Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या आपका नाम आपके लिए लकी है?
नाम की शुरुआत अक्षर से होती है तथा यह अक्षर हमारी राशि पर निर्भर करता है। कहते हैं कि जिस तरह हमारी राशि के गुण हमारे स्वभाव को प्रभावित करते हैं। उसी तरह ब्रम्हांड में मौजूद 9 ग्रह व नक्षत्र हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियां होती हैं। जन्म के दौरान चंद्रमा की स्थिति हमारी राशि को निर्धारित करती है। प्रत्येक राशि के अपने-अपने अक्षर हैं व इन्हीं अक्षरों पर हमारे नाम का गठन होता है। कहते हैं कि अगर व्यक्ति के नाम का प्रथम अक्षर उनकी राशि से मेल ना खाएं तो यह उसकी असफलता का कारण बनता है।
आपके नाम के पहले अक्षर में छुपा है जिंदगी का कौन सा राज?
इस बात में कितनी सच्चाई है ये मैं नहीं जानती, लेकिन ऐसे भ्रम को थोडना बहुत मुश्किल है। चूंकि हमारी सफलती हमारी मेहतन से शुरु होती है तथा भाग्य केवल उसका साथ देता है।

मेष राशि
मंगल, मेष राशि का स्वामी ग्रह है। इस राशि के लोग निडर होते हैं तथा वे काफी ऊर्जावान व गतिशील होते हैं। ऐसे लोग नई भूमिकाओं को निभाना पसंद करते हैं। ये अपनी आकर्षण शक्ति व प्रतिभा के कारण लोगों में बड़े लोकप्रिय रहते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग अपना जीवन आराम से बिताना पसंद करते हैं। इस वजह से, वे दुनिया की हर भौतिक चीज को इकट्ठा करना चाहते हैं। वे इन सुख सुविधाओं के बीच अपना जीवन गुजारना चाहते हैं। शुक्र, इस राशि का स्वामी ग्रह है।

मिथुन राशि
मिथुन का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोग बड़े बातूनी होते हैं क्योंकि मस्तिष्क ही इनकी शक्ति का केंद्र है। मिथुन राशि के लोग अपने रिश्तों को बेहतर बनाना पसंद करते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोग परिवार से जुडे रहते हैं व घर से जुडे हुए कामों में अधिक रुचि दिखाते हैं। ये बहुत घरेलू होते हैं तथा दूसरों की मदद करना इन्हें बहुत अच्छा लगता है। इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है।

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग बडे ही महत्वाकांक्षी व रचनात्मक होते हैं। वे सामने वाले पर अपनी एक गहरी छाप छोडते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। अपने नकचढ़े व आलोचनात्मक स्वभाव के कारण कन्या राशि के लोग हास्य का पात्र बनते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही मेहनती, व्यवस्थित व कुशल होते हैं तथा किसी भी काम को बड़े अच्छे से पूर्ण करते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के लोग अपना ध्यान केंद्रित रखते हैं तथा इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जब इस राशि के लोगों को अपने प्रेमी या पार्टनर का साथ मिलता है तो वे स्वयं को पूर्ण मानते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल व प्लूटो है। इस राशि के लोग रहस्यों को अपने भीतर दबाने में निपुण रहते हैं। इनके अंदर छुपी उत्सुकता इन्हें अपने सवालों के जवाबों को ढूंढने में मदद करती है।

धनुराशि
धनुराशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। धनुराशि के लोग हमेशा सच्च जानना पसंद करते हैं तथा इन्हें दर्शनशास्र व धर्म में रुचि हैं।

मकर राशि
इस राशि के लोग धैर्यवान होते हैं। ये लोग बहुत मेहनती, कुशल व व्यवस्थित होते हैं। मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि व यूरेनस है। इस राशि के लोग मानवीय, परोपकारी एवं दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में रुचि रखते हैं।

मीन राशि
इस राशि के लोग नि: स्वार्थी होते हैं तथा हमेशा दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं। मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति एवं नेप्च्यून है।



Click it and Unblock the Notifications
