Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
नाखून के आकार बताएँगे आपका व्यक्तित्व..
जापान में हाल ही में शुरू हुआ व्यक्तित्व विश्लेषण का एक नया चलन इन्टरनेट पर खासा चर्चा में है। और अगर इस चलन की माने तो हमारे नाखूनों का आकार हमारे व्यक्तित्व के कई राज़ खोलते हैं। अगर आपके नाखून लम्बे हैं, तो आप क्रिएटिव होंगे और यदि कोनों से फैले हुए हैं तो आपको बोलने में कोई पछाड़ नहीं सकता है और वहीँ अगर आपके नाखून चौकोर आकार के हैं तो आपकी हिम्मत के क्या कहने। ऐसे ही छह नाखूनों के आकार जो आपके व्यक्तित्व का आइना हो सकते हैं, उनके बारे में कुछ बात करते हैं। घर पर नाखूनों की देखभाल कैसे करें?
ये तो हम सभी जानते हैं की नाखून हमारे स्वास्थ्य का दर्पण होते हैं- पोषण में कोई भी कमी हो तो सबसे पहला असर हमारे नाखूनों पर ही दिखता है। पर व्यक्तित्व? अगर ऐसा होता है तो कहने ही क्या,पर इस बात को साबित करने का कोई भी आधार नहीं है।
नाखून के हर आकर कुछ गुणों को दर्शाते हैं, पर इन पर विश्वास कितना किया जा सकता है, ये आप खुद ही तय करें।

लम्बे नाखून:
आप सौम्य स्वभाव के एक रूमानी व्यक्ति हैं, आपके दिमाग का दाहिना यानि सीधा भावनात्मक पक्ष ज्यादा मजबूत है और आप कल्पनाशील हैं। आप रचनात्मक हैं, पर आपके आसपास की चीज़ें आपको बहुत जल्दी प्रभावित करती हैं, और इस वजह से आपको धोखा देना काफी आसान है, तो आपको थोडा सतर्क रहने की ज़रूरत है। जब आपको आपके ठीक विपरीत तर्कों पर चलने वाले लोगों के साथ सामंजस्य बैठने में तकलीफ हो सकती है।

कोनों से चौड़े नाखून:
आप तेज़ गुस्से वाले सिद्धांतवादी व्यक्ति हैं। आप के दिमाग का बायाँ हिस्सा ज्यादा सक्रिय है, और आप साफ़ शब्दों में बात करते हैं। आप जो सोचते हैं उसे बोलने में कोई गुरेज़ नहीं करते, और इसीलिए लोग आपको सीढ़ी बात करने वाले व्यक्ति के रूप में जानते हैं। आपके लिए दिमाग से ज्यादा दिल की सुनने वाले ज्यादा भावनात्मक लोगों को समझना मुश्किल होता है।

गोल या अंडाकार नाखून:
आप ख़ुशगवार प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं जो हर चीज़ को अपने हिसाब से करते हैं। आप बहुत ही सामाजिक व्यक्ति हैं, और किसी भी विवाद को खत्म करने के लिए बीच बचाव करने वाले पहले व्यक्ति होते हैं। आपका हंसमुख स्वभाव लोगों को आकर्षित तो करता है, पर कई लोग आपको लापरवाह भी समझ सकते हैं, तो ज़रूरी है की आप खुद पर कुछ नियंत्रण रखें ताकि आपके दोस्तों का भरोसा आप में बना रहे। दूसरों की अपेक्षा आप सभी प्रकार के लोगों से घुलमिल जाते हैं

चौकोर नाखून:
आप गंभीर व कठोर व्यक्ति हैं। आप दृढ निश्चय वाले व हिम्मती व्यक्ति हैं, इस श्रेणी में कई पुरुष आते हैं। गंभीर व्यक्तित्व एक अच्छा गुण है, परन्तु आपका कठोर व हठी स्वभाव एक हीरे पर दाग जैसा है। यदि आप ठोसे नम्र होने का और अपनी सोच को थोडा लचीला रखने का प्रयास करें, तो आपके लिए चीज़ें काफी आसान हो जायेंगी।

त्रिकोणीय या उलटे त्रिकोण के आकर के नाखून:
आप संवेदनशील व प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। आप नए नए विचारो के रचयिता हैं, और आप उन छोटी छोटी बातों पर भी ध्यान देते हैं जिन्हें अक्सर अन्य लोग अनदेखा कर जाते हैं। जिनके नाखूनों का आकर उलटे त्रिकोण जैसा होता है दबंग प्रकृति के हो सकते हैं, वहीँ सीधे त्रिकोण के आकर के नाखून वाके लोग संवेदनशील होते हैं तथा अपने आस पास अविवेकी लोगों को बर्दाश्त नहीं कर पाते। आप अक्सर ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं कर पाते जो हर कार्य को अपने अनुसार करते हैं।

बादाम के आकार के नाखून:
आप ईमानदार व निष्ठावान व्यक्ति हैं। आप अति कल्पनाशील हैं तथा सदा ही लोगों के साथ ईमानदार रहते हैं। आप बहुत विनम्र और मृदुभाषी हैं परन्तु आपकी सहनशक्ति बहुत कम है। जब कोई बात जो आपको स्वीकार्य नहीं होती तो आप का गुस्सा आपे से बाहर हो जाता है। जब आपको गुस्सा आएं तो बेहतर है की आप कुछ क्षणों का समय निकालें और अपने गुस्से को नियंत्रित करें।

तलवार के आकर के नाखून:
आप एक सिद्धांतवादी व महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं। आप कड़ी मेहनत कर के अपने लक्ष्य को हासिल करने वाले लोगों में से हैं। आप हर वो कार्य करने का जज़्बा रखते हैं जो आपको आपके लक्ष्य हासिल करने में मदद करे, फिर भले ही आपको वो कार्य बिलकुल पसंद न हो। परन्तु आप लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने में चूकते हैं। लोगों के साथ काम करते समय आप अपना धैर्य खो देते हैं और अकेले आप अच्छा महसूस करते हैं। यदि आप लोगों के साथ काम करने की कला अपने अन्दर ला पाएं तो आपके लिए बेहतर होगा।



Click it and Unblock the Notifications