Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Numerology: इस तारीख को हुई है शादी तो नहीं रहेगा मैरिड लाइफ में सुकून

शादी कई जन्मों का बंधन होता है ऐसे में हर कोई अपनी शादी को लेकर ढेर सारे सपने संजोता है। हर किसी के मन में अपने विवाह से जुड़े कई सवाल होते हैं जैसे उनका जीवनसाथी कैसा होगा, शादी के बाद जिंदगी कैसी होगी यानी वैवाहिक जीवन कितनी खुशहाल रहेगी आदि। इस तरह के कई सवालों के जवाब अंकशास्त्र में मौजूद है। जी हां अंकशास्त्र के अनुसार शादीशुदा जिंदगी पर भी अंको का बहुत ही गहरा प्रभाव होता है। माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति के विवाह की तिथि और मुहूर्त जिसमें शादी हुई है उसका असर पूरी शादीशुदा जिंदगी पर पड़ता है। विवाह की तारीख से भी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें जानी जा सकती है। चलिए आपकी शादी की तारीख से जानते हैं कि कैसा रहेगा आपका वैवाहिक जीवन।

मूलांक 1
अगर आपका विवाह किसी भी महीने की 1,10,19 या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा। इन तारीखों पर जिस किसी की शादी होती है उनके वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव लगे रहते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात पर नोक झोंक होती रहती है।

मूलांक 2
अंकशास्त्र के अनुसार 2, 11,20 और 29 तारीख को जिनकी शादी होती है उनका मूलांक 2 होता है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। लाइफ पार्टनर के साथ इनकी खूब बनती है। विपरीत परिस्थितियों में भी ये एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते हैं।

मूलांक 3
3, 30, 12 और 21 तारीख को जिनकी शादी होती है उनका मूलांक होता है 3। यह सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाते हैं। इनका साथी बहुत प्यार करने वाला होता है। इनकी शादीशुदा जिंदगी में अनुशासन रहता है।

मूलांक 4
किसी भी महीने की 4,13, 22 और 31 तारीख की जिन लोगों का विवाह होता है अंकशास्त्र के अनुसार उनका मूलांक 4 होता है। इनका वैवाहिक बहुत ही अच्छा होता है। यह एकदूसरे का खूब ख्याल रखते हैं। शादी के बाद इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरपूर होता है।

मूलांक 5
5,14 और 23 तारीख को जिनकी शादी होती है वे 5 मूलांक के माने जाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन धूप छांव की तरह रहता है। जीवनसाथी के साथ अक्सर इनका टकराव होता है।

मूलांक 6
6, 15 और 24 तारीख को शादी करने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। ऐसे लोगों के वैवाहिक जीवन की गाड़ी ज्यादातर पटरी पर ही रहती है यानी इनके जीवनसाथी के साथ इनका तालमेल अच्छा रहता है। इस मूलांक वालों की शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है।

मूलांक 7
महीने की 7,16 और 25 तारीख को जिनका विवाह होता है उनका मूलांक 7 होता है। ऐसे लोगों की मैरिड लाइफ बहुत ही शानदार रहती है। इन्हें सारे सुख मिलते हैं और समय के साथ एक दूसरे के प्रति इनका प्रेम भी बढ़ता है।

मूलांक 8
अगर आपकी शादी महीने के 8, 17 और 26 तारीख को हुई है तो अंकशास्त्र के अनुसार आप 8 मूलांक के हैं। आपकी शादीशुदा जिंदगी सफल रहेगी। हर सुख दुख में जीवनसाथी आपके साथ रहेंगे। आपकी आपसी समझ बेहतर होती जाएगी।

मूलांक 9
9,18 और 27 को जिनका विवाह होता है उन्हें 9 मूलांक का कहा जाता है। इस मूलांक के जातकों का वैवाहिक जीवन चुनौतीपूर्ण रहता है। आपके बीच अक्सर मनमुटाव रहेगा लेकिन आप हमेशा अपने बीच के मसलों को सुलझाकर आगे बढ़ेंगे। आपके बीच चाहे जितनी भी गलतफहमियां हो जाए लेकिन आपका प्यार कम नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
