Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
क्या आप जून में पैदा हुए हैं? तारीख के हिसाब से जाने अपनी पर्सनेलिटी के बारे में
मानव स्वभाव जिज्ञासुओं से भरा होता है, यहां हर कोई एक दूसरे के स्वभाव के बारे में जानने में उत्सुक रहता है। खासकर उस व्यक्ति का जिसे हम पसंद करते है या जिससे जुड़े होते है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हर व्यक्ति का स्वभाव या उसके व्यक्तित्व से जुड़ी बातें उसके जन्मदिन, उसके चेहरे के आकार और यहां तक किस महीनें में उसका जन्म हुआ है। उससे भी मालूम चल जाता है। मूलांक से लेकर आपके जन्म का महीना भी आपके बारे में बहुत कुछ बता देता है जैसे बात करें आने वाले महीनें जून की तो आपको जानकर अचम्भा होगा कि जून महीनें में भी पैदा होने वाले जातक भी चार अलग अलग व्यक्तित्व से जुड़े होते है।
जी हां, जानकर थोड़ा सा आपको अचम्भा लगेगा लेकिन ये बात सही है कि जून में अलग अलग तारीखों में पैदा होने वाले जातक भी अलग अलग पर्सनेलिटी के होते है। आज हम आपको महीनें यानी जून के हिसाब से इस महीनें में पैदा हुए लोगों के बारे में कुछ दिलचस्प चीज बताने जा रहे है।

सामान्य खूबियां
वैसे तो हर इंसान एक जैसा नहीं होता है लेकिन आप में और आपके घनिष्ठ लोगों में कुछ आदतें होती है जो थोड़ी बहुत समान पाई जाती है। वैसे ही इस महीनें में पैदा होने वाले में कुछ चीजें समान होती है। में कॉमन चीज क्या है। जून में पैदा होने वाले लोग बहुत ही फ्रैंडली और केयरिंग होते है। ये लोग पार्टी एनिमल होते है, इन्हें भीड़भाड़ वाली जगह अट्रेक्ट करती है। बात करें इनकी कमी के तो ये लोग एक्सप्रेसिव नहीं होते है ये आराम से अपनी भावनाएं हर किसी के सामने नहीं जता पाते है। ये लोग बहुत जिद्दी स्वभाव के होते हैं, जिसके चलते कई बार इन्हें समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। आइए जानते है जून में जन्म लेने वाले कैसे होते है? तारीख के अनुसार आप इनकी शख्सियत को समझ सकते है।
1 से 8 तारीख
जिनका जन्म 1 से 8 जून के बीच हुआ है। इन लोगों का सामाजिक जीवन बहुत जीवंत होता है, अपने निजी और व्यवसायिक जीवन को लेकर ये लोग हमेशा व्यस्त ही रहते हैं। ये लोग धार्मिक कार्यों में खूब रुचि लेना पसंद करते है। ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं, इसलिए ये सोच समझकर अपने कॅरियर में आगे बढ़ते है , फिर चाहे ये कोई भी प्रोफेशन क्यों न चुनें। इनके बेहेतर धैर्य की कोई कमी नहीं होती और एक अच्छे श्रोता माने जाते हैं। इनका फ्रेंड सर्कल भी बहुत बड़ा होता है।
9 से 15 जून
जिनका जन्म 9 से 15 जून के बीच हुआ है। इस दौरान जन्में जातक अपने मूडी स्वभाव के लिए जाने जाते है। इन्हें बेस्ट एडवाइजर भी कहा जाए तो अतिश्योक्ति न होगी क्योंकि इनकी सलाह हमेशा काम आती है और इनके दोस्त इनके लिए पूरी तरह समर्पित होते हैं। ये लोग बहुत संवेदनशील होते हैं और कभी कभी दोहरे स्वभाव वाले भी निकल जाते है। ये लोग मूडी होने के साथ ही एक पल में अपन कोई भी फैसला ले लेते है। ये क्विक डिसीजन बनने के लिए भी जाने जाते है। कभी अगर ये एकदम से अपना निर्णय बदल लें तो यह हैरानी की बात बिल्कुल नहीं होगी।
16 से 22 जून
इस तारीख के बीच जन्में जातक अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा गंभीर और समर्पित रहते हैं। यात्रा करना, नए-नए स्थानों पर घूमना, ये इनके जीवन का उद्देश्य में से एक होता है। ये लोग पाक कला यानी कुकिंग में बेहतर होते हैं और कई बार अपनी इस खूबी से ये लोग स्वयं परिचित नहीं होते।
23 से 30 जून
इन तारीखों के बीच जन्में जातक अपने रिश्तों की सीमारेखा नहीं समझ पाते। कई बार ये अपने पार्टनर के प्रति बहुत ही ज्यादा पजेसिव हो जाते है। ये लोग या तो 0 होते है या 100, मतलब अगर ये किसी से रिश्ता बनाते है तो या तो पूरी तरह अटैच हो जाते है या फिर पूरी तरह दूरी बना लेते है। इन्हें समझौता करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। इसकी वजह से इन्हें कई बार दुखी भी होना पड़ता है। इन तारीख में जन्में जातक बहुत ही ज्यादा इमोशनल होते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications