Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पैसों के मामले में होते हैं भाग्यशाली 5 मूलांक वाले लोग
जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। ठीक उसी तरह हर व्यक्ति के अंदर कुछ अच्छाइयां तो कुछ बुराइयां भी होती हैं। हर किसी का अपना अलग स्वभाव ही होता है। उनकी अपनी कुछ विशेषताएं होती हैं। अगर आप गहराई से किसी अपने या स्वयं के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं अपने मूलांक के आधार पर आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल सकते हैं। जी हां यहां हम अंक ज्योतिष की बात कर रहे हैं जिसके अनुसार हर व्यक्ति का अंको से बहुत ही गहरा नाता होता है। आज इस लेख में हम 5 मूलांक वालों के बारे में बात करेंगे। जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 5,14 या 23 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 5 होता है। तो आइए इनके बारे में जानते हैं।

बुध होता है प्रतिनिधि ग्रह
5 मूलांक वालों के स्वामी ग्रह है बुध देव जिन्हें ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। अपने स्वामी ग्रह की तरह ही 5 मूलांक वाले बहुत ही बुद्धिमानी होते हैं, साथ ही यह कर्मशील भी होते हैं। यह चुनौतियों से डरकर पीछे हटने वालों में से नहीं होते हैं। अपनी सूझबूझ और साहस के बल पर हर मुसीबत को पार कर पाने में सक्षम होते हैं।

5 मूलांक वालों का स्वभाव
इस मूलांक के जातक बुद्धिमान और चालाक होते हैं, साथ ही यह बहुत ही मुंहफट भी माने जाते हैं। यह कभी भी किसी के मुंह पर कुछ भी कह सकते हैं। इस मूलांक के व्यक्ति दिल में कोई बात नहीं रखते हैं। वैसे तो यह शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन अगर कोई नहीं गुस्सा दिलाता है तू खुद पर काबू नहीं रख पाते हैं। परिस्थिति के अनुरूप स्वयं को ढालना इन्हें बखूबी आता है। न तो यह ज्यादा देर तक दुखी रहते हैं और न ही ज्यादा देर तक प्रसन्न रहते हैं।

5 मूलांक वालों की पसंद और नापसंद
5 मूलांक वालों को एक जगह पर बंधकर रहना पसंद नहीं होता है। इन्हें घूमने-फिरने का काफी शौक होता है। साथ ही इन्हें अपने जीवन में ज्यादा दखलअंदाजी पसंद नहीं होती है और यह अपने हिसाब से सब कुछ करना चाहते हैं। इस मूलांक के लोगों को झगड़े झंझट से दूर रहना चाहते हैं। झगड़ालू और ईर्ष्यालु लोग इन्हें नापसंद होते हैं। यह आशावादी सोच विचारों वाले माने जाते हैं जो इन्हें दूसरों से काफी अलग बनाता है। इन्हें दोस्त बनाना पसंद होता है।

गजब की होती है कम्युनिकेशन स्किल्स
5 मूलांक वालों की कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत ही बढ़िया होती है। अपनी बातों से यह लोगों को बहुत जल्दी ही प्रभावित कर लेते हैं। इनमें असंभव को भी संभव करने की क्षमता होती है। यह अच्छे मैनेजर, वकील, जज, पत्रकार आदि साबित होते हैं। व्यापार में
भी इन्हें अच्छी सफलता प्राप्त होती है।

पैसों के मामले में होते हैं लकी
जैसा कि हमने आपको बताया कि इस मूलांक के जातक बहुत ही बुद्धिमान होते हैं और अपनी बुद्धि का प्रयोग करके यह हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर पाते हैं। इसी प्रकार पैसों के मामले में भी यह बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। अपनी सूझबूझ और बुद्धि के प्रयोग से यह अच्छा खासा धन अर्जित कर पाते हैं। इन्हें शायद ही कभी पैसों की कमी होती है।

5 मूलांक वालों के लिए शुभ रंग, शुभ दिन और शुभ तारीख
इस मूलांक वालों के लिए 5,14 और 23 तारीखे शुभ होती है। अगर रंगों की बात करें तो हरा, हल्का खाकी व सफेद रंग इनके लिए शुभ होता हैं।
5 मूलांक वालों के लिए, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और बुधवार का दिन अनुकूल होता है



Click it and Unblock the Notifications
