Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: आज इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पदोन्नति के साथ होगा जबरदस्त धन लाभ -
Kumaoni Kheera Raita: गर्मी के मौसम में वरदान है उत्तराखंड का ये खीरे का रायता, 10 मिनट में ऐसे करें तैयार -
Surya Grahan 2026: किस अमावस्या को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिन में छा जाएगा अंधेरा? -
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल
Numerology Predictions for September 2022 : सितंबर में 2,4 और 6 मूलांक वालों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला
अंकज्योतिष के आधार पर आइए जानते हैं कि सितंबर का महीना सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1
व्यापारियों के लिए यह महीना बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस माह आपके हाथ बढ़िया मुनाफा लग सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस माह आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में यह माह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हिसाब किताब में गड़बड़ी करने से बचें। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।

मूलांक 2
कामकाज के दृष्टिकोण से आपके लिए सितंबर का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी, साथ ही आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। इस अवधि में आपको परिजनों के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है। हालांकि पैसों के मामले में यह माह आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। आपके छोटे-छोटे कई खर्चे हो सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

मूलांक 3
अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। आपकी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए यह माह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इस दौरान आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के आसार हैं।

मूलांक 4
परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप अपनों को पर्याप्त समय दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और भी गहरा होगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह माह उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के आसार हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसका अच्छा फायदा जल्द ही आपको मिल सकता है। इस माह आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।

मूलांक 5
वैवाहिक जीवन में चल रहा कलह समाप्त होगा और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है। आप मिलकर एक नई शुरुआत करने का निर्णय लेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय सामान्य रहने के आसार है। वहीं व्यापारियों को संभलकर रहने की आवश्यकता है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो बिना सोचे समझे कोई भी फैसला न लें। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।

मूलांक 6
आपके लिए सितंबर का महीना बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से जल्द ही मामले को शांत करने में कामयाब रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने रिश्तों में कड़वाहट न आने दें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो इस दौरान आपको काफी संभलकर रहना होगा।

मूलांक 7
माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान आपको निजी और पेशेवर जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ अधिक रहने से आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। आपको कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवन के उतार-चढ़ाव में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के अंत में आपको किसी पुराने कर्जे से मुक्ति मिल सकती है जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। सेहत में सुधार आ सकता है।

मूलांक 8
नौकरीपेशा जातकों के लिए सितंबर का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है, साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। निजी जीवन में कुछ तनाव रहने के आसार हैं। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। आपके प्रिय का रुखा बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या है तो इस दौरान आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

मूलांक 9
नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। यदि आप काम से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करने की जरूरत है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है इस अवधि में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है, विशेष रूप से यदि हाल ही में अपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications











