Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Valentine Day: अंक ज्योतिष से जानें इस साल का वेलेंटाइन डे आपके लिए रहेगा कितना रोमांटिक
अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी के माध्यम से भी हम व्यक्ति के भविष्य के बारे में जान सकते हैं। इसकी गणना का आधार जन्मतिथि और नाम होता है। अंक ज्योतिष में जातक की जन्म तिथि के आधार पर मूलांक निकालकर उसके भविष्य फल की गणना की जाती है। तो आइए आपके मूलांक के अनुसार जानते हैं कि इस बार का वेलेंटाइन डे आपके लिए कितना खास रहने वाला है।

मूलांक 1
इस अंक वालों के लिए यह वेलेंटाइन डे बहुत ही खास होने वाला है। इस दिन आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। एक दूसरे के साथ आपकी काफी खट्टी मीठी बातें भी होगी। एक दूसरे के सामने आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए ये दिन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा।

मूलांक 2
अगर आपकी रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या चल रही है तो इस खास मौके पर आप अपने बीच की दूरियों को कम करने की कोशिश करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। ऑरेंज कलर का गुलाब आपके लिए बहुत ही लकी रहेगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका को मनाने के लिए आप उन्हें ऑरेंज कलर का गुलाब दें। शादीशुदा जोड़ों का रिश्ता मजबूत होगा। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी।

मूलांक 3
इस अंक के जातकों के लिए साल 2021 का वेलेंटाइन डे खूबसूरत सरप्राइजेज से भरा हुआ रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। इस दिन आपको अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास और अलग प्लान कर सकते हैं।

मूलांक 4
लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह समर्पित रहेंगे। इस वेलेंटाइन डे पर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। वेलेंटाइन डे की शाम आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाली है। शादीशुदा जातकों के लिए यह दिन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी आपको नजरंदाज कर रहे हैं।

मूलांक 5
इस वेलेंटाइन डे की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। यदि किसी कारणवश आपके लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ भी जाती है तो आप अपनी सूझबुझ से मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए यह दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको अपना मनपसंद तोहफा मिल सकता है।

मूलांक 6
अगर आप सिंगल हैं तो इस वेलेंटाइन डे पर आपको अपना प्यार मिल सकता है। वहीं अगर आप पहले से ही प्यार के बंधन में बंधे हैं तो आपके पार्टनर आपको इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश करेंगे। अच्छे तोहफों और सुंदर फूलों से आपका यह दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। वहीं शादीशुदा जोड़ों के लिए इस बार का वेलेंटाइन डे तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है।

मूलांक 7
किसी कारणवश यदि आपके लव पार्टनर के साथ आपका रिश्ता टूट गया है तो इस वेलेंटाइन डे पर आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर होगी। आपके बीच का प्रेम गहरा होगा और आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दिन जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा और रोमांटिक रहेगा। हो सकता है वे आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा भी पूरी करें।

मूलांक 8
इस अंक वालों के लिए यह वेलेंटाइन डे काफी निराशाजनक रहेगा। अगर आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखते हैं तो हो सकता है आपको नकारात्मक जवाब मिले। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से प्यार के रिश्ते में हैं तो आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती है। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह दिन सामान्य रहेगा।

मूलांक 9
आपके लिए यह वेलेंटाइन डे बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है वो भी उस इंसान की तरफ से जिसे मन ही मन आप भी पसंद करते हैं। अगर आप किसी को प्रोपोज करते हैं तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। पति पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा और एक दूसरे के साथ आप इस खास दिन को जमकर सेलिब्रेट करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
