Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जीवन में चांद की तरह चमकना चाहते हैं 2 मूलांक वाले व्यक्ति, जानें इनकी पर्सनालिटी
जैसा कि आप जानते हैं कि मूलांक के आधार पर भी हम व्यक्ति से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। मूलांक से हम व्यक्ति का भविष्य भी जान सकते हैं। आज हम अपने इस लेख में 2 मूलांक वालों के बारे में आपको बताएंगे। हम आपको बताएंगे कि 2 मूलांक वाले कैसे होते हैं, उनकी क्या-क्या विशेषताएं होती हैं। तो आइए देखते हैं।

जन्म की तारीख से होता है मूलांक का निर्णय
अगर आपका जन्म किसी भी महीने के 2,11,20 या 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 है।

2 मूलांक वालों का स्वामी ग्रह
2 मूलांक वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चांद की तरह ही इनका हृदय कोमल और शीतल होता है। अपने जीवन में ये चंद्रमा की तरह ही चमकना चाहते हैं। इस मूलांक वालों में कुछ कर दिखाने की ललक होती है।

2 मूलांक वालों की पर्सनालिटी
2 मूलांक वाले शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा बलवान नहीं होते हैं, लेकिन इनकी पर्सनालिटी अच्छी होती है। ये सौंदर्य प्रेमी होते हैं और सुंदरता इन्हें बहुत ही आकर्षित करती है।

2 मूलांक वालों का स्वभाव
इस मूलांक के व्यक्ति बहुत ही कोमल हृदय वाले होते हैं। छोटी-छोटी बातें इनके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। पढ़ाई लिखाई, गायन आदि में इनकी खास रूचि होती है। राजनीति में भी ये अच्छी सफलता हासिल कर पाते हैं। ये काफी रचनात्मक होते हैं और जन्म से ही कलाकार होते हैं। अपने रिश्तों को लेकर 2 मूलांक वाले बहुत ही गंभीर होते हैं। वैसे तो ये बहुत ही भावुक होते हैं, लेकिन अगर कोई इनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता है तो ये जल्दी उसे माफ नहीं करते हैं।

2 मूलांक वालों की पसंद और नापसंद
जैसा कि हमने आपको बताया कि 2 मूलांक वाले सौंदर्य प्रेमी होते हैं। इन्हें साज सजावट में काफी दिलचस्पी होती है। अपने घर को साफ सुथरा और सजा धजा रखना इन्हें काफी पसंद होता है। ये खुद को भी मेंटेन रखते हैं। इन्हें पढ़ने का भी काफी शौक होता है। दोस्त बनाने में भी ये माहिर होते हैं।
अगर 2 मूलांक वालों की नापसंद की बात हम करें तो ये हर काम अपने अनुसार करना चाहते हैं। यदि कोई दखलअंदाजी करता हैं तो बहुत जल्दी नाराज हो जाते हैं। इन्हें ज्यादा बोलने वाले लोग भी नापसंद होते हैं।

प्यार के मामले में होते हैं अनलकी
2 मूलांक वालों की रोमांटिक लाइफ ज्यादा अच्छी नहीं होती है। इनके प्रेम जीवन में स्थिरता नहीं रहती है। पार्टनर के साथ इनके मतभेद होते रहते हैं। अगर इनकी शादीशुदा जिंदगी की बात की जाए तो ये काफी केयरिंग लाइफ पार्टनर होते हैं और अपने जीवनसाथी की खुशियों का पूरा ध्यान रखते हैं। ये अपने बच्चों से बहुत प्रेम करते हैं।

2 मूलांक वालों के लिए शुभ रंग, शुभ दिन और शुभ तारीख
इनके लिए 1,2, 4 व 7 मूलांक वाली तारीखे शुभ होती है। अगर रंगों की बात करें तो सफेद या हरा रंग इनके लिए लकी होते हैं। 2 मूलांक वाले कोई भी काम अगर रविवार, शुक्रवार, गुरुवार या सोमवार को करते हैं तो उन्हें अच्छे फल की प्राप्ति होती है।



Click it and Unblock the Notifications
