ की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: रविवार

English summary

Weekly Rashifal for September 27th to October 3rd

Weekly Horoscope in Hindi - Read horoscope for September 27th to October 3rd predictions for all twelve zodiac signs and know about love, finance, health, and career.
Story first published: Saturday, September 26, 2020, 16:45 [IST]
Desktop Bottom Promotion