Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
क्या आपने आज की तारीख पर गौर किया? जानें क्या है इसमें ख़ास
बहुत ही कम ऐसे मौके आते है जब किसी दिन की तारीख विशेष महत्व वाली होती है। आज की तारीख़ यानि 22-02-2022 भी ऐसी ही है। आज की तारीख़ में दोहरा संयोग बन रहा है। यह तारीख़ अंग्रेज़ी तरीके से लिखने पर पेलिनड्रोम और एम्बीग्राम दोनों का उदाहरण है। इसके साथ ही यह तारीख़ मंगलवार के दिन पड़ रही है जिसे अंग्रेज़ी में Tuesday कहा जाता है, और आज की तारीख़ को इसमें 2 की संख्या अधिक होने के कारण इसे two'sday भी कहा जा सकता है।

क्या होती हैं पेलिनड्रोम तारीखें
पेलिनड्रोम तारीखें वे होती हैं जो आगे और पीछे से एक जैसी पढ़ीं जा सकती हैं। 21वीं सदी में केवल 12 तारीख़ें ही हो सकती हैं, जिनमें से एक आज है। पहली ऐसी तारीख़ 10-02-2001 की थी और आखिरी ऐसी 29-02-2092 को होगी। यह तारीखें अंग्रेज़ी पद्धति के अनुसार लिखे जाने पर पेलिनड्रोमिक हैं। आज की डेट 22-02-2022 भी इसी का उदाहरण है।

आज की तारीख है एम्बीग्राम
आज की तारीख़ एम्बीग्राम भी है, अर्थात् इसकी संख्या में ऐसा इल्यूज़न है जिससे यह संख्या रोमन में लिखे जाने पर ऊपर और नीचे से एकदम समान दिखती हैं। यानि 180° घुमाने पर एक जैसी ही दिखाई पड़ती है।
इस दोहरे संयोग के कारण आज की तारीख़ आगे, पीछे, ऊपर और नीचे सभी ओर से एक समान लगती है।

बनाएं इसे यादगार
इस तरह की तारीखों को जीवनभर सहेजने के लिए लोग इस दिन अपने जीवन की ख़ास पलों की प्लानिंग करते हैं। किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों के लिए शुभ दिन और मुहूर्त देखा जाता है। मगर अपवाद के रूप में लोग इस तरह की तारीखों को अपने विवाह, गृह प्रवेश या किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए चुनते हैं। आप भी इस दिन के लिए कुछ स्पेशल योजना बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
