Latest Updates
-
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत
Monthly Numerology August 2022: नए अवसरों से भरा रहेगा अगस्त का महीना मूलांक 2 और 5 वालों के लिए
अपने मूलांक से जानिए अगस्त का महीना आपके लिए कितना लकी रहेगा। क्या इस माह आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा या फिर आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं इस माह किसकी किस्मत बदलने वाली है।

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए अगस्त का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिल पाने की वजह से काफी निराशा हो सकती है। हालांकि धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच खटास बढ़ने के आसार हैं। अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मानसिक तनाव बढ़ने से सेहत कमजोर रहेगी।
मूलांक 2
आपके लिए अगस्त का महीना बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कामकाज के लिहाज से यह समय बेहतरीन रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। इस दौरान आपकी आमदनी में इजाफा होने के आसार है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। परिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस अवधि में आप अपनों के साथ लंबी यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बेहद यादगार रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा।
मूलांक 3
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको निवेश का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको अपने करीबियों से सलाह लेकर ही अपना फैसला लेने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने के आसार है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। माह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मूलांक 4
कामकाज के दृष्टिकोण से यह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको छोटे से छोटे काम को पूरा करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपके कार्यों में बाधाएं भी आ सकती है। इस दौरान आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। यदि आप कोई भी महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला लेते हैं तो आपको अपनों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। इस माह घर के किसी सदस्य की सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
मूलांक 5
अगस्त का महीना आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस दौरान आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में किए गए किसी निवेश का दुगना फायदा हो सकता है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के आसार है। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा, विशेष रूप से संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
मूलांक 6
कामकाज के लिहाज से अगस्त का महीना आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। इस माह अगर आप कोई बड़ा व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, साथ ही आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी।
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों को इस अवधि में मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। वे आपके बनते हुए कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचना होगा। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, साथ ही आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें और अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। सेहत में गिरावट आ सकती है। पेट में जलन, गैस, कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं बनी रहेंगी।
मूलांक 8
आप काफी सकारात्मक रहेंगे और अपने कामकाज पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। इस अवधि में उच्च अधिकारियों के साथ बॉस का भी सानिध्य प्राप्त होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान हो सकता है। हालांकि आपको कोई भी जोखिम भरा व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बेहद खास गुजरने वाला है।
मूलांक 9
आपका भाग्यपक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में भी आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। आपके कामकाज में तेजी आएगी। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अटका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के आसार हैं। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। आप अनावश्यक क्रोध करने से बचें। सेहत की बात करें तो इस दौरान आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











