Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
प्रपोज करने से पहले..मूलांक बताएगा.. भविष्य में आपकी जोड़ी Hit रहेगी या Flop
आजकल रिलेशनशिप को चलाने के लिए जरुरी है कि दो लोगों की आपसी तालमेल, एक जैसी सोच और आपसी समझ। लेकिन एक रिश्ते की शुरुआत में ये सब चीजों के बारे में मालूम करना इतना आसान नहीं होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि अंकशास्त्र पर टिका होता है आपके पार्टनर का स्वभाव।

अगर आप किसी को प्रपोज करने जा रहे हैं तो कुंडली मिले या ना मिले लेकिन अंकशास्त्र के हिसाब से मूलांक जरुर मिला लें। आइए जानते है कि कौनसे मूलांक वाले से आपकी पूरी जिंदगी पटेगी और ऐसे लोगों को प्रपोज करने में देर न लगाएं।

मूलांक 1
अगर आपका मूलांक 1 है तो आपके लिए 4 का अंक मित्र अंक कहलाएगा। अगर प्रपोज करना है तो किसी ऐसे व्यक्ति को करें जिनका मूलांक 2,3,7 या 9 है। जिन लोगों का मूलांक 5 या 6 हैं उनसे यो दूरी ही भली।

मूलांक 2
मूलांक 2 के लोगों का मित्र अंक 7 है। आपके लिए 1,3,4 और 6 मूलांक के लोगों को प्रपोज करना बहुत फायदा पहुंचाएगा। भूलकर भी अपने शत्रु अंक 5 और 8 के समक्ष प्रेम प्रस्ताव ना रखें।

मूलांक 3
मूलांक 3 के लोगों का शत्रु अंक 4 और 8 हैं, इनसे तो आपको दूर ही रहना चाहिए। वहीं अगर मित्र अंक की बात करें तो आपके लिए 1,2,5 और 7 के लोग बहुत सूट करेंगे।

मूंलाक 4
मूंलाक 4 के जातक 3 और 5 मूलांक के लोगों के समक्ष कभी प्रेम प्रस्ताव ना रखें, ये आपको भारी पड़ सकता है। आपके लिए 1,2,7 और 9 ही सही रहेंगे।

मूलांक 5
अगर आप भी मूलांक 5 के जातकों की श्रेणी में आते हैं तो आपको 2 और 4 मूलांक के जातकों से दूर ही रहना चाहिए। आपके मित्र अंक 3, 9, 1, 6, 7, 8 हैं, आप इनके समक्ष प्रेम प्रस्ताव रख सकते हैं।

मूंलाक 6
मूंलाक 6 के जातकों को 1 और 8 मूलांक के लोगों के समक्ष कभी प्रेम प्रस्ताव नहीं रखना चाहिए। आपके लिए 3,2, 4, 5, 6 वाले जातक सही हैं। इनसे प्रेम संबंध आपको फायदा पहुंचाएंगे।

मूलांक 7
जिन जातकों का मूलांक 7 है उनके लिए 2,6,3,5 और 8 मूलांक के जातक शुभ फलदायी रहेंगे। आपको 1 और 9 मूलांक के लोगों से बचकर ही रहना चाहिए।

मूलांक 8
मूलांक 8 के लोग अगर 3 और 6 मूलांक के लोगों के समक्ष प्रेम प्रस्ताव रखने की योजना बना रहे हैं तो उन्हें संभलना चाहिए। आपके लिए 4,2,57 और 9 मूलांक के जातक ही उचित हैं।

मूलांक 9
मूलांक 9 के जातकों को 1 और 7 मूलांक के जातकों पर कदापि भरोसा नहीं करना चाहिए। प्रेम संबंधों की बात करें तो आपके लिए 3,6,2,4,5 और 8 मूलांक से संबंधित जातक ही उचित रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
