Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है
6 मूलांक वालों की उम्र के साथ बढ़ती है सुंदरता, पैसों की भी नहीं होती कमी
दोस्तों जैसा कि हमने अपने पिछले लेखों में भी आपको बताया है कि हमारी जन्मतिथि भी हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती है। जी हां हम बात कर रहे हैं न्यूमैरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के बारे में जिससे हम अपने भविष्य के बारे में भी जान सकते हैं। आज हम यहां मूलांक 6 वालों के बारे में चर्चा करने वाले हैं। यदि आपका जन्म किसी भी माह के 6,15 या 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 है।
तो आइए आपको आपके मूलांक के आधार पर आप से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हैं।

धनवान और खूबसूरत होते हैं 6 मूलांक वाले
6 मूलांक वालों के स्वामी ग्रह होते हैं शुक्र जिन्हें भोग विलास और भौतिक सुखों का स्वामी माना जाता है। शुक्र देव की कृपा से इस मूलांक के जातक बहुत ही बढ़िया जीवन जीते हैं। इनके पास धन धान्य की कमी नहीं रहती है। शुक्र की मजबूत स्थिति इन्हें सभी सांसरिक वस्तुएं उपलब्ध कराती है। कुलमिलाकर यह राजा के समान अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

यह खूबियां होती है 6 मूलांक वालों में
अपने स्वामी ग्रह की तरह ही इस मूलांक के जातक बेहद शांत होते हैं। इन्हें दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देना पसंद नहीं होता है। इन्हें सजना संवरना और बन ठनकर रहना पसंद होता है। इस मूलांक के लोग सुंदर कद काठी वाले होते हैं। साथ ही यह बेहद प्रभावशाली भी माने जाते हैं। इनका हंसमुख स्वभाव हर किसी को भाता है और लोग आसानी से इनकी ओर खींचे चलते आते हैं।

जल्दी बूढ़े नहीं होते
6 मूलांक वालों की सुंदरता उनकी उम्र के साथ बढ़ती जाती है। यानी यह जल्दी बूढ़े नहीं होते हैं। अपने व्यवहार और खूबसूरती से यह लोगों को जल्दी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं, विशेष रूप से इस मूलांक की महिलाएं अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है।

6 मूलांक वालों की कमजोरियां
वैसे तो यह बहुत ही समझदार और विश्वसनीय माने जाते हैं लेकिन कई बार यह विपरीत लिंग के प्रति यौन आकर्षण इनमें अधिक होता है जिसके कारण यह गलत निर्णय ले लेते हैं। इनकी यह आदत इनकी छवि और प्रतिष्ठा को भी धूमिल कर देती हैं। इनकी दूसरी बड़ी कमजोरी गलत खान पान है। यह शराब आदि के भी शौकीन होते हैं।

बेहद खर्चीले होते हैं
इस मूलांक के जातक बेहद खर्चीली स्वभाव के होते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि यह भौतिक सुख सुविधाओं के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाते हैं, इसलिए शौक मौज पर यह काफी पैसा खर्च करते हैं। हालांकि यह अपनी मेहनत और सूझबूझ से धन कमाने का भी हुनर रखते हैं। कई बार पैसों को लेकर इन्हें कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ते हैं।

शुक्रवार का दिन होता है सबसे शुभ
मूलांक 6 वालों के लिए शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे में यदि शुक्रवार के दिन यह कोई अच्छा काम करते हैं तो इन्हें सफलता जरूर मिलती है। किसी भी शुभ कार्य के लिए यह दिन अनुकूल है। इसके अलावा यदि आप अपने महत्वपूर्ण फैसले इस दिन लेंगे तो आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी।

6 मूलांक वालों के लिए शुभ रंग, शुभ दिन और शुभ तारीख
इस मूलांक वालों के लिए 6,15 और 24 तारीखे शुभ होती हैं। अगर रंगों की बात करें तो हल्का नीला, हल्का गुलाबी व सफेद रंग अनुकूल होते हैं। इनके लिए शुभ होता हैं।
इस मूलांक वालों के लिए, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन अनुकूल होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
