Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
Monthly Numerology March 2023: मार्च के महीने में 5 मूलांक वालों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए मार्च का महीना बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस अवधि में आपकी एक नई शुरुआत हो सकती है। निजी हो या पेशेवर जीवन कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि आपको किसी भी मामले में जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है। आप धैर्य का दामन थामे रहें। सकारात्मक रहकर आप कड़ा परिश्रम करें, आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। दोस्तों और परिजनों के साथ इस दौरान आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे।

मूलांक 2
इस मूलांक वालों के लिए मार्च का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उन लोगों को मूंह तोड़ जवाब देंगे जिन्हें आपकी काबिलियत पर शक था। इस अवधि आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। घर की जिम्मेदारियों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। हालांकि आप स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। इस माह आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

मूलांक 3
इस माह आपको कुछ नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इनका लाभ उठाते हैं तो आगे बढ़ने और तरक्की पाने का आपका सपना पूरा होगा। आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होना चाहिए। माह के मध्य में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हालांकि विपरीत परिस्थितियों में माता पिता का प्रेम और सहयोग आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो खुद पर और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें।

मूलांक 4
मेहनत ही सफलता की कुंजी है, यह बात आपको समझनी होगी। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। कामकाज को लेकर आपको अधिक गंभीर होने की जरूरत है। इस दौरान आप कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करना चाहिए। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ सम्मान से पेश आएं। आपकी कड़वी जुबान उनके दिल को ठेस पहुंचा सकती है।

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए मार्च का महीना बहुत ही विशेष रहने वाला है। आपके जीवन में बदलाव आएंगे। पुरानी चिंता खत्म होगी और आप एक नई शुरुआत करेंगे। आपके हाथ कुछ अच्छे अवसर लगेंगे और नई संभावनाएं बनेगी। पैसों का लेन देन करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। इस माह आप पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। काम का प्रेशर बढ़ सकता है जिसकी वजह से आप काफी दबाव और थका हुआ महसूस करेंगे।

मूलांक 6
इस माह आपके जीवन में कुछ उतार चढ़ाव आएंगे। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे और महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी आपको कई दिक्कत्तों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने परिवार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको उनकी खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए। पैसों की बात करें तो खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

मूलांक 7
इस मूलांक के लोगों के लिए मार्च का महीना बहुत ही शुभ रहेगा। आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। अगर आप विधार्थी हैं तो शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। जीवन के उतार चढ़ाव में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से बचने की आवश्यकता है।

मूलांक 8
इस दौरान आप अपने भविष्य को लेकर काफी सोच विचार करेंगे, साथ ही आप कुछ नहीं योजनाएं भी बनाएंगे। आपके किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। हालांकि आपको अपने फैसलों पर अटल रहने की जरूरत है। इस अवधि में आप काफी तरोताजा ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा संवेदनशील होने से बचना चाहिए। इसके अलावा आप खुद को व्यर्थ की चिंताओं से भी दूर रखें।

मूलांक 9
इस माह आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके अपनों को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। पैसों के मामले में मार्च का महीना आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। धन कमाने के कई अच्छे मौके आपके हाथ लगेंगे। हालांकि आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications