Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
पैसों की बचत करने में होते हैं माहिर 8 मूलांक वाले
अंको का हमारे जीवन के साथ बहुत ही गहरा संबंध होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति से कोई न कोई अंक जुड़ा होता है जिसके आधार पर व्यक्ति की विशेषताओं, उनकी पसंद, नापसंद आदि के बारे में जाना जा सकता है। इसके अलावा अंको से हम अपने भविष्य से भी जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आज यहां हम बात करेंगे 8 मूलांक के जातकों के बारे में। जिस भी किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 8,17 यह 26 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 8 होता है। तो आइए आपको 8 मूलांक वालों से जुड़ी कुछ रोचक बातें विस्तार से बताते हैं।

शनि का रहता है प्रभाव
8 को शनि का अंक माना गया है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि होता है जिस प्रकार शनि ग्रह को बेहद रहस्यमई माना जाता है, ठीक उसी प्रकार इस मूलांक के जातक भी होते हैं। यह बेहद शांत और गंभीर स्वभाव के होते हैं। यह खुलकर अपने दिल की बात किसी से नहीं कहते हैं। इन्हें समझना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होता है। जिस तरह शनि की चाल धीमी होती है ठीक उसी प्रकार 8 मूलांक वाले भी अपने जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। इनकी चाल भी काफी धीमी होती है और कोई भी काम बहुत ही धीमी गति से करते हैं।

निश्चल प्रवृत्ति के होते हैं 8 मूलांक वाले
इस मूलांक के जातक बेहद गंभीर और शांत स्वभाव के होते हैं। इनका मन बहुत ही साफ होता है। इनके जीवन में कई बाधाएं आती है, लेकिन यह हर मुश्किल का सामना करते हैं। इन्हें भीड़ में रहना पसंद नहीं होता है। यह एकाकी और एकांत प्रिय होते हैं। यह अपने जीवन में बड़े-बड़े कार्यों को अंजाम देते हैं। एक बार यदि अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं तो अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए यह एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। 8 मूलांक वाले कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ते हैं।

ज्यादा मित्र नहीं होते
जैसा कि हमने आपको बताया कि 8 मूलांक के जातक एकांत प्रिय होते हैं। इन्हें अकेला रहना ज्यादा पसंद होता है। यही कारण है कि इनके मित्रों की संख्या भी कम होती है। अगर यह दोस्त बनाते हैं तो इनकी दोस्ती बेहद पक्की होती है। अपने स्वभाव के अनुसार यह अपनी गुप्त बातें ज्यादा शेयर करना पसंद नहीं करते हैं। बहुत कम ही लोग इनके राज जानते हैं।

दिखावा और चापलूसी से रहते हैं दूर
8 मूलांक के जातकों को दिखावा और चापलूसी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। यह सब कुछ अपने दम पर करना चाहते हैं। इन्हें किसी की भी गुलामी नापसंद होती है। यह जैसे हैं वैसे ही देखना चाहते हैं। झूठ, छल आदि से यह कोसों दूर रहते हैं।

शिक्षा के लिए करना पड़ता है संघर्ष
वैसे तो 8 मूलांक वाले पढ़ाई में ठीक-ठाक होते हैं और और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता भी हासिल करते हैं, लेकिन इनकी पढ़ाई लिखाई में कई बाधाएं आती है। जो जातक इन चुनौतियों का सामना डटकर करते हैं, वे कई उतार-चढ़ाव के बावजूद अपने लक्ष्य तक पहुंच ही जाते हैं।

फिजूलखर्ची है नापसंद
इस मूलांक के जातकों की आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो इन्हें फिजूलखर्ची करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। यह बचत करने में बहुत ही माहिर होते हैं। यही वजह है कि इन्हें पैसों की कमी जल्दी नहीं होती है। यह हमेशा सोच समझकर ही खर्च करते हैं।

8 मूलांक वालों के लिए शुभ दिन, शुभ तारीख और शुभ रंग
इस मूलांक वालों के लिए बुधवार, सोमवार, शुक्रवार और गुरुवार का दिन बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। वहीं 8, 17 और 26 तारीखे इनके लिए बहुत ही शुभ होती है।
गहरा भूरा, काला और नीला रंग 8 मूलांक वालों के लिए लकी माना गया है।



Click it and Unblock the Notifications
