Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
मूलांक के अनुसार चुनें अपना करियर, चमक उठेगी किस्मत
जीवन में सफलता हासिल करना हर कोई चाहता है, किसी को नौकरी में सफल होना है तो किसी को अपना व्यापार आगे बढ़ाना है। इसके लिए जहां कुछ लोग जी जान से मेहनत करते हैं और उन्हें उनकी उम्मीद के अनुसार ही परिणाम भी मिलता है। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें कई कोशिशों के बाद भी कामयाबी नहीं मिल पाती है।
अगर आप भी अपने करियर में सफल होना चाहते हैं तो इसमें आप अंकशास्त्र की सहायता ले सकते हैं। जी हां, आप अपने मूलांक के अनुसार अपने करियर का चुनाव करके अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।

मूलांक यानी आपकी जन्म की तारीख का जोड़, आपको यह जानने में मदद करता है कि किस क्षेत्र में अपना करियर बनाने से आपकी किस्मत का सितारा चमक उठेगा। तो आइए जानते हैं आपके लिए किस क्षेत्र में करियर बनाना रहेगा सबसे बेस्ट।

1.
1 मूलांक वाले अच्छे टीम लीडर साबित हो सकते हैं। आप जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराते नहीं है, साथ ही आप जोखिम उठाने में भी माहिर होते हैं। अगर आप व्यापार करना चाहते हैं तो आप इसमें सफल हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप नौकरी में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आप मैनेजमेंट के क्षेत्र में जा सकते हैं।

2.
2 मूलांक वाले कला प्रेमी होते हैं। अगर आप डांस, पेंटिंग या फैशन के क्षेत्र में अपना करियर बनाएंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

3.
3 मूलांक वाले हिसाब किताब में बहुत तेज होते हैं। साथ ही इनका स्वभाव भी बहुत मजबूत होता है। अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो बैंकिंग के क्षेत्र में जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप व्यवसाय भी करना चाहेंगे तो भी आप कामयाब रहेंगे।

4.
चूंकि 4 मूलांक वालों की निर्णय लेने की क्षमता ज्यादा अच्छी नहीं होती है इसलिए अकसर इनके फैसले गलत साबित होते हैं। ये स्वयं तो मुसीबत में फंसते हैं दूसरों के लिए भी परेशानी खड़ी कर देते हैं। अगर आप चाहें तो कला के क्षेत्र से जुड़ सकते हैं।

5.
बातचीत में कुशलता 5 मूलांक वालों का मजबूत पक्ष साबित होता है। इसके अलावा ये सोच समझकर ही अपने सारे निर्णय लेते हैं। ये स्पोर्ट्स में बहुत आगे रहते हैं। स्पोर्ट्स के अलावा आप तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

6.
6 मूलांक वालों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है। अगर आप होटल मैनेजमेंट, सिनेमा आदि जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बनाएंगे तो आप सफल हो सकते हैं।

7.
इस मूलांक वाले बहुत ही तेज दिमाग के होते हैं। नयी नयी चीजों को सीखना अलग अलग तरीके से सोचना इनकी खासियत होती है। इन्हें ऐसे क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए जहां दिमाग का इस्तेमाल ज्यादा हो और इन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिले।

8.
8 मूलांक वाले बहुत ही मेहनती होते हैं हालांकि काफी संघर्षों के बाद इन्हें सफलता मिलती है। ये बहुत ही स्पष्टवादी होते हैं। अगर ये राजनीति या प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो इन्हें कामयाबी मिल सकती है।

9.
9 मूलांक वाले खेलकूद में बहुत आगे होते हैं। अगर ये इस क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो इनकी किस्मत चमक सकती है। इसके अलावा डिफेन्स या व्यवसाय आदि में भी ये अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications