Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
हाथों की इन लकीरों से जानें अपने अमीर होने के चांस
क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि आपके हाथों में मौजूद धन की लकीरें आपके जीवन के बारे में क्या बताती हैं? इन रेखाओं की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति का अंदाजा लग जाता है।

हस्तरेखा शास्त्र में ऐसी कुछ खास लकीरें हैं जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। अगर ये लकीरें सही ढंग से आपके हाथों में मौजूद हैं तो आप पैसों के मामले में बहुत खुशकिस्मत हैं।
अपने हथेली में मौजूद पैसों से जुड़ी लकीरों के बारे में जानें और पता करें ये आपके लिए कितनी लाभदायक हैं।

रेखा यदि शनि पर्वत से होती हुई सीधे नीचे तक आ रही है
अगर एक सीधी रेखा शनि पर्वत से होते हुए आ रही है और आपके धन की रेखा आपकी भाग्य की लकीरों के ऊपर से निकल रही है तो आप काफी खुशकिस्मत हैं। हस्तरेखा के जानकारों के मुताबिक इस स्थिति में सीधी रेखा का होना धन के मामले में बहुत शुभ होता है। ये लोग अपने पूर्वजों के किए अच्छे कर्मों की वजह से धनी बनते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो ऐसे लोग अपनी मेहनत के बजाय अपनी किस्मत की वजह से धनी बनते हैं।

अगर इस स्थिति में बन रहा हो त्रिकोण
अगर आपकी हथेली में भी भाग्य रेखा और हृदय रेखा की मदद से ऐसा त्रिकोण बनता है तो ये धनलाभ की तरफ इशारा करता है। इस निशान का अर्थ है कि आप अलग अलग स्रोतों से धन कमाएंगे।

अंगूठे के पास हो ऐसी रेखा
अगर अंगूठे के पास ऐसी रेखा है जो तर्जनी ऊँगली की तरफ आए तो इसका मतलब है वो व्यक्ति समझदार और बुद्धिमान है। ऐसे व्यक्ति अपने नेतृत्व करने के गुण से काफी पूंजी एकत्र कर लेते हैं।

रेखा जो आपके अंगूठे और सबसे छोटी ऊँगली को जोड़े
अगर आपकी हथेली पर एक ऐसी रेखा है जो आपके अंगूठे से शुरू होती है और दूसरा सिरा सबसे छोटी ऊँगली के बेस तक जाता है तो आप अपने परिवार से पैसे लेने में कामयाब रहेंगे। आप अपने खानदान के जमीन जायदाद से लाभ पा सकते हैं या फिर शादी के बाद आपको धनलाभ मिलेगा।

आपकी भाग्य रेखा से निकलती हुई दो सिरे
अगर आपकी भाग्य रेखा से फोर्क जैसी लकीरें निकलती हैं और ये शनि पर्वत तक पहुंचती हैं तो आर्थिक मामलों में आपके लकी रहने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा आप सामजिक क्षेत्र में भी काफी मशहूर रहेंगे।

अंगूठे के बेस से होती हुई रेखा शनि पर्वत तक पहुंचे
अगर रेखा आपके अंगूठे के निचले हिस्से से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाती हुई नजर आती है तो आपको अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसी रेखा वाले व्यक्ति व्यापर के क्षेत्र में काफी कामयाब होते हैं। उनकी ये रेखा धन रेखा के तौर पर भी काम करती है।



Click it and Unblock the Notifications
