Latest Updates
-
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत
1000 साल बाद बनने वाला है दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए अब तक का बेस्ट साल साबित होगा 2024
Rashifal 2024 : हम सभी जल्द ही नए साल में प्रवेश करने वाले हैं। समय बदलने के साथ ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव हो रहा है। नया साल आपके लिए कैसा रहेगा यह ग्रहों पर काफी निर्भर करता है।
आपके लिए समय शुभ रहेगा या अशुभ ये जानने में ज्योतिष शास्त्र आपकी काफी मदद कर सकता है। फिलहाल यहां हम बात कर रहे हैं गुरु, शनि और राहु ग्रह की जो कि एक बहुत ही दुर्लभ संयोग का निर्माण करने वाले हैं। इसकी महत्ता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यह संयोग पूरे 1000 साल बाद बनने जा रहा है। आइये जानते हैं शनि, गुरु और राहु के दुर्लभ संयोग से किन सौभाग्यशाली राशियों को 2024 में बड़ा लाभ कमाने का मौका मिलने वाला है।

1000 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग
मई 2024 तक देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मेष में उपस्थित रहने वाले हैं। इसके बाद उनका गोचर वृषभ राशि में हो जाएगा। वहीं शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में उपस्थित रहेंगे और इसी राशि में मार्गी और वक्री होंगे। वहीं महत्वपूर्ण ग्रह राहु 30 अक्टूबर 2023 को मेष से निकलकर मीन राशि में जाकर विराजमान हो चुके हैं और 2024 में भी यहां मौजूद रहेंगे। गुरु, शनि और राहु का इस तरह का संयोग तकरीबन एक हजार साल बाद बना है।
मेष राशि :
ग्रहों की इस स्थिति का लाभ मेष राशि के जातकों को मिलने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। आपके अटके हुए कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे होंगे। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आप किसी भी क्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल कर लेंगे। घर परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता लौट आएगी। इस राशि के सिंगल जातकों को विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। हालांकि अक्टूबर के बाद से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि :
कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छी खबर है। इस राशि में शनि की अंतिम साढ़े साती चल रही है। इससे आपको जल्द ही सकारात्मक खबर मिलने वाली है। आपकी आय में इजाफा होगा जिससे आप अच्छी खासी बचत भी कर सकेंगे। स्वयं पर आपका विश्वास बढ़ेगा जिससे आप छोटी मोटी कठिनाइयों को मुस्कुराते हुए पार कर जायेंगे। साल 2024 में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रिश्ते में जमी धूल साफ़ होगी और आपको अपनेपन का एहसास होगा। आपको भी अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने के लिए पहल करनी होगी। करियर के लिहाज से ये साल बहुत खास रहने वाला है। व्यापार में भी उन्नति होगी। एक हजार साल बाद बने इस दुर्लभ योग की मदद से आपके लिए नया साल अब तक के सबसे शानदार सालों में से एक रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











