Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन तारीखों पर जन्में लोगों पर रहती है सूर्य देव की विशेष कृपा, किस्मत देती है हमेशा साथ
दोस्तों जिस तरह हम राशि के आधार पर व्यक्ति के बारे में हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ठीक उसी तरह मनुष्य के मूलांक से भी उसके बारे में बहुत कुछ जाना जाता है।
अंक ज्योतिष में कुल 9 मूलांक होते हैं। किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि से उसके स्वभाव, शिक्षा, विवाह आदि के विषय में जाना जाता है। आज हम यहां उन लोगों के बारे में बात करेंगे जिनके जन्म की तारीख 01, 10, 19, 28 हो तो उनका मूलांक 1 होता है। तो आइए इन तारीखों पर जन्में लोगों को के बारे में आपको बताते हैं।

सूर्य देव का रहता है प्रभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक का अपना एक स्वामी ग्रह होता है। इसी प्रकार 1 मूलांक वालों का संबंध सूर्य से होता है। सूर्य देव इनके स्वामी ग्रह माने जाते हैं इसलिए इन पर हमेशा सूर्य देव की खास कृपा होती है। जिस तरह सूर्य में तेज होता है 1 मूलांक वाले व्यक्ति भी काफी प्रभावशाली और तेज माने जाते हैं।
ये बेहद साहसी और निडर होते हैं। ये किसी का बुरा नहीं चाहते हैं लेकिन अगर कोई इनके साथ गलत करता है तो इनके क्रोध से बचना मुश्किल हो जाता है। ये बाहर से काफी कठोर दिखते हैं, लेकिन अंदर से ये उतने ही नरम होते हैं।

किस्मत देती है साथ
01, 10, 19, 28 तारीख को जन्में लोग वाले बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। सूर्य देव के आशीर्वाद से इनको मान सम्मान की प्राप्ति होती है और इनके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है। शिक्षा के क्षेत्र में ये अच्छी सफलता हासिल करते हैं। इनमें लीडरशिप क्वालिटी होती है। पॉलिटिक्स में ये खूब नाम कमाते हैं। अगर ये नौकरी करते हैं तो इन्हें उच्च पद पर ही कार्य करते हैं। व्यापार में भी ये बहुत आगे जाते हैं।

पैसों की नहीं रहती है कमी
पैसों के मामले में ये बहुत लकी माने जाते हैं। इन्हें पैसों की कभी कमी नहीं रहती है। चूंकि इनके अंदर निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है, इसलिए ये अपनी सूझ बुझ से अच्छा पैसा कमाते हैं। बेवजह का खर्च करना इन्हें पसंद नहीं होता है। इसके अलावा ये दिखावे से भी दूर रहते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर ये दूसरों की मदद करने में पीछे नहीं हटते।
हालांकि ये सुख सुविधाओं से भरपूर जीवन जीना पसंद करते हैं।

शादीशुदा जिंदगी रहती है खुशहाल
अरेंज हो या लव मैरिज इस मूलांक के जातकों अच्छे परिणाम की प्राप्ति होती है। सूर्य देव की कृपा से इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। ये अपने जीवनसाथी से काफी जुड़े हुए रहते हैं। इनकी रोमांटिक लाइफ भी बहुत ही अच्छी रहती है। अपने पार्टनर के प्रति ये बेहद वफादार रहते हैं और अपने रिश्ते के प्रति काफी गंभीर भी रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
