Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या मंगलवार को बाल और नाखून काटना शुभ है या अशुभ? जानें धार्मिक कारण
Tuesday Hair-Nail Cutting Rules: अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग हमें टोकते हैं कि आज मंगलवार है, बाल मत कटवाओ या नाखून मत काटो। कई बार हम इसे अंधविश्वास मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सनातन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में इसके पीछे गहरे अर्थ छिपे हैं। मंगलवार का दिन अत्यंत ऊर्जावान और उग्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन शरीर के अंगों जैसे बाल या नाखून को अलग करना न केवल हमारे स्वास्थ्य, बल्कि हमारे भाग्य और आर्थिक स्थिति पर भी असर डाल सकता है।
लेकिन क्या यह केवल एक धार्मिक मान्यता है या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक तर्क भी है? आइए जानते हैं मंगलवार को बाल और नाखून न काटने के पीछे की पूरी सच्चाई।

धार्मिक और ज्योतिषीय कारण (Astrological Reasons)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल को 'क्रूर' और 'उग्र' ग्रह माना जाता है, जो हमारे रक्त और शरीर की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन हमारे शरीर से निकलने वाली ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा होता है। नाखून और बाल शरीर के सुरक्षा कवच की तरह होते हैं। इन्हें इस दिन काटने से मंगल ग्रह का नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे रक्त संबंधी समस्याएं या चोट लगने का डर रहता है।
कब-कब बाल-नाखून काटना होता है अशुभ?
दादी-नानी अक्सर कहती हैं कि इस दिन बाल न धोएं और न काटे और न ही नाखून काटे। वहीं महाभारत के अनुशासन पर्व में उल्लेख मिलता है कि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल कटाने से धन की हानि होती है और व्यक्ति की आयु कम होती है। इसके अलावा मंगलवार बजरंगबली का दिन है, इस दिन सात्विकता बनाए रखने और शरीर के किसी भी हिस्से बाल, नाखून को काटकर अलग करने को अशुद्धता से जोड़कर देखा जाता है।
मंगलवार को बाल-नाखून काटने से क्या होता है?
मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति मंगलवार को नाखून या बाल काटता है, उसे निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है-
1. कर्ज की समस्या: आर्थिक तंगी या बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं।
2. स्वभाव में चिड़चिड़ापन: मंगल के नकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति को अधिक गुस्सा आ सकता है।
3. भाइयों से विवाद: मंगल भाई-बंधुओं का कारक है, इसलिए इस दिन नियम तोड़ने से आपसी रिश्तों में खटास आ सकती है।
किस दिन बाल काटना है सबसे शुभ?
ज्योतिष के अनुसार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बाल और नाखून काटना सबसे शुभ माना जाता है। इन दिनों यह कार्य करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
