Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Mantra for Good Sleep: बिस्तर पर लेटने के घंटों बाद भी नहीं आती है नींद तो करें इन मंत्रों का जाप
सनातन धर्म एक जीवनशैली है। यदि मनुष्य इसमें बताये गए नियमों के अनुसार जीवन व्यतीत करेगा तो उसे सेहत से जुड़ी शायद ही कोई समस्या होगी।
मगर वर्तमान समय में सभी ने अपनी जिंदगी को इतना ज्यादा व्यस्त बना लिया है कि खुद के स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने का समय भी नहीं मिलता है। इतना ही नहीं, काम का बोझ और दूसरी परेशानियों के चलते लोग चैन और सुकून भरी नींद भी नहीं ले पाते हैं।

एक अदद नींद की तलाश में लोग दवाई तक लेने के लिए तैयार हैं। नींद से जुड़ी ऐसी ही समस्या से यदि आप भी जूझ रहे हैं तो इसका समाधान मंत्रों की मदद से किया जा सकता है। जानते हैं कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में जिनके जाप से आपको चैन की सुकूनभरी नींद मिल सकती है।
Mantra 1:
भगवान गणपति को यूं ही दुखहर्ता नहीं कहा जाता है। भगवान गणेश बहुत दयालु हैं और अपने भक्तों को कष्ट में नहीं देख पाते हैं। यदि आप किसी भी कारण से नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो गणेश भगवान का स्मरण करें और उनके मंत्र "ऊं गं गणपतये नमः" का जाप करें।

Mantra 2:
"हर हर मुकुन्दे" मंत्र का जाप करने से आपकी अनिद्रा की शिकायत दूर होगी। इस मंत्र से आपका मन शांत होगा और आप एक गहरी नींद ले सकेंगे।
Mantra 3:
यदि बुरे ख्याल और डरावने सपनों के कारण आपकी नींद बीच में ही टूट जाती है तो आपको सोने से पहले "ऊं सा ता ना मा" मंत्र का जाप करना चाहिए। आपके अंदर के भय को यह शांत करेगा। दिमाग में चल रहे विचारों की उलझन से भी राहत देगा।
Mantra 4:
रोजाना आपको नींद के आगोश में जाने के लिए मशक्क्त करनी पड़ती है तो जो मंत्र बताने जा रहे हैं उससे आपको फायदा हो सकता है। आप रात में बिस्तर पर जाने से पूर्व अपने हाथ पैर जरूर धोएं। अब सोने से पहले इस मंत्र का 3 अथवा 5 बार जाप करें - "या देवी सर्वभूतेषु निद्रारूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।"

Mantra 5:
रात में लेटे रहने के बावजूद समय गुजरता जाता है और नींद का निशान दूर दूर तक दिखाई नहीं पड़ता है तो आपको "निद्रां भगवतीं विष्णो अतुलाम तेजसः प्रभु" मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भले ही छोटा सा है लेकिन इसमें बहुत शक्ति है। यह आपकी अनिद्रा की समस्या और बुरे सपने को दूर कर गहरी नींद लेने में मदद करेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
