Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Monthly Numerology May 2022: 2 और 8 मूलांक वालों को मई के महीने में मिलेगी अपार सफलता
अंक शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति का अंको से बहुत ही गहरा नाता होता है। जिस तरह ज्योतिष शास्त्र की मदद से आप खुद से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं, ठीक उसी तरह आपका मूलांक भी आपको आपके बारे में बहुत कुछ बता सकता है। तो आइए जानते हैं आपके मासिक अंक राशि भविष्यफल से कि मई का महीना आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1
1 मूलांक वालों के लिए मई का महीना अच्छे अवसरों से भरा हुआ रहेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों की भी तरक्की हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ आपका प्रमोशन होने के आसार हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। इस अवधि में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण अधिकांश समय अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है। आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।

मूलांक 2
इस माह आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी इस अवधि में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के मामले में यह समय बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। माह के अंत में मानसिक रूप से आप कुछ परेशान रहेंगे। ऐसे में आपको किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपकी परेशानी दूर हो जाए।

मूलांक 3
कामकाज को लेकर इस माह आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि माह की शुरुआत आपके लिए बेहद अच्छी रहेगी, लेकिन मध्य में आपके मार्ग में कुछ बड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको काफी संभलकर रहना होगा। पैसों की आवक अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। माह के अंत में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। निजी और पेशेवर जीवन की जिम्मेदारियों के बीच आपको खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।

मूलांक 4
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए माह की शुरुआत कुछ कठिन रहने वाली है। इस अवधि में आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत की है और आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो रही है तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। नौकरी करने वाले जातकों को किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है इस अवधि में आपके हाथ निराशा लगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता काफी अच्छा रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेंगी।

मूलांक 5
आर्थिक दृष्टिकोण से मूलांक 5 वालों के लिए मई का महीना कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस अवधि में आमदनी से अधिक खर्च होने के भी आसार हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अटकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। वहीं नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने के भी आसार हैं। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आपको पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है।

मूलांक 6
आपके लिए मई का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। एक ओर कुछ मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी तो वहीं दूसरी ओर आपको निराशा का भी सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े लोगों के लिए इस माह लाभ का योग बन रहा है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। माह के मध्य में किसी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी कमजोर रहने के आसार हैं। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ज्यादा खर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है।

मूलांक 7
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए मई का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप नई योजनाओं पर गौर कर सकते हैं और आपको इन पर काम करने का जल्द ही मौका मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आमदनी में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के लिहाज से यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अपने आर्थिक प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान सेहत में सुधार आएगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए माह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं,चविशेष रूप से अगर आप व्यापारी हैं तो आपके लिए यह समय बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। आप कोई नई डील कर सकते हैं। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी आएगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही इस अवधि में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत सफल होगी। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी या वाहन आदि की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई परेशानी है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अपनी सेहत को अनदेखा न करें।

मूलांक 9
कामकाज के दृष्टिकोण से मूलांक 9 वालों के लिए मई का महीना बेहद व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। इस अवधि में आप कुछ दबाव भी महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी और आपके बीच का प्रेम गहरा हो सकता है। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है। आपको अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना होगा।



Click it and Unblock the Notifications