Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किसी के भी आगे झुकना पसंद नहीं करते हैं तीन मूलांक वाले जातक
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह के 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 3 होता है। आज अपने इस लेख में हम मूलांक 3 वाले लोगों के बारे में आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। अगर आपका मूलांक 3 है तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। यहां आपको स्वयं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सकती है। तो आइए देखते हैं।

मूलांक 3 वालों का स्वामी ग्रह
सभी ग्रहों के गुरु यानी बृहस्पति 3 मूलांक वालों के स्वामी ग्रह होते हैं। देव गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद इन पर सदैव बना रहता है और वे इन्हें सद्बुद्धि प्रदान करते हैं। 3 मूलांक वाले बृहस्पति के समान ही बेहद बुद्धिमान होते हैं।

3 मूलांक वालों का स्वभाव
इस मूलांक के जातक बहुत ही खुले विचार के होते हैं। ये स्वतंत्रता से अपना जीवन जीना पसंद करते हैं। इन्हें अपने जीवन में बेवजह किसी का भी हस्तक्षेप पसंद नहीं होता है। ये बहुत ही साहसी, निडर और बुद्धिमान होते हैं। एक बार यदि ये किसी काम की शुरुआत करते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं। ये किसी के आगे झुकते नहीं है और जल्दी किसी का एहसान भी नहीं लेते हैं। ये अपना काम खुद ही करना चाहते हैं। इस मूलांक के लोग अपने बड़े बुजुर्गों का बहुत सम्मान करते हैं।
इनका मन बहुत ही कोमल होता है और यह दूसरों को जल्दी तकलीफ नहीं पहुंचाते हैं।

3 मूलांक वालों की पसंद और नापसंद
3 मूलांक के जातक सकारात्मक विचारों वाले होते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना बेहद पसंद होता है। इसके अलावा ये अपनों से काफी जुड़े होते हैं और अपनों के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। इन्हें घुड़सवारी और निशानेबाजी का काफी शौक होता है और इस क्षेत्र में ये
अच्छी खासी सफलता भी हासिल करते हैं। इसके अलावा पढ़ाई लिखाई में भी इनकी काफी रूचि होती है।
अगर इनकी नापसंद की बात करें तो इन्हें जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करना पसंद नहीं होता है। इसके अलावा ये दिखावे का जीवन जीना भी पसंद नहीं करते हैं। इन्हें अपने जीवन में किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं होती है। साथ ही ये जल्दी समझौता भी नहीं करते हैं।

मनी माइंडेड होते हैं 3 मूलांक वाले
अगर 3 मूलांक वालों की आर्थिक स्थिति के बारे में बात करें तो शुरुआती दिनों में पैसों की काफी तंगी झेलनी पड़ती है, लेकिन बाद में इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। पैसों के मामले में ये बहुत ही समझदारी से काम लेते हैं। हालांकि कई बार जल्द पैसा कमाने के लिए ये गलत रास्ते भी अपना बैठते हैं जो इनके लिए मुसीबत की वजह बन जाती है। बिना फायदे के ये कोई काम नहीं करते हैं। पैसा इनके लिए बहुत महत्व रखता है।

3 मूलांक वालों के लिए शुभ रंग, शुभ दिन और शुभ तारीख
इनके लिए 3, 6 और 9 तारीखे शुभ होती है। अगर रंगों की बात करें तो पीला, बैंगनी, नीला, लाल, गुलाबी रंग इनके लिए लकी होते हैं।
3 मूलांक वालों के लिए बृहस्पति का दिन सबसे शुभ होता है। अगर मंगलवार या शुक्रवार को भी ये कोई नया काम शुरू करते हैं तो इन्हें अच्छी सफलता प्राप्त होती है।



Click it and Unblock the Notifications
