Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
अपने जन्म के महीनें से जाने कि आप किस तरह की महिला हैं?
महिला का स्वभाव बहुत ही चंचल होता है, इसे समझ पाना बहुत ही मुश्किल होता है, हर पुरुष की महिलाओं के बारे में जानने के इच्छा होती है।
इस आर्टिकल में पुरुष जान सकते हैं कि किस महीने में जन्म लेने वाली महिला की क्या विशेषता है! अगर आप महिला हैं तो आप भी इसे पढ़कर गर्व से अपने व्यक्तित्व की बारीकियां जान सकती हैं। इन चरित्र विशेषताओं पर रिसर्च की गई है और इसमें विस्तार से बताया गया है। आइये देखें कैसा है आपका व्यक्तित्व...

जनवरी में जन्मी महिलाएं
जनवरी में जन्मी महिलाएं महत्वाकांक्षी होती हैं लेकिन ये गंभीर और बातूनी भी होती हैं। ये अपनी भावनाओं के बारे में बात करना पसंद नहीं करती। ये केवल समान बौद्धिक स्तर वाले व्यक्ति को ही अपनी ज़िंदगी में आने देना चाहती हैं और उनसे ही जीवन के विचार शेयर करती हैं।

फरवरी में जन्मी महिलाएं
ये महिलाएं बहुत रोमांटिक होती हैं, इनमें असीम प्यार और धैर्य होता है। इनका मूड बदलता रहता है, इन्हें किसी व्यक्ति द्वारा समझना थोड़ा मुश्किल है। यह खास बात है कि यदि कोई इन्हें धोखा देता है, तो ये उसे वापस नहीं देखने वाली हैं।

मार्च में जन्मी महिलाएं
मार्च में जन्मी महिलाओं में करिश्मा और आकर्षण होता है। ये प्यार करने वालों के प्रति वफादार होती हैं। इनके प्यार में पड़ना मुश्किल है। लेकिन यदि इन्हें आपसे प्यार हो जाता है तो आप भाग्यशाली हैं, ये सच्चा हीरा हैं!

अप्रेल में जन्मी महिलाएं
ये जन्मजात राजनयिक होती हैं और किसी भी व्यक्ति से बातचीत कर सकती हैं। कई बार उन्हें उन पर दया आती है। जब कोई इनका प्यारा व्यक्ति किसी और पर ध्यान ज़्यादा देता है तो ये ईर्ष्या से भर जाती हैं। जो लोग विश्वसनीय हैं और भरोसा नहीं तोड़ते हैं उनके प्रति ये खुली होती हैं।

मई में जन्मी महिलाएं
ये अपने सिद्धांतों के प्रति वफादार होती हैं। इन्हें आकर्षक भी माना जाता है। दूसरी तरफ, जो भी इनके प्यार में पड़ता है ये उनके प्रति खतरनाक साबित हो सकती हैं। यही कारण हैं कि अप जब तक ज़िंदा रहेंगे इन्हें याद रखेंगे।

जून में जन्मी महिलाएं
ये महिलाएं उत्सुक, बातचीत में कुशल और रचनात्मक होती हैं। इनकी विशेषता है कि ये सोचने से पहले बोलती हैं। ये मानती हैं किसी के पीठ पीछे बात करने के बजाय उसके मुंह पर बोलना ज़्यादा अच्छा है। ये प्यार की खतरनाक खिलाड़ी हैं!

जुलाई में जन्मी महिलाएं
ये ईमानदार, रहस्यमयी, सुंदर और बहुत बुद्धिमान होती हैं। झगड़ों में पड़ना इन्हें पसंद नहीं है और ये हर किसी के प्रति विनम्र होती हैं।

अगस्त में जन्मी महिलाएं
ये महिलाएं आत्म-केन्द्रित और एक महान दिल वाली होती हैं। इन महिलाओं से कुछ गलत करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्यों कि जीत इनकी ही होगी। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है और इन्हें मज़ाक बनाया जाना पसंद नहीं है। इसके अलावा, ये आकर्षण का केंद्र होना पसंद करती हैं।

सितंबर में जन्मी महिलाएं
ये महिलाएं दयालु, अनुशासित और सुंदर होती हैं। धोखा देने वाले को ये कभी माफ नहीं करती हैं। इसलिए ध्यान रखना, अगर इन्हें हर्ट कर दिया तो ये बदला ज़रूर लेंगी।दूसरी तरफ, ये बहुत क्रिटिकल होती हैं और इन्हें अपने पेरेंट्स से बहुत आशाएँ होती हैं।

अक्टूबर में जन्मी महिलाएं
इनका चरित्र मजबूत होता है। ये बहुत भावनात्मक होती हैं, लेकिन ये दूसरों के सामने रोने में इनको कोई दिक्कत नहीं है। ये स्मार्ट और हर किसी से खुली होती हैं। अक्सर अन्य महिलाएं इनसे जलती हैं इसलिए इनसे घृणा करती हैं।

नवंबर में जन्मी महिलाएं
नवंबर में जन्मी महिलाएं औरों से आगे होती हैं। ये झूँठ को पहचान लेती हैं। इनसे खेलना सही नहीं है, नहीं तो ये आपको छोड़ेंगी नहीं। इसके अलावा, बिना तथ्य के मीठी बातें करने वाले लोग इन्हें पसंद नहीं हैं।

दिसंबर में जन्मी महिलाएं
दिसम्बर में जन्मी महिलाएं बहुत अधीर होती हैं, साथ ही ये भाग्यशाली होती हैं, हर स्थिति में इन्हें जीत प्राप्त हो जाती है। इन्हें पता है कि मूड को अच्छा कैसे करना है और ये खुले दिल की होती हैं। तो जान लिया आपने कि किस महीने में जन्मी महिला कैसे व्यक्तित्व की है।



Click it and Unblock the Notifications
