Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Numerology Horoscope September 2021: सितंबर का महीना किसके लिए रहेगा लकी, अपने मूलांक से जानें
अंक शास्त्र के अनुसार सितंबर का महीना 1 से 9 मूलांक वालों के लिए कौन-कौन से उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। इसकी जानकारी यहां हम आपको दे रहे हैं। तो आइए देखते हैं इस माह किसे मिलेगा भाग्य का साथ और खुलेंगे तरक्की के द्वार।

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए सितंबर का महीना मिलाजुला रहने के आसार है। इस अवधि में आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है खासतौर पर आप वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कामकाज की दृष्टि से यह समय नौकरीपेशा जातकों के लिए कुछ चुनौती भरा रहने वाला है। इस दौरान काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। वहीं व्यापारियों को बड़े बदलाव करने से बचना होगा। माह के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा।

मूलांक 2
कुछ मामलों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। हालांकि आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

मूलांक 3
यदि लंबे समय से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान है तो इस दौरान आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आने की संभावना है। कामकाज की बात करें तो सितंबर का महीना आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को इस दौरान लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर का वातावरण अधिकांश समय अच्छा रहेगा और अपनों का समर्थन आपको मिलेगा।

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए सितंबर माह की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान आप काफी तनाव में रहेंगे। कड़े संघर्ष और परिश्रम के बाद भी आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। इस अवधि में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को माह के मध्य में कुछ राहत मिल सकती है। आपका रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है।

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए सितंबर का महीना सफलताओं के साथ कुछ चुनौतियां लेकर भी आ सकता है। माह की शुरुआत में आप कुछ तनाव में रहेंगे। हो सकता है इस दौरान अचानक आपका कोई बनता हुआ कार्य बीच में ही अटक जाए लेकिन आप धैर्य से काम लें। व्यापारियों को अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और इसका अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। इस दौरान आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

मूलांक 6
इस दौरान आपको अपने कामकाज से जुड़े फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आप किसी भी तरह के बदलाव से बचें। माह के मध्य में परिस्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान घर में वाद विवाद होने की आशंका है। माह के अंत में आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। इस अवधि में आपके खर्चों की लिस्ट भी बढ़ती नजर आ रही है।

मूलांक 7
माह की शुरुआत में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आप अपने काम पर अच्छी तरह फोकस कर पाएंगे और आपका प्रदर्शन भी सराहनीय रहेगा। दफ्तर में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए भी यह समय अच्छा है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। घर में चल रहा है कलह शांत होगा और अपनों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा।

मूलांक 8
इस माह आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बावजूद इसके आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे। इस दौरान कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी इन यात्राओं से आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर भी वर्क लोड अधिक रहेगा। माह के अंत में संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मूलांक 9
कामकाज को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। इस दौरान आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान वाहन का प्रयोग करते समय आप शराब के सेवन से बचें।



Click it and Unblock the Notifications