Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Weekly Numerology (12th March to 18th March): 7 मूलांक वालों का इस हफ्ते खुलेगा भाग्य, मिलेगी जबरदस्त सफलता
अंक ज्योतिष में अंकों की मदद से भविष्य के बारे जानकारी हासिल की जा सकती है। आइए साप्ताहिक अंक ज्योतिष या राशिफल से जानते हैं कि आपके लिए यह सप्ताह नौकरी, परिवार, व्यापार, सेहत, पैसे आदि के मामले में कैसा रहेगा।

मूलांक 1
आपका तनाव दूर होगा और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। इस दौरान आपको मौज-मस्ती का भी अवसर मिलेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार इस हफ्ते आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको धन लाभ हो सकता है। आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको लापरवाही से बचने की आवश्यकता है।

मूलांक 2
कार्यस्थल पर आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में खर्चे कुछ कम होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बाहर का खाना न खाएं।

मूलांक 3
इस मूलांक के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज का प्रेशर बढ़ सकता है और आपको मानसिक तनाव महसूस होगा। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। सप्ताह के अंत में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है।

मूलांक 4
आप नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे और मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आप अपने काम पर भी ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला लेने से बचें। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन से भी बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है।

मूलांक 5
बेवजह की चीजों पर ध्यान देने की जगह यदि आप अपनी ऊर्जा का पूरा और सही उपयोग अपने काम के लिए करेंगे तो बेहतर होगा। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए इसे ऐसे नष्ट न करें। व्यापारियों को इस दौरान उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। काम के प्रति लापरवाही इस दौरान महंगी साबित हो सकती है। सेहत के मामले में आपको अधिक सतर्क रहना होगा। खासतौर पर अगर आपको कोई बड़ी बीमारी है आप संभलकर रहें।

मूलांक 6
आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। दिखावे से बचें और अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपके कामकाज में भी वृद्धि होगी। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो इस दौरान आपको अपने फैसलों के सही नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह काफी मेहनत भरा रहने वाला है। अचानक वर्क लोड बढ़ेगा। इस अवधि में आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मूलांक 7
7 मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। इस दौरान आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इस दौरान आपको संतान से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है। उनकी सेहत शिक्षा को लेकर काफी परेशान रहेंगे। अच्छी सेहत के लिए आपको सही जीवनशैली अपनाने की जरूरत है।

मूलांक 8
कामकाज के मोर्चे पर 8 मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इस दौरान आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां बेहतर होगी। आप अपनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आपको खर्चों में कटौती करने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

मूलांक 9
व्यापारियों को संभलकर रहना होगा। निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें अन्यथा आपके साथ धोखाघ हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही यादगार गुजरेगा। आपके वैवाहिक जीवन में नया मोड़ आ सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications