Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
1 मूलांक वालों की इन विशेषताओं को जान कर आप रह जाएंगे हैरान, और भी है कई खासियत
ज्योतिष शास्त्र में मूलांग का बड़ा ही महत्व होता है मूलांक से व्यक्ति से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है जैसे उसका स्वभाव पसंद, नापसंद आदि। इसके अलावा मनुष्य के भविष्य के बारे में भी मूलांक से जाना जा सकता है।
यहां इस लेख में हम आपको मूलांक 1 वालों के बारे में बताएंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको मूलांक क्या होता है यह जानना होगा। तो आइए आपको बताते हैं।

मूलांक क्या है?
जन्म की तारीख के अंको को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 1,10,19 या 28 तारीख को हुआ है उस व्यक्ति का मूलांक 1 होता है। इसी तरह 24 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 6 होता है।

सूर्य देव है 1 मूलांक वालों के स्वामी ग्रह
1 मूलांक वालों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है जो शक्ति का प्रतीक होता है। ठीक इसी प्रकार 1 मूलांक वाले बहुत ही साहसी और शक्तिशाली माने जाते हैं। 1 मूलांक वालों पर सूर्य देव की विशेष कृपा रहती है।

1 मूलांक वालों की पर्सनालिटी
1 अंक वाले बहुत ही आकर्षक कद काठी वाले होते हैं। इनकी आंखों में गजब का तेज होता है जिससे लोग आसानी से इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। इनके कंधे चौड़े होते है और सिर चौकोर होता है। ये काफी एक्टिव रहते हैं।

1 मूलांक वालों का स्वभाव
एक मूलांक वाले बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। मानसिक रूप से ये बहुत मजबूत होते हैं और इनमें सही निर्णय लेने की क्षमता होती है। इनमें लीडरशिप क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है। ये काफी दृढ़ निश्चय वाले माने जाते हैं। हालांकि कई बार इनका जिद्दी स्वभाव इनके लिए मुसीबत की वजह बन जाता है। 1 मूलांक वालों को स्वार्थी भी कहा जाता है।

1 मूलांक वालों की पसंद और नापसंद
इस मूलांक के लोग बहुत ही खुले विचारों के होते हैं। इन्हें सुख सुविधाओं से भरपूर जीवन पसंद होता है। ये घूमने फिरने के शौकीन होते हैं और मौज मस्ती इन्हें पसंद होता है। अगर इस मूलांक वालों की नापसंद की बात करें तो अपने जीवन में किसी भी दखलंदाजी पसंद नहीं होती है। ये अपना हर काम अपने तरीके से करना पसंद करते हैं।

1 मूलांक वालों की कमजोरियां
1 मूलांक वालों को हमेशा आगे रहना होता है। इसके लिए कई बार ये गलत रास्ते अपना लेते हैं जिससे इनके मान सम्मान की भी ठेस पहुंचती है। इनका क्रोधी स्वभाव इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है।

इन मूलांक वालों के साथ होती है गहरी दोस्ती
1 मूलांक वाले बड़े ही अच्छे मित्र होते हैं। 2, 3, 9 मूलांक वाले इनके पक्के दोस्त होते हैं जो इनके राजदार भी होते हैं। वहीं 2,3,9 वालों के साथ भी इनकी अच्छी बनती है।

शुभ रंग, शुभ दिन और शुभ तारीख
इस मूलांक वालों के लिए 1,2,3 और 9 तारीख बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इसके अलावा इनके लिए रविवार और सोमवार का दिन शुभ होता है।
पीला, सुनहरा और नारंगी रंग इनके लिए सबसे शुभ रंग माने जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
