Latest Updates
-
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई
साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 सितंबर: इस हफ्ते इन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी राहत, पूरे होंगे अधूरे काम
अपने साप्ताहिक राशिफल से आपको मिलेगी अपने पूरे हफ्ते से जुड़ी सभी जानकारियां। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते क्या आपकी समस्याओं का होगा अंत या देने होंगे और इम्तिहान।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आप चिंता मुक्त रहेंगे। निजी और पेशेवर जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। बैंक से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि आपकी इस मेहनत का उचित फल आने वाले समय में आपको जरूर मिलेगा। ग्रहों की चाल किसी बड़ी तरक्की की ओर इशारा कर रही है। व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार ही नतीजे मिलेंगे। लकड़ी से संबंधित कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आप कोई बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप नया वाहन या अन्य किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। परिजनों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। यदि संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई चिंता है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ कठिन रहने वाली है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। किसी बात पर असहमति के कारण आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थितियों में जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत होती है, इसलिए आप अपनी ओर से ठीक व्यवहार करें। लंबे समय से अगर आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो इस दौरान उसे पूरा करने की कोशिश करें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो जाएंगे। आपकी आय में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। व्यापारियों को इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है और आपकी किस्मत भी आपका साथ देगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। ज्यादा तला भुना यह चिकना खाने से बचें अन्यथा पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 26
शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नियमबद्ध रहेंगे तो आसानी से आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो इस हफ्ते आपके हाथ निराशा लग सकती है लेकिन आपको कोशिश करते रहना चाहिए। जल्द ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से अगर आपका कारोबार धीमा चल रहा है तो इस हफ्ते आपके काम में अच्छी तेजी आ सकती है। अगर आप आयात निर्यात का काम करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अपने व्यवसायिक मामलों को लेकर इस अवधि में आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। घर के बड़ों के साथ अपने रिश्ते ठीक रखने की कोशिश करें। अगर कोई आपके साथ सख्ती से पेश आए तो आपको उनकी बातों का बुरा नहीं मानना चाहिए क्योंकि इसमें आपकी ही भलाई छिपी है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप शुगर के मरीज हैं तो इस हफ्ते आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खानपान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 45
शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज से जुड़ी किसी परेशानी का इस दौरान अंत हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। अगर आप मेहनत से काम करेंगे तो आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने नयी नौकरी ज्वाइन की है तो आपको काफी कुछ नया सीखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। वाद विवाद से व्यापार में नुकसान हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर अंकुश लगाते हैं तो आप आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उनके स्वभाव में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें और भावनात्मक रूप से भी उनका समर्थन करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 25
शुभ दिन: गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कुछ समय से अगर आप मानसिक उथल-पुथल महसूस कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको राहत मिल सकती है। मन शांत रहेगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। पेंडिंग कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि आने वाले समय में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए हफ्ते की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। सप्ताह के अंत में आपको मुनाफा मिलने की संभावना है। इसके अलावा दूसरे के बहकावे में आकर अपने व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो इस हफ्ते घर का माहौल ठीक रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस अवधि में संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आपके पिता ले सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो लंबे समय से आपने अपना हेल्थ चेकअप नहीं करवाया है तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत में छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
हफ्ते की शुरुआत काफी अच्छी होगी। इस दौरान लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। अगर आप नई नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो इस हफ्ते आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। किसी बड़ी कंपनी में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। बेहतर होगा आप अपनी सारी चिंताओं को भूलकर अपनी जीत का खुलकर जश्न मनाएं। पिछले हफ्ते अगर आपको व्यापार में नुकसान उठाना पड़ा था तो इस अवधि में उसकी भरपाई करने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। कुछ अड़चनों के कारण यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो इस अवधि में उसके दोबारा शुरू होने की प्रबल संभावना है। घर के माहौल में सुधार आने की संभावना है घर के सदस्यों के साथ यदि आपकी कोई अनबन चल रही है तो इस अवधि में सब कुछ शांत हो जाएगा। हालांकि आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो। आपको अपने परिजनों की बातों को महत्व देना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। काम के साथ आपको खुद के लिए भी समय निकालना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 27
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों को इस हफ्ते मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ सकता है, लेकिन ध्यान रहे अति उत्साहित होकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से व्यवहार करें। अगर आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं हैं तो जोश में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके अलावा छोटी-छोटी बातों पर सहकर्मियों के साथ भी कहासुनी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके काम के साथ आपकी छवि पर भी पड़ सकता है। व्यापारी जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। इस दौरान घर के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है जिसे लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इस वजह से आपका कुछ ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। घर से बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 15
शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाले हैं, लेकिन इसके बाद का समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बेहतर साबित होगा। इस दौरान आसानी से आपके सारे टारगेट पूरे होंगे। आपके वरिष्ठ भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। इतना ही नहीं, आप अपने अधूरे कार्य भी पूरा करने में सफल रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। नया स्टॉक लाने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक मोर्चे पर इस अवधि में बड़ा सुधार आ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई फायदा आपको हो सकता है। आप अपने कर्जों से मुक्ति पाने के लिए भी कुछ उपाय कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय काफी अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे को आप और भी बेहतर तरीके से जानने लगेंगे। सेहत की बात करें तो अगर आपको छोटी मोटी समस्या होती है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 20
शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि वालों को इस दौरान थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपके बॉस या किसी वरिष्ठ अधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। इस तरह के फैसले जल्दबाजी में न लें तो ही अच्छा होगा। आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत है। आर्थिक समस्याओं के कारण व्यापार से जुड़े जातकों का काम प्रभावित हो सकता है। इस दौरान आपको लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अगर आप कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो कागजी कार्रवाई करते समय किसी तरह की लापरवाही न बरतें। घरेलू खर्चे बढ़ने से इस दौरान आपका बजट बिगड़ सकता है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके माता-पिता आपके साथ खड़े रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर के निचले हिस्से में आपको कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा। इस दौरान आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। अगर आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेंगे तो इस तरह की परेशानियों से जल्द ही आपको छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ इस अवधि में गलतफहमियां कुछ बढ़ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच तनाव हो सकता है जिस कारण घर का माहौल अशांत रहेगा। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ता है। बेहतर होगा आप इसका ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में पिता की ओर से कोई बड़ी सहायता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस दौरान सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनकी मदद भी मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कुछ खास मुनाफा न लगने से उन्हें काफी निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। छोटी सी भी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 38
शुभ दिन: मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर इस दौरान कोई बड़ा बदलाव संभव है। अचानक आपको अपने ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो अपने सहकर्मियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से आपका काम प्रभावित हो सकता है। साथ ही सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ने की भी संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिस कारण यह समय आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आपकी यह भागदौड़ व्यर्थ नहीं जाएगी। लंबे समय से चले आ रहे किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। इस दौरान आप कोई बड़ा खर्च भी कर सकते हैं। इसके अलावा बड़े भाई की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। घरेलू मुद्दों को सुलझाने में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा और आपकी आपसी समझ बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 13
शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस हफ्ते काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। अचानक कार्यभार बढ़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को इस हफ्ते कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। अगर आप कपड़े, कॉस्मेटिक या स्टेशनरी का कारोबार करते हैं तो इस दौरान छोटा मोटा लाभ हो सकता है। वहीं बड़े व्यापारियों को कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह के तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान सैलरी मिलने में विलंब होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको खुलकर अपने बॉस से बात करनी चाहिए। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने की पूरी कोशिश करें और इसका अच्छा नतीजा आपको मिलेगा। आपके प्रिय सारा गुस्सा भूलकर प्यार से आपकी और हाथ बढ़ा सकते हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है। इस दौरान माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम अच्छा रहेगा और उनके साथ आपके संबंध भी मधुर रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी आपको हो सकती है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 29
शुभ दिन: रविवार



Click it and Unblock the Notifications











