Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
मूलांक से जानिए अपने भाग्य और स्वभाव के बारे में
मूलांक के ज़रिये हम न सिर्फ अपने स्वाभाव और अन्य विशेषताओं के बारे में जान सकते हैं बल्कि भविष्य के बारे में भी बहुत सी जानकारी हासिल कर सकते हैं। मूलांक का अर्थ है आपके जन्म की तारीख। मूलांक 1 से 9 तक माने जाते हैं। अगर आपका जन्म 9 से अधिक संख्या वाली तारीख को हुआ है तो आप अपने जन्म की तारीख को आपस में जोड़कर मूलांक पा सकते है। उदहारण के तौर पर जिनका जन्म 11 तारीख को हुआ है (1+1=2), उनका मूलांक 2 होगा।
आइए जानते है मूलांक से आपके बारे में।

1
एक अंक वाले जातकों का स्वाभाव स्वार्थी और ज़िद्दी होता है। ये किसी भी तरह के बंधनों में बंध कर रहना पसंद नहीं करते और इन्हें स्वंत्रता बेहद प्रिय होती है। इनमें नेतृत्व करने की गज़ब की क्षमता होती है और ये आत्मनिर्भर होते हैं। दूसरों पर हुकुम चलाना और अपनी बात मनवाना यह सब इनकी आदतों में शामिल होता है। इनकी नज़र बहुत तेज़ होती है और वह बहुत कुछ कह जाते हैं। इन्हें घूमना-फिरना और मौज-मस्ती करना बहुत ही पसंद होता है।
5 और 9 अंक वाले जातकों से इनकी बहुत घनिष्ठ मित्रता होती है

2
2 अंक वाले जातक बड़े ही संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। छोटी छोटी बातें इनके दिल पर लग जाती है साथ ही इनका रवैया सुस्त बेपरवाह किस्म का होता है। लेकिन इनमें सहनशक्ति बहुत होती है बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना यह आसानी से कर लेने की क्षमता रखते हैं। अच्छा खाना पीना, साज सजावट और श्रृंगार इन्हें बेहद पसंद होता है। ये अध्ययनशील भी होते हैं। जीवन के शुरूआती दौर में इन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है लेकिन बाद में ये जीवन का भरपूर आनंद लेते हैं।
4 और 7 अंक वालों से इनकी अच्छी जमती है।

3
3 अंक वाले जातक बड़े ही कलात्मक गुणों वाले होते हैं साथ ही इनकी सोच भी आशावादी होती है। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ये मेहनत करने में भरोसा रखते हैं। ये दूसरों की बातें गौर से सुनते हैं और जल्दी अपनी प्रतिक्रिया नहीं देते। ये साधरण किस्म के होते हैं इसलिए इन्हें तड़क भड़क चीज़ें नहीं भाती। इस अंक की महिलाओं को भी ज़्यादा साज श्रृंगार पसंद नहीं होता।
यह अहंकारी और घमंडी लोगों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। 6 और 7 अंकों वाले लोग इनके अच्छे मित्र होते हैं।

4
4 अंक वाले लोग बड़े ही ईमानदार और अनुशासन प्रिय होते हैं। ये हमेशा ही कुछ नया करने के लिए तत्पर रहते हैं और इनमें देश भक्ति कूट कूटकर भरी होती है। ये अलग किस्म के शौक रखने वालों में से होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है लेकिन इनका रवैय्या बेपरवाह होता है और ज़्यादातर ख्यालों में खोए रहते हैं। इसके अलावा इनका स्वाभाव थोड़ा शक्की होता है और कोई भी इनके शक के घेरे में आ जाता है। इनकी इस आदत के कारण कई बार मित्र भी इनके शत्रु बन जाते हैं। धर्म, कर्म और गुप्त विद्याओं में इनकी रूचि होती है। 8 अंक वालों से इनकी दोस्ती रहती है लेकिन 2 और 7 वालों से इनकी ज़्यादा बनती है।

5
5 अंकों वाले जातक साहसी और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। इसके अलावा ये स्पष्टवादी और महत्वकांक्षी भी होते हैं। यह ऊर्जावान होते हैं और सकारात्मक विचारों से लबरेज होते हैं। ये बहुत ही मृदुभाषी होते है और अपनी वाणी से दूसरों को अपने काबू में आसानी से कर लेते हैं। लेकिन वैवाहिक जीवन में इन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संतान का भरपूर सुख इन्हें प्राप्त होता है। इन्हें गायन, वादन और लेखन का शौक होता है। दूसरों की मदद के लिए यह हमेशा तत्पर रहते हैं।
1 और 7अंक वालों से इनकी खूब अच्छी बनती है।

6
6 अंक वाले सवेंदनशील और बलिदानी होते हैं। ये बहुत ही अच्छे मित्र भी साबित होते हैं और विश्वास पात्र भी होते हैं। ये अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाना जानते हैं और ये आत्मविश्वास से भरे होते हैं। खाली बैठना इन्हें पसंद नहीं होता और हमेशा कुछ नया करने की सोच रखते हैं। अच्छा खाना, अच्छा पहनना, घूमना फिरना, लोगों से मिलना जुलना इन्हें बेहद पसंद होता है। ये आदर्शों के बहुत ही पक्के होते हैं और अनुशासन इन्हें पसंद होता है। इस अंक वाले स्त्री या पुरुष अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं।
3 और 1 अंक वाले लोग इनके करीबी होते हैं।

7
7 अंक वाले गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन्हें परिवर्तन पसंद होता है इनकी रूचि धर्म-अध्यात्म में होती है। इन्हें भीड़भाड़ पसंद नहीं आता और ये एकाकी जीवन व्यतीत करना पसंद करते है। नयी नयी चीज़ों को सीखना और उनके बारे में जानने की ये जिज्ञासा रखते हैं। अपनी मेहनत से जीवन में सफलता की ऊचाइंयों को छूना चाहते हैं। इन्हें ज़्यादा हँसी मज़ाक पसंद नहीं होता।
अंक 3, 4 व 5 वालों से इनकी अच्छी बनती है।

8
8 अंक वाले लोग दिल के बड़े साफ़ होते हैं। इनकी दिलचस्पी रहस्यमय व आश्चर्यजनक बातों, कार्यों व चीजों में अधिक होती है। ये जल्दी अपने मन की बात दूसरों के सामने व्यक्त नहीं करते और इनका व्यवहार भी रहस्मय होता है। एक साथ कई योजनाओं पर काम करने की क्षमता इनमें होती है। वहीं दूसरी तरफ इनमें लालच की भावना भी होती है।
अंक 8 व 4 वालों से इन्हें बेहद लगाव होता है।

9
9 वाले जातक क्रोधी व हंसमुख दोनों ही होते हैं। इसके आलावा ये बड़े ही दयावान होते हैं। ये संघर्ष करके सफलता प्राप्त करते हैं और दुःख में भी कभी हिम्मत नहीं हारते। इनमें सहनशक्ति गज़ब की होती है। मेहनत करने में भी यह काफी आगे होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन अच्छा होता है।
1 व 3 अंक वालों से इनकी अधिक बनती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
