Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Numerology Horoscope April 2022: इन मूलांक वालों के लिए सुनहरे अवसरों से भरा रहेगा अप्रैल का महीना
हम सभी से कोई न कोई अंक जुड़ा हुआ है। हमसे जुड़े अंक भी हमारा भाग्य बताते हैं। अंक शास्त्र में इसे मूलांक कहा जाता है। यहां हम आपके मूलांक के आधार पर आपका मासिक राशिफल लेकर आए हैं। आइए देखते हैं, कैसा रहेगा आपके लिए अप्रैल का महीना।

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए अप्रैल का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग इस माह अपनी समझदारी से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रतिष्ठित लोगों से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को इस माह अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ अहंकार और टकराव से बचें। पैसों के मामले में यह माह खर्चीला रहेगा। इस दौरान आप कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेंगे जिसकी वजह से आपको खुद के लिए समय नहीं मिलेगा।

मूलांक 2
आपके लिए अप्रैल का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। पेशेवर जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको निवेश करने का भी बढ़िया मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों की मेहनत सफल होगी और आपका प्रोमोशन हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप खुद पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी और अपनों के साथ यह समय अच्छा गुजरेगा। इस अवधि में आपकी माता का स्वास्थ कुछ कमजोर रहेगा।

मूलांक 3
कामकाज के लिहाज से अप्रैल का महीना आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा साथ ही नए निवेश के भी मौके मिलेंगे। हालांकि शेयर बाजार में निवेश करने से पहले आप भली भांति सोच विचार कर लें। नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अनुरूप ही फल मिलेगा। पैसों की बात करें तो इस दौरान आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। निजी जीवन में कुछ समस्याएं नज़र आ रही है। इस अवधि में आप वाहन का प्रयोग संभलकर करें।

मूलांक 4
इस मूलांक के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। व्यापारियों को इस दौरान बड़ी ही समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप पर कर्ज का बोझ है तो आपको अपने खर्चों में कटौती करने की सलाह दी जाती है। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपनों के लिए भी समय निकालना होगा। सेहतमंद रहने के लिए सिग्रेट और शराब से दूर रहें।

मूलांक 5
अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस दौरान आपको वाद विवाद से दूर रहना होगा। झगड़े झंझट से व्यापार में नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को इस दौरान कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। पैसों की बात करें तो आप कर्ज या उधार लेने से बचें नहीं तो आप पर दबाव बढ़ सकता है। अगर आप सिंगल है तो इस अवधि में आपको आपका लवमेट मिल सकता है। अपनी सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें।

मूलांक 6
व्यापारियों के लिए यह माह मिलाजुला रहेगा। इस दौरान आप पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अगर आपको निवेश का मौका मिलता है तो अपने करीबियों से सलाह जरूर ले लें। नौकरी करने वाले लोगों को इस माह कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी कारणवश आपका वेतन बीच में अटक सकता है। इस दौरान आपके रिश्तों में भी कड़वाहट आ सकती है। इस दौरान आपका मानसिक तनाव काफी बढ़ सकता है।

मूलांक 7
7 मूलांक वालों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही खास रहेगा। अगर आप विवाह करना चाहते हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। आपके किसी बड़े नुकसान की भरपाई हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को बॉस की तारीफें मिलेगी, साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो अपना अधिक ध्यान रखें।

मूलांक 8
व्यापारी कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक परेशानियों का अंत हो सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस माह आपको अच्छे वेतन के साथ बढ़िया नौकरी मिल सकती है। पैसों की बात करें तो आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। घर में शांति का माहौल रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान खान पान का ध्यान रखें, आपको पेट से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है।

मूलांक 9
अप्रैल के महीने में व्यापारियों को कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके कामकाज में रफ्तार आएगी। नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखना होगा। काम पर फोकस करने के अलावा आप अपनी छवि खराब न होने दें। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। संपत्ति से जुड़ा फायदा होने के आसार है। आपके रिश्तों के लिए यह समय बेहतर साबित होगा। आपका अधिकांश समय परिजनों के साथ बीतेगा। माह के अंत में अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications