Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
दुख दरिद्रता से दूर मौज मस्ती से भरा जीवन चाहते हैं 4 मूलांक के लोग
दोस्तों आज हम अपने इस लेख में मूलांक 4 वालों के बारे में बात करेंगे। वैसे तो आपको मूलांक के बारे में पता ही होगा लेकिन फिर भी हम आपको बता दें कि जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4,13,22 या 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 होता है। हर मूलांक वालों की अपनी कुछ विशेषताएं होती है। तो आइए 4 मूलांक वालों के बारे में आपको हर छोटी बड़ी जानकारी विस्तार से देते हैं।

राहु है इनका स्वामी ग्रह
4 मूलांक वालों का स्वामी ग्रह राहु है। जहां कुछ अंकशास्त्री इसे यूरेनस या नकारात्मक सूर्य का अंक मानते हैं, वहीं कुछ इसे राहु का अंक मानते हैं। अपने स्वामी ग्रह की तरह ही इस मूलांक के लोगों को बेहद जिद्दी और उपद्रवी माना जाता है। हालांकि इनमें इनमें कठिन से कार्यों को भी कुशलता और सरलता से पूरा करने का हुनर होता है। अक्सर ये अपने कार्यों से लोगों को चकित कर देते हैं।

4 मूलांक वालों का स्वभाव
एक ओर जहां 4 मूलांक वाले हठी और अहंकारी माने जाते हैं, तो वहीं दूसरी ओर ये बहुत ही साहसी और निडर भी होते हैं। ये अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। इस मूलांक के लोग अपनी मर्जी के मालिक होते हैं और अपने अनुसार ही कोई भी काम करते हैं। कई बार गलत लोगों से ये प्रभावित होकर बड़ी गलतियां कर बैठते हैं।

4 मूलांक वालों की पसंद और नापसंद
इस मूलांक के लोग खुशहाल जीवन पसंद करते हैं। इन्हें अपना जीवन व्यर्थ की चीजों में गांवाना पसंद नहीं होता है। ये जहां भी रहते हैं इनके आस पास का माहौल काफी खुशनुमा रहता है। ये हंसी मजाक पसंद करते हैं लेकिन दायरे में रखकर ही मजाक करने वालों को ही ये अपने करीब रखते हैं।
दोस्त बनाना इन्हें अच्छा लगता है। इनके काफी दोस्त होते हैं। ये अपने मन की बात जल्दी किसी से भी शेयर नहीं करते। अपने निजी मामलों में दूसरों की दखलअंदाजी पसंद नहीं करते हैं।

व्यर्थ के कार्यों पर खर्च करते हैं पैसे
वैसे तो 4 मूलांक वालों का आर्थिक जीवन उतार चढ़ाव से भरा होता है। कई बार इनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ जाता है तो कई बार इन्हें पैसों की तंगी का भी सामना करना पड़ता है। खुले दिल से खर्च करने की इनकी आदत अक्सर इन्हें मुश्किल में डाल देती है। शौक मौज पर ये ज्यादा खर्च करने वाले होते हैं।

भाई बहनों से कम पटती है
इस मूलांक वालों की इनके भाई बहनों से ज्यादा नहीं बनती है। हालांकि इनके मूलांक वालों के साथ इनकी खूब बनती है। एक ही मूलांक के होने की वजह से इनके बीच तालमेल काफी अच्छा होता है।

स्त्रियों की ओर रहता है ज्यादा झुकाव
4 मूलांक वालों का स्त्रियों की तरफ ज्यादा झुकाव होता है। सुंदरता इन्हें बहुत जल्दी आकर्षित करती है। हालांकि प्यार मोहब्बत के मामले में थोड़े अनलकी होते हैं। इनका प्रेम संबंध ज्यादा लम्बे समय तक नहीं टिकता।

4 मूलांक वालों के लिए शुभ रंग, शुभ दिन और शुभ तारीख
इस मूलांक वालों के लिए 4, 13, 22 और 31 तारीखे शुभ होती है। अगर रंगों की बात करें तो नीला, खाकी व भूरा रंग इनके लिए शुभ होता हैं।
4 मूलांक वालों के लिए रविवार, सोमवार, शनिवार और बुधवार का दिन अनुकूल होता है।



Click it and Unblock the Notifications
