Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
Numerology Predictions 2023 : मूलांक, अंक ज्योतिष राशिफल 2023 in Hindi
अंक ज्योतिष के माध्यम से हर एक व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके आने वाले कल से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। नए साल यानि साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक है कि आपका यह साल कैसा रहेगा तो आइए आपके मूलांक के अनुसार बताते हैं कि यह साल आपके जीवन में कौन से नए बदलाव लेकर आएगा।

मूलांक 1
कामकाज के लिहाज से मूलांक 1 वालों के लिए साल 2023 चुनौतियों से भरा रहेगा। इस दौरान आपकी तरक्की में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। वहीं व्यापारियों को भी विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में यह साल आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होने के आसार है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव के बाद स्थिरता आएगी। इस दौरान आपको अपने साथी के साथ मुलाकात करने के कई अवसर मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए भी साल 2023 कुछ खास रहने वाला है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहना होगा। आपको गले या छाती से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मूलांक 2
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वहीं अगर आप व्यापारी हैं और आपने किसी नए कारोबारी की शुरुआत की है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पैसों के मामले में यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। इस अवधि में आप बचत पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान आपको मनचाहा साथी मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप नज़दीकियां बढ़ेगी। सेहत की बात करें तो इस वर्ष आप मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। आपको काफी अकेलापन महसूस हो सकता है।
मूलांक 3
नौकरीपेशा जातकों को इस वर्ष अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आप अपने कड़े परिश्रम के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। व्यापारियों को बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। हालांकि आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बावजूद इसके आपकी समस्या का समाधान होगा। यदि किसी कारणवश आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो इस वर्ष आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको अपने साथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। आपके अहंकार की वजह से आपके बीच दूरियां सकती हैं। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।
मूलांक 4
कामकाज के लिहाज से मूलांक 4 वालों के लिए साल 2023 ठीक रहेगा। खासतौर पर व्यापार से जुड़े जातकों को इस वर्ष मनचाहा परिणाम मिल सकता है। नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है साथ ही आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा। इस वर्ष आपको नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको बहुत ही सोच समझ कर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह के खर्चे करने से बचें। साथ ही आपको कर्ज लेने से भी बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके बीच दूरियां आने की संभावना है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। यदि आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदते हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है।
मूलांक 5
नौकरी हो या व्यापार इस वर्ष आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। साथ ही किस्मत भी आपका साथ देगी। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में तेजी आएगी और आपको अच्छे व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। यदि इस अवधि में आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको जबरदस्त फायदा होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों का भी प्रमोशन हो सकता है। विदेश जाकर नौकरी करने का आपका सपना पूरा हो सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। इस वर्ष आपको आपका रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। साल की शुरुआत आपके लिए बेहद शुभ रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ इस वर्ष आपको घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहना होगा। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा।
मूलांक 6
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए साल 2023 बहुत ही सुखद रहने वाला है।आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे आपको उसमें सफलता हासिल होगी। इसके अलावा आपकी किसी पुरानी समस्या का भी अंत हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इस अवधि में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ेगी। हालांकि कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों के साथ पर्सनल होने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह वर्ष आपके लिए बेहतर साबित होगा। आप पुराना कोई कर्ज खत्म करने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा आपको आय का नया स्त्रोत भी प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। पुरानी सारी बातें भूलकर आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें। खासतौर पर बाहर के भोजन से आप परहेज करें।
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों को इस वर्ष अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपने पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको मनचाहा फल मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो इस वर्ष आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच अच्छा संतुलन बनाकर चलेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर प्यार मोहब्बत के मामले में यह साल आपके लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपको नसों या मांसपेशियों से संबंधित दिक्कत होने की संभावना है।
मूलांक 8
करियर की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष नई उम्मीदों से भरा रहेगा। इस वर्ष आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में बढ़त भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको बचत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा साल के अंत तक आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज में व्यस्त रहने की वजह से हो सकता है इस अवधि में आप अपने परिवार पर पूरा ध्यान न दे पाएं। साल के मध्य में आपको जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है। आप पुराने सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करेंगे। सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। खासतौर पर पेट से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है।
मूलांक 9
नौकरीपेशा जातकों को इस वर्ष दफ्तर में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप सोचे समझे कोई भी फैसला लेंगे तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दूसरों के कहने पर आपको अपने आर्थिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कोई भी लेनदेन करते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप जरा सी भी लापरवाही न करें तो बेहतर होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











