Latest Updates
-
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
रोमांटिक या एडवेंचर्स कैसे पार्टनर बनेंगे आप, जन्म की तारीख से जानें मैरिड लाइफ के बारे में
क्या आप अपने रिलेशनशिप और शादी के बारे में सोच रहे हैं? क्या आप ये जानना चाहते हैं कि आपकी लव मैरिज होगी या अरैंज, तो इन सवालों के जवाब आप अपने जन्म की तारीख के आधार पर पा सकते हैं। आपके जन्म की तिथि आपकी पर्सनालिटी और आपके रिलेशनशिप के बारे में काफी कुछ कहती है।

अंकशास्त्र के आधार अपर अपनी शादी से जुड़ी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो उसमें आपकी जन्म तिथि काफी मायने रखती है। आप खुद हिसाब लगाएं और उस अंक को एकल संख्या में लेकर आएं। उदाहरण के लिए, यदि आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आप 1 और 6 को जोड़ लें और इस तरह आपका अंक 7 होगा। ये लेख पढ़ें और अपनी जन्मतिथि के आधार पर अपनी शादी से जुड़ी भविष्यवाणी जानें।

अंक 1 - जिनके जन्म की तारीख है 1, 10, 19 या 28
इस अंक के व्यक्तियों में नेतृत्व करने की खूबी होती है। ये जिस काम को हाथ में लेते हैं वहां वो अपनी लीडरशिप क्वालिटी दिखाते हैं। ये रिलेशनशिप में अपने पार्टनर पर हावी रहते हैं। ज़्यादातर मौकों पर उनकी कही बात ही अंतिम और श्रेष्ठ होती है। आप इस अंक के व्यक्तियों को इनकी मर्ज़ी के विरुद्ध कुछ भी करवाने के लिए विवश नहीं कर सकते हैं। वहीं इस अंक के व्यक्ति प्रेम संबंध में हैं तो ये कभी अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं और रिश्ते को लेकर वफादार रहते हैं।

अंक 2 - जिनके जन्म की तारीख है 2, 11, 20 या 29
इस अंक के तहत आने वाले लोग काफी मूडी, कामुक और सेंसिटिव माने जाते हैं। इनके लिए रिलेशनशिप में रहने का मतलब है अपने पार्टनर के साथ मानसिक तौर पर जुड़ाव। इनका रुझान शारीरिक रिश्ता बनाने के बजाय अपने साथी के साथ इमोशनल बॉन्ड बनाने पर रहता है। ये अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर भी काफी संतुष्ट रहते हैं।

अंक 3 - जिनके जन्म की तारीख है 3, 12, 21 या 30
इस तिथि पर जन्मे व्यक्तियों की रिलेशनशिप और शादी को लेकर विशेषताएं काफी हद तक 1 अंक के तहत आने वाले व्यक्तियों से मिलती जुलती हैं। ये अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी प्रैक्टिकल रहते हैं। ये दिल की बजाय दिमाग की कही बात को सुनते हैं। ये आमतौर पर ज़्यादा महत्वकांक्षी नहीं होते हैं और ये बिना किसी भय के जीवन जीते हैं। ये खुद को लेकर बहुत ज़्यादा ऑब्सेस्सेड रहते हैं और इनके खुद के नियम कायदे होते हैं। ये रोमांटिक नहीं होते हैं। इस वजह से जो व्यक्ति इस अंक के तहत आने वाले लोगों से रिश्ता बना कर रखना चाहते हैं उन्हें काफी पैशनेट होना होगा ताकि रिलेशनशिप में संतुलन बना रहे।

अंक 4 - जिनके जन्म की तारीख है 4, 13, 22 या 31
इस अंक में जन्मे लोग आमतौर पर अपरंपरागत होते हैं। उनमें कोई ना कोई बेहद अलग खासियत होती है। इस अंक के लोग रोमांटिक नहीं होते हैं। ये लोगों को शादी या रिलेशनशिप के दायरे के बाहर देखते हैं लेकिन ऐसा करने के पीछे इनका मकसद सिर्फ शारीरिक संबंध बनाना होता है। ये अपने रिलेशनशिप के बाहर किसी व्यक्ति के साथ इमोशनल कनेक्शन नहीं बनाते हैं। जानकारों की सलाह है कि इस अंक के लोगों को अपने रिलेशनशिप को बचाये रखने के लिए अपने गुस्से पर नियंत्रण करना आना चाहिए।

अंक 5 - जिनके जन्म की तारीख है 5, 14 या 23
इस अंक के तहत आने वाले लोगों के शादी से पहले कई रिलेशनशिप रहने की संभावना रहती है। ये अपना परफेक्ट साथी चुनने के लिए पार्टनर बदलने में गुरेज़ नहीं करते हैं। इन लोगों की समस्या है कि ये अपने रिलेशनशिप से बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। ये नए पार्टनर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। इनकी प्राथमिकता रहती है शारीरिक संबंध बनाना।

अंक 6 - जिनके जन्म की तारीख है 6, 15 या 24
इस अंक के लोग शांति और सौहार्द के साथ रहना पसंद करते हैं। ये बहुत चार्मिंग और रोमांटिक होते हैं। ये काफी इमोशनल होते हैं और भावनाओं में बह जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ ये काफी जोड़ तोड़ करने वाले व्यक्ति होते हैं और शादी के बाद भी रिलेशनशिप की तलाश में रहते हैं। इनकी प्राथमिकता शारीरिक संबंध बनाना नहीं बल्कि ये एक अच्छा कनेक्शन तैयार करने में विश्वास रखते हैं।

अंक 7 - जिनके जन्म की तारीख है 7, 16 या 25
इस अंक की केटेगरी में आने वाले लोग आमतौर पर ज़्यादा बात नहीं करते हैं। ये चीज़ों को लेकर काफी विचार करते हैं और असल ज़िंदगी के बजाय अपने ख्यालों की दुनिया में रहना पसंद करते हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि ये रोमांटिक नहीं होते हैं। इनके लिए शादी को कामयाब बनाने के लिए ज़रूरी है कि इनके पार्टनर के साथ इनका इमोशनल कनेक्शन हो। ये काफी वफादार होते हैं और रिश्ते के लिए अपना सब कुछ देने के लिए तैयार रहते हैं। ये छोटी छोटी चीज़ों को लेकर बहुत ज़्यादा सोचते हैं और उस बात को पहाड़ जितना बड़ा बना लेते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रिलेशनशिप में इन लोगों से लड़ाई एक गंभीर बहस पर जाकर रुकेगी।

अंक 8 - जिनके जन्म की तारीख है 8, 17 या 26
इनकी शख्सियत काफी प्रभावशाली होती है लेकिन साथ ही ये काफी भावुक व्यक्ति होते हैं। ये अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी वफादार रहते हैं लेकिन दुर्भाग्य से इन्हें ज़्यादातर मौकों पर गलत समझ लिया जाता है। ये हमेशा अपनी दिल की बात सुनते हैं। साथ ही अपने पार्टनर के साथ अटैच होने में इन्हें काफी समय लग जाता है।
Most Read: पढ़ें अपना 2019 का वार्षिक राशिफल

अंक 9 - जिनके जन्म की तारीख है 9, 18 या 27
इस अंक वाले व्यक्तियों में काफी ऊर्जा और उत्तेजना होती है। ये काफी इमोशनल होते हैं लेकिन दुनिया के सामने अपना ये रूप सामने नहीं लाते हैं। इन लोगों की सेक्सुअल डिमांड काफी ज़्यादा रहती है और ये उसी व्यक्ति को अपने पार्टनर के रूप में चुनते हैं जिनके साथ ये उस तरह की बॉन्डिंग महसूस करें। ये सिर्फ अपने पार्टनर से ही नहीं बल्कि उनके परिवार से भी अच्छे संबंध बनाते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी रोमांटिक होता है।



Click it and Unblock the Notifications