Latest Updates
-
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई
इन अंकों को दुनियाभर में माना जाता है सबसे अशुभ, जानें वजह

अंकशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे अंक हैं जिन्हें अशुभ माना गया है। सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में इन अंकों को अच्छा नहीं माना जाता है। 13 से 43 तक कई ऐसे नंबर हैं जो इस फेहरिस्त में शामिल हैं और आज हम उन अंकों की सूची आपके लिए लेकर आए हैं। देखें कौन से हैं वो अंक और क्यों पूरी दुनिया में उसे अच्छा नहीं समझा जाता है।

अशुभ संख्या 4
पूर्वी एशिया के ज़्यादातर देशों में 4 को बहुत अशुभ अंक माना जाता है। चीन में तो लोगों की धार्मिक आस्था इतनी है कि वो उसके अनुसार 4 को सबसे बुरा अंक मानते हैं। वो इस अंक से डरते हैं जिसके पीछे एक कारण है। दरअसल अंक 4 चीनी भाषा में मृत्यु शब्द के समान सुनाई पड़ता है। इस अंक को लेकर उनका मत इतना मज़बूत है की चीन की इमारतों में आपको 4, 13, 14 और 24 नंबर का फ्लोर ही नहीं मिलेगा।

अशुभ संख्या 9
चीनी संस्कृति के मुताबिक संख्या 9 को भी अशुभ माना जाता है। इसके पीछे वो दलील देते हैं की इस संख्या की ध्वनि उन्हें प्रताड़ना और दुख के समान सुनाई देती है।

अशुभ संख्या 13
आपको ऐसी लिफ्ट या फिर कमरे नज़र नहीं आएंगे जिन पर 13 नंबर लिखा हो। ये अंक पूरी दुनिया में ही अशुभ माना जाता है। ये मान्यता है कि जूडस इस्कारियत ने जीसस को धोखा दिया था और वो आखिरी भोज के दौरान 13वे मेहमान के रूप में आया था। क्रिस्चियन धर्म के अलावा, पारसी समुदाय और पूरी दुनिया के लोग इसे अशुभ मानते हैं।

अशुभ संख्या 24
जापान में 24 अंक को ना सिर्फ अशुभ बल्कि खतरनाक माना जाता है। उनका मानना है कि 24 अंक की ध्वनि स्टिलबर्थ अर्थात गर्भ से मृत बच्चे के जन्म से मिलता जुलता है। इस वजह से वो इस अंक से दूर रहना ही पसंद करते हैं।

अशुभ अंक 39
39 अंक को अफगानिस्तान में बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। अफगानी ज़बान में जब 39 अंक बोला जाता है तो वो मोरदा-गो के समान लगता है। जिसका मतलब है मृत गाय जिसे वो लोग गाली की तरह इस्तेमाल करते हैं खासतौर से प्रोस्टीटूट्स के दलाल के लिए।

अशुभ संख्या 43
संख्या 43 भी 24 के समान ही सुनाई पड़ती है और उसका मतलब भी वो लोग वैसे ही समझते हैं। ये एक सबसे बड़ा कारण है जिसकी वजह से जापान के अस्पतालों में आपको 43 अंक के कमरे नहीं मिलेंगे।



Click it and Unblock the Notifications