Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अपने मूलांक से जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज
कहते हैं जोड़िया स्वर्ग में बनती है यानी जो भी व्यक्ति इस दुनिया में आया है उसका होने वाला जीवनसाथी पहले से ही तय होता है। बड़े बुजुर्ग कह गए है कि जब सही समय आता है तो किसी न किसी तरीके से एक दूसरे के साथ किस्मत जुड़ ही जाती है। हर लड़के और लड़की के मन में अपनी शादी को लेकर कई सवाल होते हैं। कोई अरेंज मैरिज करना चाहता है तो किसी को लव मैरिज करनी होती है। हालांकि भाग्य में क्या है यह कोई नहीं जनता।
अगर आप भी अपनी शादी को लेकर उत्सुक है और आप यह जानना चाहते हैं कि आपको आपका जीवनसाथी कैसे मिलेगा, यानी आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज तो हमारा यह पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें। यहां हम आपको आपके मूलांक के आधार पर आपकी शादी से जुड़े कुछ गहरे राज़ बताएंगे। तो आइए जानते हैं।

क्या है मूलांक?
दोस्तों मूलांक हमारे जन्म की तारीख को जोड़कर निकाला जाता है। यदि आपका जन्म किसी भी माह की 25 तारीख को हुआ है तो 2+5 को जोड़कर 7 अंक बना यानी आपका मूलांक 7 है। ठीक इसी तरह अगर आप 4 तारीख को जन्मे हैं तो आपका मूलांक 4+0=4 होगा।

1 मूलांक: अपनी फीलिंग्स नहीं जाहिर कर पाते
इस मूलांक के जातक वैसे तो हर चीज में आगे रहना पसंद करते हैं, लेकिन बात जब प्यार की आती है तो यह पीछे रह जाते हैं। अगर इन्हें प्यार हो भी जाता है तो यह खुलकर अपने दिल की बात कह नहीं पाते और इसी चक्कर में बहुत देर हो जाती है। ऐसे में इनकी लव मैरिज होना तो मुश्किल है।

2 मूलांक: प्यार में नहीं मिलती सफलता
प्यार मोहब्बत के मामले में 2 मूलांक वाले थोड़े अनलकी होते हैं। इनके पार्टनर के साथ इनकी बनती नहीं है। अक्सर इनके बीच वैचारिक मतभेद होते रहते हैं। अगर इनकी अरेंज मैरिज होती है तो यह बहुत ही अच्छे लाइफ पार्टनर साबित होते हैं।

3 मूलांक: खुले विचारों वाले होते हैं
इस मूलांक के लोग बिना किसी की दखलअंदाजी के और पूरी स्वतंत्रा से अपना जीवन जीना पसंद करते हैं। यह अपना जीवनसाथी खुद ही चुनना पसंद करते हैं। इनकी लव मैरिज होने की संभावना ज्यादा होती है।

4 मूलांक: प्यार को लेकर नहीं रहते ज्यादा गंभीर
4 मूलांक के लोग बहुत ही अहंकारी माने जाते हैं। अक्सर इनका अहंकार इनके रिश्तों के बीच आता है। यह प्यार तो करते हैं लेकिन उसे निभाते नहीं है, यानी यह अपनी लव लाइफ को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं रहते।

5 मूलांक: रिश्तों में रखते हैं विश्वास
5 मूलांक के जातकों की अगर अरेंज मैरिज होती है तो यह सच्चे दिल से अपने रिश्ते को निभाते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ यह कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। इनकी लव मैरिज भी सफल होती है।

6 मूलांक: रोमांटिक मिजाज के होते हैं
इस मूलांक के लोग बहुत ही सुंदर कद काठी के होते हैं। इनसे लोग आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इनके प्रेम विवाह करने की संभावना अधिक होती है। हालांकि इनका फ्लर्ट करने में भी माहिर होते हैं। इनकी इस आदत के कारण यह अच्छा लवमेट खो भी देते हैं।

7 मूलांक: जल्द होने लगते हैं बोर
7 मूलांक के जातकों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि एक जगह यह लंबे समय टिक नहीं पाते। इन्हें अपने जीवन में बदलाव पसंद होते हैं। इनकी रोमांटिक लाइफ ज्यादा अच्छी नहीं होती है। हालांकि अगर यह ठान लें कि इन्हें लव मैरिज करनी है तो यह अपने फैसले से पीछे नहीं हटते।

8 मूलांक: प्यार मोहब्बत से भागते हैं दूर
वैसे तो 8 मूलांक के लोग प्यार के चक्कर में पड़ना पसंद नहीं करते, पर अगर इन्हें प्यार होता है तो यह सच्चे दिल से अपने रिश्ते को निभाते हैं। यदि इनकी लव मैरिज होती है तो इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

9 मूलांक: जिद्दी स्वभाव आता है रिश्तों के बीच
इस मूलांक के जातक क्रोधी और जिद्दी माने जाते हैं। अपने आगे यह किसी की नहीं सुनतें। इनकी रोमांटिक लाइफ उतार चढ़ाव से भरी रहती है। यह अरेंज मैरिज करना पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
