Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
2019 में इन 5 तरह के लोगों पर रहेंगे बृहस्पति मेहरबान, अपना मूलांक और राशि देख लें
ज्योतिषशास्त्र के अंतर्गत बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु माना गया है, माना जाता कि जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है वह बेहद धार्मिक प्रवृत्ति का इंसान होता है और वह चरित्र और स्वभाव से भी उज्जवल होता है। जिस स्त्री की कुंडली में बृहस्पति की दशा सही होती है उसका विवाहित जीवन बेहद खुशनुमा रहता है। वैसे तो अन्य सभी ग्रहों की तरह मानव जीवन पर बृहस्पति भी अपना प्रभाव डालते हैं लेकिन वर्ष 2019 के लिए बृहस्पति 5 प्रकार के लोगों पर अपनी विशेष कृपा बरसाने वाले हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस वर्ष यानि 2019 का अंक 3 है, जो कि स्वयं बृहस्पति का अंक है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष बृहस्पति प्रधान लोग बेहद फायदे में रहेंगे और उनके जीवन में बहुत कुछ नया होने की सम्भावनाएं है, आइए तो जानते है कि इस साल किन लोगों के लिए बृहस्पति देव सौभाग्य और भाग्य लेकर आएंगे।

3 मूलांक वालों के लिए शुभ
सबसे पहले बात उन लोगों की जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है। इनका मूलांक 3 हैं और यह बृहस्पति के अंक से मिलता है। इन लोगों के लिए यह वर्ष विशेष रूप से फलदायी साबित होने वाला है।
आयु के अनुसार
इसके अलावा जो लोग इस वर्ष अपने जीवन के 30वें, 21वें, 39वें, 48वें या 57वें वर्ष में हैं उनके लिए भी यह साल अच्छा बीतेगा।
ये महीनें वाले
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिनका जन्म का महीना मार्च, जून, नवंबर या दिसंबर है, उनके लिए भी यह वर्ष बहुत शुभ रहेगा।

राशि अनुसार
चौथी श्रेणी उन लोगों की है जिनकी राशि मिथुन, धनु या मीन है।
जिनके कुंडली में बृहस्पति पहले से विराजमान है
पांचवें वो जिनकी श्रेणी में बृहस्पति पहले से ही शुभ और मजबूत स्थिति में हैं, उनके लिए तो यह वर्ष काफी लाभप्रद रहेगा। बृहस्पति देव शांत और सरल स्वभाव के व्यक्तियों पर अपनी दया दृष्टि रखते हैं। इसलिए जो लोग चालाकी से दूसरों के लिए समस्या पैदा करते हैं उन्हें इस वर्ष बृहस्पति के कोप का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications