Latest Updates
-
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं?
अपार संपत्ति होती है 9 मूलांक वालों के पास
हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई खूबी या कमी होती है। वैसे तो खुद से बेहतर अपने बारे में कोई नहीं जानता, लेकिन अपने आपको और नजदीक से जानने के लिए हम अंकों का भी सहारा ले सकते हैं। जी हर व्यक्ति से कोई ना कोई अंक जुड़ा होता है। अंक शास्त्र के अनुसार जिस भी किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी माह के 9,18 या 27 तारीख को हुआ है, उस व्यक्ति का मूलांक 9 होता है। अगर आपका जन्म इन्हीं में से एक तारीख को हुआ है तो आपके मूलांक के आधार पर हम आपको काफी कुछ बता सकते हैं। तो आइए देखते हैं।

उत्साह और ऊर्जा के ग्रह मंगल है स्वामी
9 मूलांक वालों का स्वामी ग्रह मंगल है। अपने स्वामी ग्रह की तरह ही इस मूलांक के लोग भी काफी तेज और ऊर्जावान भी होते हैं। इनकी कद काठी काफी लंबी चौड़ी होती है। साथ ही इनकी वाणी भी बहुत ही भारी होती है। यह भीड़ से हटकर होते हैं। इनके चेहरे पर एक अलग सा तेज होता है और यह जीवन में खूब नाम कमाते हैं। मंगल ग्रह को क्रोध का प्रतीक भी माना जाता है, इसलिए इनका अनियंत्रित गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। गुस्से में यह ऐसा कुछ कर बैठते हैं जिसे लेकर इन्हें बताना पड़ता है।

जिद्दी स्वभाव के होते हैं 9 मूलांक वाले
इस मूलांक के जातक तरक्की प्राप्त करने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन अक्सर इनका हठी स्वभाव इनके लिए मुसीबत की वजह बन जाता है। यदि यह किसी काम की शुरुआत करते हैं तो उसे पूरी मेहनत, लगन और हिम्मत के साथ पूरा करते हैं। हालांकि जल्दबाजी में अक्सर यह ऐसा कदम उठा बैठते हैं जो इनकी मुश्किलें बढ़ा देता है। यदि इनके अनुसार काम नहीं होता है तो यह बहुत ही जल्दी गुस्से में आ जाते हैं।

बेहद अनुशासन प्रिय होते हैं
9 मूलांक वाले लोग अनुशासन प्रिय होते हैं और इन्हें अपने सिद्धांतों पर चलना ही पसंद होता है। इन्हें किसी भी तरह का समझौता करना नापसंद होता है। यह जीवन में हर कार्य अपने अनुसार ही करते हैं। इस मूलांक के जातक बहुत ही निडर और बहादुर माने जाते हैं। इनका जीवन कुछ हद तक संघर्षपूर्ण रहता है, लेकिन यह हर मुश्किल का सामना डटकर करते हैं और जीत हासिल करते हैं। अपनी तारीफ सुनना इन्हें बहुत पसंद होता है। अक्सर यह तारीफ और चापलूसी में फर्क करने में भूल कर बैठते हैं।

संपत्ति के मामले में होते हैं राजा
इस मूलांक के जातकों के पास अपार संपत्ति होती है। कला और विज्ञान के क्षेत्र में इनकी ज्यादा रुचि होती है। यदि यह किसान होते हैं तो इनके पास जमीन का बड़ा हिस्सा होता है। इसके अलावा 9 मूलांक के जातकों के पास एक नहीं बल्कि कई घर होते हैं। हालांकि यह खर्चे भी बहुत करते हैं। इनके पास आय के कई स्त्रोत होते हैं। कुल मिलाकर पैसों के मामले में यह बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं।

प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहता
इस मूलांक के जातक भले ही पैसों के मामले में लकी होते हैं लेकिन प्यार मोहब्बत के मामले में यह बेहद अनलकी रहते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इनका स्वभाव माना जाता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की इनकी आदत के कारण यह अपने पार्टनर से दूर हो जाते हैं। इनका ऐसा स्वभाव इनकी शादीशुदा जिंदगी में भी कलह की वजह बनता है। हालांकि यह अपने रिश्तो को संभालना चाहते हैं, लेकिन अपनों के साथ मनमुटाव की स्थितियां बनती रहती है।

9 मूलांक वालों के लिए शुभ दिन, शुभ तारीख और शुभ रंग
9 मूलांक वालों के लिए रविवार, सोमवार, मंगलवार और गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ होता जाता है। वहीं इनके लिए 9,18 और 27 तारीखे बहुत ही भाग्यशाली होती है।
अगर रंगो की हम बात करें तो इनके लिए लाल और गुलाबी रंग शुभ माने गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications