Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
Mahashtami Shubh Sanyog 2023: 700 साल बाद बन रहे दुर्लभ संयोग से ये राशियां पाएंगी लाभ
धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से चैत्र माह की बहुत अधिक महत्ता है। नवरात्रों, राम नवमी, विनायक चतुर्थी के साथ साथ कुछ ऐसे महायोग भी इस महीने बन रहे हैं जो जातकों के भाग्य पर प्रभाव डालेंगे।
ऐसा ही एक महायोग चैत्र नवरात्रों के अष्टमी तिथि वाले दिन बन रहा है जो 700 वर्षों के बाद बनेगा। अष्टमी तिथि 29 मार्च को होगी, और इसी दिन ग्रहों का यह अद्भुत संयोग बनेगा।

कुछ राशि के जातकों पर अष्टमी तिथि के इस संयोग का काफी शुभ प्रभाव पड़ने वाला है, जानते हैं क्या है ये महा संयोग और किन राशियों पर पड़ने वाला है शुभ प्रभाव:

700 सालों बाद बनेगा ग्रहों का ऐसा संयोग
28 मार्च से मीन राशि में गुरु अस्त होंगे और 29 को सूर्य विराजमान होंगे। साथ ही मेष राशि में बुध ग्रह का प्रवेश होगा, जहाँ पहले से शुक्र और राहु भी मौजूद हैं। इसके साथ ही शनि भी अपनी राशि कुम्भ में विराजमान रहेंगे।
इस तरह महाष्टमी के दिन 6 ग्रह 4 अलग अलग राशियों में विराजमान रहेंगे और महासंयोग का निर्माण करेंगे। महासंयोग के साथ साथ इस दिन महाभाग्य, केदार, हंस और मालव्य योग भी बनने वाले हैं।

मिथुन राशि पर प्रभाव
इस दुर्लभ संयोग का इस राशि के जातकों पर काफ़ी विशेष प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से जातकों का भाग्य खुलेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के विवाह योग्य बन सकते हैं। विवाहित लोगों के जीवन में आ रहीं समस्याएं दूर होंगी। साथ ही महासंयोग के दौरान जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापर में लगे हुए जातकों को बड़े लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि के जातकों पर ऐसा रहेगा प्रभाव
कर्क राशिफल के जातकों के लिए ग्रहों का संयोग और हंस व मालव्य योग बहुत ही शुभ रहने वाले हैं। नौकरी व कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठित पद या वेतन वृद्धि मिलने के आसार हैं। वहीं रोज़गार के तलाश में बैठे जातकों को नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही कार्य स्थल व घर दोनों ही जगहों पर अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि के जातकों के लिए महासंयोग अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। कन्या राशि के छात्रों के लिए यह समय शानदार होगा और पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बेरोजगार जातकों को रोज़गार प्राप्ति के आसार हैं। वहीं व्यापार की शुरुआत के लिए यह उपयुक्त समय रहेगा। इस अवधि में आप मानसिक सुकून का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि पर रहेगा ये प्रभाव
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह संयोग स्वास्थय लाभ लेकर आएगा। किसी बड़ी समस्या से सामना नहीं होगा और पहले से चली आ रही मुसीबतों का समाधान भी मिलेगा। साथ ही जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। वहीं सभी कार्यों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार और वैवाहिक जीवन में मधुरता भी आएगी।

मकर राशि पर प्रभाव
इस राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन पर मुख्य रूप से प्रभाव पड़ेगा। परिवार में नई खुशियों का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। छात्रों की पढ़ाई में सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे। इसके साथ ही व्यापार में लगे हुए जातकों की कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है।

मीन राशि पर रहेगा विशेष आशीर्वाद
मीन राशि उन चार राशियों में से एक हैं जहां ग्रहों की गोचर परिस्थितियां बनेगी। इसलिए इस ग्रह के जातकों पर सीधा सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में शुभ संयोग देखने को मिलेंगे और कोई बड़ी ज़िम्मेदारी आपके कन्धों पर आ सकती है। व्यापार में भी अच्छा समय रहेगा और अष्टमी के उपलक्ष्य में मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
