Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अंकशास्त्र बताएगा किस रंग का पेन है आपके लिए भाग्यशाली
जीवन में सफल होना और आगे बढ़ना हर किसी का सपना होता है। किसी को यह आसानी से मिल जाता है तो किसी को कई मुश्किलों का सामना करने के बाद। फिर भी इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं होता कि हम कोशिश करना छोड़ दें। कुछ लोग कामयाबी पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं जैसे अपने शुभ रंग के कपड़े पहनना या फिर अपना शुभ रत्न पहनना आदि। इस तरह के कई छोटे बड़े तरीकों को अपना कर हम अपना भाग्य पक्ष मज़बूत करने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आपके द्वारा इस्तेमाल करने वाला कलम भी आपके जीवन में बहुत से सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
एक महान न्यूमेरोलॉजिस्ट ने इस बात का खुलासा किया है कि आपके कलम का रंग भी आपका भाग्य बदल सकता है। माना जाता है कि सही रंग के कलम का चुनाव करके आप अपना भाग्य बदल सकते हैं।

आज हम आपको आपके मूलांक के आधार पर बताएंगे कि किस तरह का कलम आपको नाम, शोहरत और तरक्की दिलाने में आपकी मदद करेगा लेकिन सबसे पहले आपको समझना होगा कि मूलांक क्या है।
अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक मूलांक होते हैं। आपकी जन्म तारीख के आधार पर मूलांक तय होता है। जैसे यदि आपकी जन्म तारीख महीने की 1 से 9 के बीच है तो वही आपका मूलांक होगा। अगर आपकी जन्म तारीख 11 है तो 1 और 1 जुड़कर 2 अंक आएगा तो आपका मूलांक 2 होगा। तो चलिए जानते हैं किस प्रकार का पेन आपका भाग्योदय कर सकता है।
1
यदि आपकी जन्म तिथि 1 है तो आप गोल्डन रंग का पेन इस्तेमाल करें, इससे आपको ज़रूर सफलता मिलेगी। साथ ही आपके जीवन में कई सारे सकारात्मक बदलाव भी आएंगे।
2
2 अंक वालों को सफ़ेद रंग या फिर सिल्वर रंग के कलम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपका भाग्य मज़बूत तो होगा ही साथ ही आपके जीवन में सुख और शान्ति भी बनी रहेगी।
3
यदि आपके जन्म की तिथि 3 है तो आप गोल्डन रंग का कलम इस्तेमाल करें इससे आपकी किस्मत चमक उठेगी और आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होगी।
4
4 अंक वालों को भूरे रंग के कलम का इस्तेमाल करना चाहिए इससे आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी और साथ ही आप हर तरह की नकारात्मक ऊर्जाओं से भी दूर रहेंगे।
5
इस अंक वालों के लिए हरा रंग बेहद शुभ होगा इसलिए आप ऐसे कलम का इस्तेमाल करें जिस पर हरे रंग की परत हो। माना जाता है इससे आपका जीवन आसान हो जाएगा और आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
6
यदि आप ऐसा कलम इस्तेमाल करें जिस पर कोई चमकीला तत्व हो या फिर उसमें हीरा जड़ा हो तो निश्चित तौर पर यह आपका भाग्य चमका देगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। फिर आपको पीछे मुड़ कर देखने की आवश्यकता नहीं होगी।
7
यदि आपकी जन्मतिथि 7 है तो आप ग्रे रंग के कलम का प्रयोग करें। इससे आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। साथ ही यह आपके जीवन में शान्ति लाएगा और आपके सभी बिगड़ते हुए कार्य भी बन जाएंगे।
8
8 अंक वालों को गहरे रंग के कलम का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे जिस कलम पर काला या फिर गाढ़े नीले रंग की परत हो। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी और आपका जीवन सुखमय बना रहेगा।
9
9 अंक वालों के लिए लाल रंग का कलम बहुत ही शुभ रहेगा। इस रंग के कलम के इस्तेमाल से आपके सभी दुःख दूर होंगे और आपको अपने सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। इसके अलावा धीरे धीरे आपके सभी रुके हुए कार्य भी बनने लगेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
