Latest Updates
-
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads
August 2021 Numerology : मूलांक से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए अगस्त का महीना
अंक शास्त्र का भी अपना एक अलग ही महत्व होता है। अंको की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए अगस्त महीने का भविष्य फल लेकर आए हैं। अंक ज्योतिष की गणना से हम आपको अगस्त के महीने से संबंधित सारी छोटी बड़ी जानकारी देंगे। तो आईए देखते हैं।

मूलांक 1
1 मूलांक वालों के लिए अगस्त का महीना अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस माह आपकी निजी और पेशेवर जीवन की कुछ समस्याओं का समाधान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है, वहीं व्यापारियों को भी लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। हालांकि आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलंदाजी न करें। इस दौरान जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर माह के अंत में आप कुछ परेशान रहेंगे।

मूलांक 2
2 मूलांक वालों के लिए यह माह मिलजुला रहेगा। इस दौरान आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। इस अवधि में छोटी छोटी बातों को लेकर आपके बीच तनाव संभव है। कामकाज को लेकर चल रहे प्रयासों में सफलता मिल सकती हैं। हालांकि आप पर कार्यभार अधिक रहने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। सेहत को लेकर आप संभल कर रहें। खाने पीने में ज्यादा लापरवाही न करें।

मूलांक 3
इस माह कुछ मामलों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी, वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। इस दौरान आपके बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आ सकता है। अपनों के सहयोग से आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों के लिए अगस्त का महीना कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है।

मूलांक 4
आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। रोमांटिक लाइफ में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। लव पार्टनर के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इस अवधि में आपके महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी है तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत की बात की जाए तो अगर आपको पहले से ही कोई रोग है तक आपकी समस्या बढ़ सकती है।

मूलांक 5
पिछले माह यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी कारणवश बीच में अटक गया था तो इस माह उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका संबंध मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी चल रही है तो इस दौरान आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों का सम्मान करना होगा। वहीं व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। सेहत के मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं है विशेष रूप इस अगर आपको शुगर की बीमारी है तो संभल कर रहें।

मूलांक 6
6 मूलांक के जातकों को इस माह अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो कड़े संघर्ष के बाद आपको सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको वाद विवाद से दूर रहने की जरूरत है। कपड़े के व्यापारियों के लिए यह माह शुभ रहेगा। आपके कारोबार में तेजी आएगी। माह के मध्य में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मूलांक 7
कामकाज को लेकर चल रहे आपके प्रयासों में सफलता न मिलने से इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को कड़े परिश्रम करने के बाद भी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। इस दौरान उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति काफी कड़क रहेगा। व्यापारियों को जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले लेने की जरूरत है।

मूलांक 8
8 मूलांक के जातकों के लिए यह माह शुभ रहेगा। आप स्वयं को सकरात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। इस दौरान आपके कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार संभव है। इस अवधि में आपके बीच की कड़वाहट कम होगी। इस दौरान आप लॉटरी या सट्टेबाजी से दूर रहें नहीं तो नुकसान संभव है। विद्यार्थियों को इस माह अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपकी मेहनत सफल होगी।

मूलांक 9
इस माह मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। छोटी छोटी बातों पर आपकी चिंता करने की आदत आपकी सेहत खराब कर सकती है। इस अवधि में आपके हर एक काम बाधा आ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों पर काम का दबाव इस दौरान बढ़ सकता है। वहीं व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। माह के अंत में घरेलू कलह बढ़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications