Latest Updates
-
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत -
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: आज धनु और कर्क राशि के लिए बड़ा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
लेडीज! बर्थ मंथ के अनुसार ढूंढे अपने लिए सही पार्टनर
अपने जन्म महीने के आधार पर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को बताना अंक विज्ञान में एक मानक अभ्यास है। शोधकर्ताओं और विश्लेषकों ने पाया कि जन्म का महीना आपके पेशे से लेकर आपके मन की स्थिति तक को प्रभावित करता है। इसलिये, यदि आप अपने जन्म महीने के आधार पर सही पार्टनर को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं तो और जानें... क्योंकि प्रत्येक महीना बतलाता है कि आप किस तरह के पार्टनर के लायक हैं।
जनवरी
आपको ऐसे व्यक्ति के साथ होना चाहिए जो आपके साथ कॉर्डिनेट कर सके। क्योंकि आप लगातार तेजी से भाग रहे हैं और आपके पास मीडियम या स्लो लोगों के लिये जगह नहीं है, जो आपको आपका लक्ष्य पाने में मदद करेंगे। आपके पास कई चीजें हैं जिन्हें आपको अपने जीवन में पूरा करने की आवश्यकता है, और आपको कुछ हद तक रिलेशनशिप की जरूरत भी नहीं है।

फरवरी
आपको ऐसे पार्टनर की जरूरत है जो आपके साथ शांति से बैठ सके और आपको पहचान सके। आपको लगता है कि आप चीजें मैनेज नहीं कर सकते हैं क्योंकि अक्सर लोगों ने आपको यही बताया है। तो आपको ऐसे व्यक्ति के साथ होना चाहिए जो वास्तव में आपकी जरूरतों को समझें। जो आपकी छोटी-छोटी विशेषताओं और आपकी सोच को महत्व दे।
मार्च
आप एक गहन मनोदशा, प्रशंसा के पात्र, समर्थन देने वाले और अंतद्दृष्टि वाले इंसान हैं। आप हमेशा दूसरों पर लगातार खर्च करते हुए ही आगे बढ़ रहे हैं। आप आमतौर पर अपने आस-पास के लोगों को खुश करने में अपनी पूंजी लगा देते हैं। यही कारण है कि आपको उस व्यक्ति के साथ होना चाहिए जो आपकी देखभाल में अपनी पूंजी लगा सके जैसा कि आप करते हैं। क्योंकि आपने दूसरों के लिये अपना इतना समय बर्बाद किया है कि आपको ऐसे पार्टनर की जरूरत है जो आपके साथ भी उसी तरह का बर्ताव करें।
अप्रैल
आप एक विश्वसनीय और स्वतंत्र महिला है। आपके पास खुदकी एक पहचान है और आप निष्पक्षरूप से कुछ मामलों में लोगों को परेशान कर सकती है। यहीं कारण है कि आपको ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो आपको वैसे ही समझता और स्वीकार करता हो जैसे आप हैं। आपको ऐसे साथी की आवश्यकता है जो आपको नियत्रिंत करने या दबाने का प्रयास न करता हो।
मई
आप फास्टट्रैक पर चलने के लिए जाने जाते हैं। आप लगातार लोगों को इकट्ठा करके आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं. आप अकेलेपन से बाहर निकलने का मौका ढूंढते हो और आप अपने आस-पास के लोगों के साथ रहते हैं। अब आप भी उनके प्रति झुकाव रखते हैं. इसलिये आपको ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता होती है जो उस जीवन शक्ति और बल को समन्वयित कर सके जो आप लाते हैं।
जून
आप लगातार एक दिल टूटे इंसान की तरह आगे बढ़ रहे हैं। अतीत में आपका रिश्ता क्यों सफल नहीं हुआ इसके पीछे का कारण यह है कि आप आमतौर पर उन लोगों के साथ रहे जो आपको हमेशा नुकसान पहुंचाते रहें। अब आपको ऐसे साथी की जरूरत है जिसने अपने जीवन में केवल एक बार ही प्यार किया हो। और आपको उसे ठीक करने की आवश्यकता न पड़े।
जुलाई
आपको ऐसे इंसान के साथ होना चाहिए जो आपको वो सभी चीजें करने की स्वतंत्रता दे, जो आप करना चाहते हैं। कुछ लोग आपको अपनी लाइफस्टाइल बदलने की सलाह देते हैं। और कुछ आपके भरोसेमंद और उदार होने की प्रवृत्ति को बदलने का निर्देश देते हैं। लेकिन आपको ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो आपको हमेशा स्पॉटलाइट में ले जाने के लिए प्रेरित करें, आपने जो पाने का फैसला किया है उसमें आपका पूरा साथ दे।
अगस्त
आपको ईमानदारी से उस व्यक्ति के साथ रहना चाहिए, जो वास्तविकता बताएगा चाहे उस मामले का परिणाम हानिकारक या अजीब ही क्यो न हो। आप जन्म से ही एक नेता हैं। आपके पास एक ऐसा गुण हैं जिसकी वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होते हैं। हो सकता है कि कुछ समय बाद आप इस गुण पर घमंड करने लगें और आपको किसी ऐसे इंसान की जरूरत हो जो आपको आसमान से धरती पर ला सके।
सितंबर
आपको ऐसे साथी के साथ होना चाहिए, जो आपकी ऊर्जा को सीखने में लगा सके। आपको अपना समय किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बर्बाद नहीं करना चाहिए जो आपसे डरता हो। आपको ऐसे पार्टनर के साथ रहना चाहिए जो आपकी कल्पनाओं के साथ आपको मजबूती देने में सक्षम हो।
अक्टूबर
आप एक बेहद सुशील और सक्षम व्यक्ति हैं, फिर भी यह कोई राज नहीं है। आप उत्सुक और दयालु हैं। आप वास्तव में दूसरों के साथ मजाक-मस्ती करते हैं और उसे प्रकट भी कर देते हैं। आप कई बार लोगों के साथ बुरा व्यवहार भी करते हैं जिसे आपको त्यागना होगा। यही कारण है कि आपको ऐसे व्यक्ति के साथ होना चाहिए जो आपको कभी कम नहीं समझ सके।
नवंबर
आपमें अधिगृहण स्वाद का थोड़ा सा टुकड़ा है। अकसर आप महसूस करते हैं कि अधिकांश लोग आपको समझने में गलती कर जाते हैं। यहीं कारण है कि आपको ऐसे व्यक्ति के साथ होना चाहिए जो आपकी बातों को सुनने में बोरियत महसूस करें बल्कि ऐसा पार्टनर हो जो आप कहते हो उसे वो ध्यान से सुनता हो।
दिसंबर
अभी तक आपकी पहचान एक चुलबुली और उत्साही के रूप में हुई है और आपको ऐसे व्यक्ति की तलाश होनी चाहिए जो आपके इस विशेषता को पंसद करता हो। आपको ऐसे शख्स के सात होना चाहिए जो आपके साथ समय बिताना चाहता हो और वह आपके जीवन में हमेशा शांति और प्रेरणा लेकर आए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications