Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Weekly Numerology (5th March to 11th March): 2 और 3 मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा बेहद सुखद
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला यह नया सप्ताह कैसा रहेगा तो आपको अपने मूलांक के आधार पर आपके जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती है। तो चलिए देखते हैं।

मूलांक 1
कामकाज से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। मन में कई तरह की उलझनें रहेंगी और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। सुख सुविधाओं पर काफी पैसा खर्च हो सकता है। अपने रिश्तों को महत्व दें अन्यथा आपके अपने आपसे दूर हो सकते हैं। इस हफ्ते स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। छोटी सी परेशानी को हल्के में न लें।

मूलांक 2
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो यह समय उचित है। यदि आप और सोच विचार करेंगे तो काफी देर हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में आपको धन कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। इस दौरान आपको अपनी पढ़ाई को लेकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए ठीक रहने वाला है।

मूलांक 3
परिजनों के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। आप काफी समय बाद स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। इस दौरान वर्क लोड भी कम रहेगा। हालांकि काम से जुड़ा कोई भी फैसला आपको दिल से नहीं बल्कि दिमाग से लेने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। खानपान में लापरवाही के कारण सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मूलांक 4
इस अवधि में काम का बोझ बढ़ने से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। साथ ही आपका तनाव भी बढ़ेगा। आपको अनिद्रा की भी समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान दें और स्वयं के लिए भी समय निकालें। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। इस दौरान खर्चों में वृद्धि संभव है जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

मूलांक 5
कामकाज में वृद्धि संभव है। इस दौरान आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। पैसों की चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होगा। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेंगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपके कड़वे बोल अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है।

मूलांक 6
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत को काफी सराहना मिलेगी जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपकी यह यात्रा काफी खर्चीली रहने वाली है। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे।

मूलांक 7
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। घर के सदस्यों पर किसी भी बात का ज्यादा दबाव डालने से बचें अन्यथा आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ होने की संभावना है।

मूलांक 8
इस अवधि में यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है। आप सोच समझकर अपना फैसला लें। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने साथी की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। व्यापारी किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको अधिक तनाव लेने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

मूलांक 9
नौकरी हो या व्यापार यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चीजों में अपना समय नष्ट न करें। वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।



Click it and Unblock the Notifications
