Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
हफ्ते के किस दिन जन्मे हैं आप, जानें कैसी है आपकी पर्सनालिटी

ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति के आने वाले कल के बारे में जानने के लिए उस शख्स के जन्म की तारीख और समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। ये भी कहा जाता है कि व्यक्ति किस दिन जन्मा है उसका प्रभाव भी जीवन पर पड़ता है। जिस वार को व्यक्ति पैदा होता है उसका असर उसकी पर्सनालिटी पर पड़ता है।
इस आर्टिकल के ज़रिये जानते हैं कि हफ्ते के अलग अलग दिन का क्या महत्व है और उसका उस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ता है।

पहले जान लें दिन और उनका ज्योतिषीय कनेक्शन
सूर्य रविवार का स्वामी है तो वहीं चंद्र सोमवार का, मंगल ग्रह मंगलवार को रूल करता है। बुध ग्रह बुधवार का, बृहस्पति वीरवार का स्वामी है। शुक्र ग्रह शुक्रवार, शनि शनिवार को प्रभावित करता है।

सोमवार
वो व्यक्ति जो इस दिन पैदा हुए हैं उनमें से ज़्यादातर लोग आत्म प्रेरित होते हैं। वो अपनी दयालुता और अच्छे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये लोग अपनी ख़ुशी और गम दोनों को बहुत अच्छे से हैंडल करते हैं। शुरुआती समय में इनका रुझान पढ़ाई की तरफ नहीं होता है लेकिन बाद में ये उससे पार पा लेते हैं।

मंगलवार
जिन लोगों का जन्म मंगलवार को होता है वो थोड़े गुस्सैल होते हैं। इस एक कारण की वजह से ज़्यादातर मौकों पर उन्हें अपने चाहने वालों से दूर जाना पड़ जाता है। इन लोगों में जीवनभर ईगो की समस्या बनी रहती है।

बुधवार
बुधवार के दिन जन्मे लोगों का रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ हमेशा से देखने को मिला है। भगवान की शक्ति पर यक़ीन करने के कारण ये हमेशा ज़मीन से जुड़े रहते हैं और कोई भी नकारात्मक काम करने से दूर रहते हैं। ये अपने काम को प्राथमिकता देते हैं और इन्हें बेवकूफ बनाना आसान नहीं है।

गुरुवार
जिन लोगों का जन्म गुरुवार को हुआ है उनकी पर्सनालिटी एक समझदार और रोमांच पसंद करने वाले व्यक्ति की होती है। ये मुश्किल से मुश्किल हालात को बहुत ही आसानी के साथ डील कर लेते हैं। इन्हें अपने दोस्त और परिवार के प्यार और समर्थन जीवनभर मिलता है। ये काफी किस्मत वाले होते हैं क्योंकि लक हमेशा इनके पक्ष में रहता है।

शुक्रवार
शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों को आप उनके ज़िंदादिल और ख़ुशमिज़ाजी स्वभाव की वजह से भीड़ में भी ढूंढ सकते हैं। ये अपने आसपास के व्यक्तियों को काफी प्रभावित करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कोई परेशानी आने पर ये काफी सहनशीलता दिखाते हैं। ये काफी मज़बूत इरादों वाले व्यक्ति होते हैं।

शनिवार
जिन लोगों का जन्म शनिवार को हुआ होता है, उनका रुझान कृषि, व्यापार या फिर तकनीक के क्षेत्र में होता है। ये अपने शुरूआती दिनों में काफी परेशानियां झेलते हैं लेकिन बाद में अपने आसपास के लोगों से सावधान रहना सिख जाते हैं। वहीं इस दिन जन्मे लोगों के रिश्ते अपने माता पिता और भाई बहनों के साथ ज़्यादा खास नहीं रहते हैं।

रविवार
रविवार को जन्मे लोग ज़्यादा एक्टिव नहीं होते हैं। ये हर काम में पीछे रह जाते हैं लेकिन किस्मत हमेशा इनका साथ देती है। इसके अलावा सामाजिक तौर पर ये थोड़े शर्मीले होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











