Latest Updates
-
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स
Weekly Numerology (14th May to 20th May): 9 मूलांक वालों को होगा इस जबरदस्त आर्थिक फायदा
हमारे जीवन में अंको का बहुत ही बड़ा महत्व होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर व्यक्ति के भविष्य की जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। मूलांक यानी व्यक्ति की जन्म तिथि।
मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, पैसा, विवाह आदि से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जानी जा सकती है। तो चलिए आपके मूलांक से जानते हैं कि आने वाले यह 7 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
कुछ मामलों में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है, तो वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। इस अवधि में माता की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है जिसके कारण आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको खुशखबरी मिल सकती है। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। परीक्षा में आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी हो या व्यापार इस हफ्ते आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सावधानी से करें। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको मनचाहा साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको कोई इंफेक्शन होने की संभावना है।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। पढ़ाई में आपकी रुचि कुछ कम हो सकती है। आपको धैर्य का दामन थामे रहना होगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड़ सकता है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। काम के साथ आप खुद पर भी ध्यान दें। आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज न करने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन इस अवधि में खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। आपको संभलकर खर्च करने की आवश्यकता है। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है तो इस अवधि में उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। घर के किसी सदस्य की कोई बात अगर आपको बुरी लगती है तो आप समझदारी से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। झगड़े झंझट से बचें।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
इस हफ्ते आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। कोई पुराना रोग उभर सकता है। शारीरिक रूप और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। कामकाज की धीमी गति आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। नौकरी हो या व्यापार यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। इस अवधि में आपको भविष्य की चिंता सता सकती है। कोई भी फैसला लेने में आप जल्दबाजी न करें। विदेश में पढ़ रहे हैं विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के अंत में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छे होने वाली है। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस हफ्ते आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी की खुशियों का ध्यान रखें। एक दूसरे के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय उम्मीद की नई किरण लेकर आ सकता है। आपको कोई बड़ी और बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी प्रतिभा दिखाने का यह आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका हो सकता है।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
आपको अकारण ही क्रोध आ सकता है और आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद होने की संभावना है। घर हो या कार्यस्थल आपको अपनी वाणी और व्यवहार का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। हो सकता है आपके कुछ कार्य अधूरे भी रह जाएं। आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आप काफी संभलकर रहें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
यदि आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है तो इस अवधि में आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने खाने-पीने का खास खयाल रखना होगा। किसी पारिवारिक मसले को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। इस अवधि में घर में कलह हो सकता है। कामकाज के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी और आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। सप्ताह का अंत आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपका ज्यादा समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। इस हफ्ते आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोग यदि लंबे समय से तरक्की पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। रोमांटिक लाइफ में केवल प्रेम और रोमांस रहेगा। इस अवधि में आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। आपके साथी आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications