Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Monthly Numerology July 2022: 5,6 और 9 मूलांक वालों को इस माह होगा बड़ा आर्थिक लाभ
अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार जुलाई कुछ मूलांक वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है, तो वहीं कुछ लोगों के लिए यह समय नई चुनौतियां लेकर आएगा। आइए आपके मूलांक के आधार पर जानते हैं कि कैसा रहेगा आपके लिए जुलाई का महीना।

मूलांक 1
इस मूलांक वालों के लिए जुलाई का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आमदनी बढ़ने की संभावना है। वहीं कार्यक्षेत्र में भी आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। माह के अंत में परिस्थितियों में सुधार नजर आ सकता है। इस दौरान मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।

मूलांक 2
जुलाई के महीने में आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। निजी और पेशेवर जीवन इस अवधि में आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, खासतौर पर प्यार मोहब्बत के मामले में यह महीना आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। पैसे की बात करें तो यदि आप तो धन निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको उचित प्रणाम मिलने की संभावना है।

मूलांक 3
कामकाज के लिहाज से जुलाई का महीना आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की के द्वार खुलेंगे। पैसों के मामले में इस दौरान आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस माह आपको शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं, साथ ही घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी आपकी चिंता बढ़ेगी।

मूलांक 4
कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, बेहतर होगा आप सावधान रहें। पैसों से जुड़ी चिंता और गहरी हो सकती है। आपको भविष्य की चिंता सताएगी। हालांकि ज्यादा चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा, इसलिए आपको धैर्य रखने की जरूरत है। अगर आप अविवाहित हैं तो माह के अंत में आपके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें खासतौर पर अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए जुलाई का महीना में नए अवसरों से भरा रहेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के हाथ लाभ कमाने के कई मौके लगेंगे। इसके अलावा आपके कामकाज में भी तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों को भी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। परिजनों का सहयोग मिलेगा और आपका मानसिक तनाव भी कम होगा।

मूलांक 6
आर्थिक मामलों में इस माह आपको सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज की बात करेगी तो नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि माह के अंत में आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े लोग नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 7
कामकाज के दृष्टिकोण से जुलाई का महीना आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का वर्क लोड कम होगा। इसके अलावा आपको बॉस का सानिध्य में प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। व्यापारी वर्ग इस अवधि में नई रणनीतियां बना सकते हैं। मेहनत और लगन से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपको परिजनों के साथ यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा पाएंगे।

मूलांक 8
व्यापार से जुड़े लोगों की रुकी हुई व्यवसायिक योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती है। इसके अलावा आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हो सकता है अचानक आप पर काम का बोझ भी बढ़ जाए। ऐसे में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह माह बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने आर्थिक प्रयास में सफलता मिल सकती है। माह के अंत में घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 9
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपके पेशेवर जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो बिना सोचे समझे कोई भी व्यवसायिक फैसला लेने से आपको बचने की जरूरत है। नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आपको अतिरिक्त कार्य सौंपा जाते हैं तो आप पूरी मेहनत और लगन के साथ उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। इस दौरान सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications